शनिवार को शुरू हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसर दिन है। शनिवार को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सरकार और भाजपा जहां मेकिंग इंडिया में लगी है, वहीं विपक्ष ने ब्रेकिंग इंडिया को अपना एजेंडा बना लिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के काम की फैली खुश्बू और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व की बदौलत 2019 के लोकसभा चुनाव में और बड़ी जीत हासिल करने का दावा किया है।
पढ़ें पूरी खबर-
अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद हार्दिक का अनशन जारी, शरद की अपील- भोजन और पानी लेना शुरू कर दें
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपने समुदाय के लिए आरक्षण और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान शनिवार को भी जारी रखा। उनका अनशन 15वें दिन में प्रवेश कर गया है। लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव, द्रमुक नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने आज अस्पताल में हार्दिक से मुलाकात की और उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया। हार्दिक 25 अगस्त ने भूख हड़ताल पर हैं और स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पढ़ें पूरी खबर-
ENGvIND: 'विराट ब्रिगेड' ने इंग्लैंड के आगे टेके घुटने, दूसरे दिन के बाद भी मेजबान टीम का पलड़ा भारी
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे आखिरी व पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में टीम इंडिया दिन का खेल खत्म होने तक 51 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाई है। मेहमान टीम अभी भी मेजबान टीम से 158 रन पीछे हैं। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए।
पढ़ें पूरी खबर-
यूएस ओपन: 23वें ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले जोकोविच और डेल पोत्रो के बीच खिताबी टक्कर
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल के चोटिल होने के कारण मैच बीच में छोड़ने से अर्जेंटीना के तीसरी वरीय जुआन मार्टिन डेल पात्रो यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच गए जहां उनका सामना सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगा। नडाल जब इस मैच से हटे उस समय 2009 के चैंपियन डेल पोत्रो 7-6, 6-2 से आगे थे। जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी।
पढ़ें पूरी खबर-