स्वच्छता कार्यक्रम के नए पखवाड़े की शुरुआत शनिवार से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम एक साथ 15 राज्यों के 18 शहरों में लांच करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री तमाम हस्तियों और राज्यों का सहयोग मांगा है। जिन राज्यों में यह कार्यक्रम लांच होने जा रहा है उनमें मेहसाणा (गुजरात), डिब्रूगढ़ (असम), बिजनौर, फतेहपुर, नोएडा (उप्र), सिक्किम, कोयंबटूर, सलेम (तमिलनाडु), दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), पटना साहिब (बिहार), अजमेर, माउंट आबू (राजस्थान), राजगढ़ (मप्र), सिमडेगा (झारखंड), कोच्चि (केरल), रेवाड़ी (हरियाणा) के अलावा बंगलूरू और मुंबई शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
दिल्लीः राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
साल के आखिर में पांच राज्यों ( मध्य प्रदेश, राजस्थान,छत्तीसगढ़, मिजोरम और हैदराबाद) में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले शनिवार को कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक होगी। बैठक पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेगी। साथ ही चुनाव के मद्देनजर पार्टी कई अहम फैसले ले सकती है।
पढ़ें पूरी खबर-
एशिया कप: छह देशों के टूर्नामेंट में आज पहली टक्कर बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की अनुपस्थिति से भले ही यहां शनिवार को शुरू होने वाले छह देशों के एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की चमक फीकी हो गई हो, लेकिन सबसे रोमांचक द्वंद्व भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच दो मैच तो तय है लेकिन अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती है तो तीन मुकाबलों की संभावना है। टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच से होगी।
पढ़ें पूरी खबर-
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज हैदराबाद का करेंगे दौरा, पार्टी कार्यकर्ताओं में फूंकेंगे जोश
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार 15 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर तेलंगाना में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को हैदराबाद के दौरे पर पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने दी है। बलूनी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शाह शुक्रवार को 11:30 बजे हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वे नामपल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
रेवाड़ी गैंगरेपः दो जिलों की पुलिस जांच में जुटी, 24 घंटे बाद भी नहीं मिले गैंगरेप के आरोपी
कनीना थाना क्षेत्र में छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को अरेस्ट नहीं कर सकी है। दूसरी ओर पीड़िता को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता के घर पुलिस तैनात कर दी है। मामले में महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी पुलिस जांच कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर-