फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर की प्रमुख खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sun, 01 Jul 2018 05:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
news
विज्ञापन
सरकार आज मनाएगी जीएसटी दिवस, जेटली बोले- कर संग्रह में हुई 44 फीसदी की बढ़ोतरी
विज्ञापन


देश में वस्तु व सेवाकर (जीएसटी) लागू होने की पहली वर्षगांठ पर को आज जीएसटी दिवस मनाया जाएगा। जीएसटी के एक साल ने भारतीय कराधान क्षेत्र में अप्रत्याशित सुधारों के प्रति करदाताओं के उत्साह और भागीदारी का पूरी दुनिया में बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। पढ़ें पूरी खबर


पहाड़ से मैदान तक 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में  हाई अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि 1 से 3 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्से में भी भारी वर्षा की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


फीफा विश्व कप में स्पेन की अग्नि परीक्षा

फीफा विश्व कप 2018 के नॉकआउट चरण के पहले दिन फुटबॉल फैंस ने दो दिग्गज फुटबॉलरों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की विदाई होते देखी। आज स्पेन की अग्नि परीक्षा होगी। टिकी टिका तकनीक से फुटबॉल खेलने के लिए मशहूर स्पेन का सामना घरेलू टीम रूस से होगा। इसके अलावा एक और मैच क्रोएशिया और डेनमार्क के बीच खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आधार से पैन को लिंक कराने की समय सीमा अगले साल 31 मार्च तक बढ़ी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को आधार से पैन नंबर को लिंक कराने की समय सीमा 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दी है। यह समय सीमा 30 जून को खत्म हो रही थी। सरकार ने पांचवी बार आधार से स्थायी खाता नंबर जोड़ने की समय सीमा बढ़ाई है। इस साल मार्च तक करीब 33 करोड़ पैन में से 16.65 करोड़ आधार से जोड़े जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें