राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE की ओर से राज्य में आयोजित कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसी के साथ 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर मिताली राज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। संन्यास का एलान करते हुए मिताली ने कहा- इतने सालों तक टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा
- फोटो : अमर उजाला
केजीएफ 2' बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हिंदी सिनेमा का बहुत कम योगदान रहा। दरअसल, ऑरमैक्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी से लेकर अप्रैल तक इंडिया बॉक्स ऑफिस ने 2018 में 2790 करोड़ रुपये, 2019 में 3,550 करोड़ रुपये, 2020 में 1,982 करोड़ रुपये और 2021 में 1286 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा ने निलंबित नुपुर शर्मा को पाकिस्तान के एक पत्रकार का समर्थन मिला है। इससे पहले नीदरलैंड के सांसद और पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने भी नुपुर के पक्ष में बयान दिए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समिति की बैठक के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए। गवर्नर शक्तिकांत दास ने परिणामों की घोषणा करते बताया कि बैठक में नीतिगत ब्याज दरों या रेपो दरों में 50 बेसिस प्वाइंट या 0.50 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया। यानी रेपो रेट पर 4.40 से बढ़कर 4.90 हो जाएगा। इससे लोन की ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...