राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा के लिए आज मतदान होगा। राजस्थान में कुल 200 सीटों में से 199 सीटों और तेलंगाना की कुल 119 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में ढाई दशक से हर पांच साल में सरकार बदलने का इतिहास तोड़ते हुए भाजपा सत्ता में रहेगी या कांग्रेस इस दस्तूर को बरकार रखते हुए सत्ता हासिल करेगी, इसका फैसला राजस्थान सहित पांचों राज्यों की मतगणना के दिन 11 दिसम्बर को हो जाएगा। वहीं तेलंगाना में क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला माना जा रहा है। यहां जानें हर अपडेट्स
बुलंदशहर बवाल में एसआईटी और एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात एक फौजी ने गोली मारी थी। फौजी अपने गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। इंस्पेक्टर को उसकी अवैध पिस्टल से गोली लगना सामने आया है। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया।पुलिस को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला है, जिसमें फौजी गोली चलाता साफ दिख रहा है। उसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जम्मू में फौजी की यूनिट के अधिकारियों से बात की। फौजी की गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर से पुलिस की टीम जम्मू के लिए रवाना हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी 250 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है।
यहां क्लिक कर जानें पल-पल की अपडेट्स
सीबीआई ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी क्रिस्चियन मिशेल से सवाल-जवाब का दौर जारी रखा। इस दौरान उससे पूछा गया कि अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में दी गई रिश्वत की रकम किस-किसको दी गई। मिशेल को भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे करीब 3600 करोड़ रुपये के इस सौदे में बिचौलिया होने के चलते गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में मिशेल और फिनेमैकेनिका व अगस्ता-वेस्टलैंड के बीच हुए विभिन्न अनुबंधों की पुष्टि की गई और उसे इन कंपनियों से मिले भुगतान की जानकारी ली गई। विस्तार से पढ़ें