आज दिल्ली में निकलेगी अटल की अंतिम यात्रा, अंतिम संस्कार 4 बजे
भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली। वे 93 वर्ष के थे। अटल जी के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। यूरीन में गंभीर संक्रमण के चलते उन्हें 11 जून को एम्स लाया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर दिल्ली के 6-A कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। कई नेता अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी देश-विदेश से लोग वाजपेयी जी को श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
आज निकलेगी अटल की अंतिम यात्रा, राजधानी के ये मार्ग रहेंगे बंद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के चलते आज राजधानी में कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह आठ बजे के बाद अंतिम यात्रा वाले मार्गों पर न जाएं। आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की तरफ लोअर रिंग रोड पर वाहनों को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विस्तार से पढ़ें
केरल में बारिश-बाढ़ से हालात बेकाबू मृतकों की संख्या बढ़कर 97 पहुंची
केरल में लगातार हो रही तेज बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भारी बारिश से आए बाढ़ और भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा त्रिशूर, कन्नूर और कोझिकोड़ में भी भूस्खलन होने की खबर है। 8 अगस्त से हो रही बारिश में अब तक कुल 97 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 55 मौतें केवल पिछले दो दिनों में हुई हैं।केरल के कई जिलों में बाढ़ से स्थिति भयावह हो चुकी है। विस्तार से पढ़ें
लाभ के पद का मामला: हाईकोर्ट ने कहा, 'आप विधायक चुनाव आयोग के समक्ष दायर करें अर्जी'
हाईकोर्ट ने लाभ के पद के मामले में आप विधायकों को चुनाव आयोग के समक्ष दोबारा अर्जी दायर करने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने विधायकों को शिकायतकर्ता प्रशांत पटेल व सरकारी अधिकारियों से जिरह की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। आयोग के इस फैसले को आप विधायकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
पढ़ें पूरी खबर
भारत ने पाकिस्तान के समक्ष पीर पंजाल क्षेत्र में घुसपैठ का मुद्दा उठाया
आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ को चिंता का विषय बताते हुए भारत ने आज पाकिस्तान से कहा कि पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के उत्तर में घुसपैठ बढ़ी है और इसे रोकने के लिए इस्लामाबाद को कदम उठाने चाहिए। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि दोनों सेनाओं के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बातचीत की।
पढ़ें पूरी खबर