सड़क पर आपने कार चलती देखी होगी जो काफी सामान्य बात है। सड़क पर कार, बाइक, साइकिल, रिक्शा यही सब चलते दिखाई देते हैं। अक्सर आपने सड़क पर ज्यादा गाड़ियों की वजह से जाम लगते देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने देखा कि घड़ियालों के झुंड की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया हो।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने घड़ियालों के सड़क पार करने का वीडियो जारी किया है, जिसे देखकर आप भी अचम्भे में पड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तीन घड़ियाल सड़क पार कर रहे हैं।
लोगों ने एक विशेष दूरी के साथ इन तीनों घड़ियालों की सुस्त चाल की रिकॉर्डिंग की है और अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसे खूब शेयर किया है। यहां आप ये वीडियो देख सकते हैं कि कैसे ये तीन घड़ियाल बड़े आराम से सड़क को पार कर रहे हैं और इसकी वजह से सड़क पर कैसे जाम लग गया है।
इस वीडियो को अबतक 16,000 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और चार हजार से ज्यादा लोग प्रतिक्रिया दे चुके हैं। एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया है कि ये घड़ियालों का ट्रैफिक जाम है, दूसरे यूजर ने लिखा- वाह, ट्रैफिक जाम करने का क्या अनोखा तरीका है।