फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: जन्मदिन पर दो साल की बच्ची गर्म सांबर के तपेले में गिरी, जलने से हो गई मौत

Tue, 15 Feb 2022 09:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णा

सार

घटना रविवार को कृष्णा जिले के कलगारा गांव के एक परिवार में हुई। इस दुखद हादसे से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईंं। दुर्घटना वश बच्ची गर्म सांबर से भरे तपेले में गिर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले से एक हृदय विदारक खबर आई है। जन्मदिन के मौके पर बनाए गए सांबर के गर्म तपेले में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना रविवार को कृष्णा जिले के कलगारा गांव के एक परिवार में हुई। इस दुखद हादसे से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईंं। दुर्घटना वश बच्ची गर्म सांबर से भरे तपेले में गिर गई। उसे बुरी तरह झुलसी हालत में अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा भेजा गया, लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। 

मृत बच्ची का नाम तेजस्वी बताया गया है। वह  शिव व भानुमत की बेटी थी। पुलिस के अनुसार घटना के दिन वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। जब उसके माता-पिता मेहमानों की आवभगत व उन्हें खाना परोसने में जुटे थे, तभी वह अचानक दौड़ते हुए रसोई घर में पहुंच गई। वहां वह एक कुर्सी पर चढ़ गई और संतुलन बिगड़ने से उबलते सांबर के बर्तन में जा गिरी। 
विज्ञापन


हादसे से घबराए परिजन तेजस्वी को लेकर पहले समीप के तिरुवुरु पहुंचे। इसके बाद उसे विजयवाड़ा ले जाया गया। पुलिस ने हादसे में मौत का मामला दर्ज किया है। घटना की आगे जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें