केरल में भारी बारिश के कारण बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को 100 करोड़ रुपये की त्वरित केंद्रीय मदद की घोषणा की है। इससे पहले राजनाथ सिंह ने राज्य में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित इडुक्की और एर्नाकुलम जिले का दौरा किया। राज्य में बारिश से खेती के साथ ही रोड और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा नुकसान हुआ है। विस्तार से पढ़ें
बालगृह बालिका कांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट रविवार को शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में मान्यता स्थगित होने से लेकर छापामारी तक की पुलिस-प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाइयों का उल्लेख है तो यह भी दर्शाया गया है कि मनाही के बाद पुलिस ने यहां कब और कितनी लड़कियां रखीं। इस रिपोर्ट के आधार पर ही शासन सोमवार को हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद रविवार को पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके से दिन भर फैक्ट्रियां खाली होने का सिलसिला चलता रहा। दूसरी ओर, राजधानी में 51 हजार अवैध फैक्ट्रियों की रिपोर्ट सामने आई है। हाल ही में दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) ने सभी नगर निगम को ये रिपोर्ट भेजी है। इसमें अकेले पूर्वी दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा अवैध फैक्ट्रियों की पुष्टि की गई है। विस्तार से पढ़ें
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना यात्रा पर जायेंगे। वह सोमवार और मंगलवार को हैदराबाद में अलग अलग कार्यक्रमों में महिला स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, बेरोजगार युवकों, उद्यमियों एवं अन्य को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद कल पहली बार संसद की बैठक होगी। इस दौरान नई सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने पहले ही निचले सदन नेशनल एसेंबली को 10 बजे से कार्यवाही शुरू करने की सूचना दे दी है। विस्तार से पढ़ें