प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को पार्टीशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और राजगशासित राज्यों के उपमुख्यमंत्रियों के साथ मैराथन बैठक करेंगे। इस बैठक में विभिन्न राज्यों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा होगी।
पढ़ें पूरी खबर
शेल्टर होम मामले में सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी प्रगति रिपोर्ट, सुनवाई आज
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की जांच पर सीबीआई ने सोमवार को एक प्रगति रिपोर्ट पटना हाईकोर्ट को सौंपी। अब अदालत इस मामले में आज सुनवाई करेगी।
पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों से मिलने आज केरल जाएंगे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश दौरे से लौटकर मंगलवार को सीधे केरल जाएंगे। राहुल करीब एक सप्ताह विभिन्न देशों की यात्रा पूरी करके दिल्ली लौटने के बजाय पहले केरल जा रहे हैं। राहुल ने ट्वीट कर केरल यात्रा की जानकारी दी है।
पढ़ें पूरी खबर
Asian Games 2018: इतिहास रचने उतरेगी सिंधु, यहां पढ़िए दसवें दिन का पूरा शेड्यूल
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 41 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में 8 गोल्ड, 13 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
योगी सरकार के लिए किसान ही भगवान, अनुपूरक बजट का एक चौथाई हिस्सा सिर्फ किसानों के लिए
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा में भारी हंगामे व नारेबाजी के बीच वित्त वर्ष 2018-19 का 34,833 करोड़ 24 लाख 40 हजार रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। विधान परिषद में भी हंगामे के बीच उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अनुपूरक बजट पेश किया। योगी सरकार का कर्जमाफी से शुरू किसानों पर फोकस बरकरार है और लोकसभा आम चुनाव के पहले का यह अनुपूरक बजट पूरी तरह से किसानों को समर्पित है।
पढ़ें पूरी खबर