फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान: टीके की दोनों डोज लगवाने वालों को ही सिक्किम में एंट्री, मार्च में लगा था पर्यटकों पर प्रतिबंध

Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

राज्य के गृह विभाग ने एक अधिसूचना में कहा है कि कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें लगवा चुके लोग राज्य आ सकते हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें लगवा चुके लोग पांच जुलाई से सिक्किम आ सकते हैं। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट के बाद रविवार (चार जुलाई)  को देश के अन्य हिस्सों से आगंतुकों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को अस्थायी रूप से हटा दिया। गौरतलब है कि सिक्किम सरकार ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद मार्च 2021 से सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राज्य के गृह विभाग ने एक अधिसूचना में कहा है कि कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें लगवा चुके लोग राज्य आ सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक, पर्यटक पूर्वी सिक्किम में रंगपो और दक्षिण सिक्किम में मेल्ली के जरिए राज्य में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सीमा पर अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

राज्य सरकार ने सोमवार (पांच जुलाई) से होटल, गेस्ट हाउस व ‘होम स्टे’ को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की इजाजत दे दी है, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। सरकार ने सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी क्षमता के साथ शॉपिंग मॉल, शो रूम और दुकानें खोलने की भी इजाजत दे दी है।
विज्ञापन


सिक्किम होटल एवं रेस्तरां एसोसिशन के एक कार्यकारी सदस्य ने पीटीआई-भाषा से बातचीत करते हुए पर्यटन उद्योग को खोलने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है, जो सिक्किम की अर्थव्यवस्था का आधार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें