फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: पिता ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी दे दी जान, ब्लैक फंगस से पत्नी की मौत के बाद दुखी थे

Sat, 23 Oct 2021 10:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

पत्नी के वियोग से पति और मां का साया उठने से चारों बच्चों बेहद दुखी थे। पति ने तो अपने रिश्तेदारों से कई बार कहा था कि वह पत्नी के बगैर जिंदा नहीं रह सकेंगे। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक रिटायर्ड कर्मचारी ने अपने पूरे परिवार का अंत कर लिया। चार माह पहले कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित होने के बाद गोपाल हादिमणि की पत्नी की ब्लैक फंगस की शिकार होने से मौत हो गई थी। उससे हादिमणि व उनके चारों बच्चे बहुत दुखी थे। इसी दुख के चलते उन्होंने शुक्रवार रात चारों बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना हुकेरी तालुक के अंतर्गत हुई। गोपाल हादिमणि ने अपने चार बच्चों - 19 साल की सौम्या, 16 साल की स्वेता, 11 साल की साक्षी और 8 साल के श्रीजन हादीमणि को जहर देकर मार डाला। इसके साथ  ही गोपाल ने भी खुदकुशी कर ली। 

पड़ोसियों ने दी पुलिस को खबर
पुलिस के मुताबिक सबसे पहले इस परिवार के पड़ोसियों को उस वक्त शक हुआ जब  शनिवार सुबह घर का कोई भी सदस्य काफी देर तक नजर नहीं आया। इसके बाद इन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिर मृतक के रिश्तेदारों को सूचना दी गई। रिश्तेदारों ने ही बताया कि हादीमणि की पत्नी की मौत जुलाई के महीने में कोविड-19 के बाद ब्लैक फंगस से हो गई थी। पत्नी की मौत से वह काफी दुखी थे। 
विज्ञापन


एक रिश्तेदार ने मीडिया को  बताया कि हादिमणि कहा करते थे कि पत्नी के बिना वह जिंदा नहीं रह सकते हैं। रिश्तेदारों ने कहा कि बच्चे भी अक्सर फोन पर अपनी मां का जिक्र किया करते थे और वह काफी दुखी थे। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें