फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babar Azam Virat Kohli Record: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के निशाने पर विराट कोहली का रिकॉर्ड, 98 रन बनाते ही हासिल करेंगे खास मुकाम

Wed, 08 Jun 2022 01:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

यह सीरीज दिसंबर में ही खेली जानी थी, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम में कोरोना के मामले सामने आने के बाद तब उसे स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में यह सीरीज अभी खेली जा रही है।
विज्ञापन
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच आठ जून से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान बाबर आजम संभालेंगे। यह सीरीज दिसंबर में ही खेली जानी थी, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम में कोरोना के मामले सामने आने के बाद तब उसे स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में यह सीरीज अभी खेली जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

इस सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम रिकॉर्ड अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगे। बाबर को इसके लिए सिर्फ 98 रन की जरूरत है। ऐसा हुआ तो बाबर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। दरअसल, कोहली के नाम बतौर कप्तान फिलहाल वनडे में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2017 में कप्तानी करते हुए सिर्फ 17 पारियों में हजार रन पूरे कर लिए थे।

तब विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं, बाबर ने अब तक बतौर कप्तान वनडे में सिर्फ 12 पारियां खेली हैं और 902 रन बनाए हैं। 98 रन बनाते ही बाबर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। बाबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे खेलने हैं। ऐसे में बाबर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

बतौर कप्तान वनडे में सबसे तेज एक हजार रन
कप्तान कितने
पारियों में
देश साल
विराट कोहली 17 भारत 2017
एबी डीविलियर्स 18 दक्षिण अफ्रीका 2013
केन विलियम्सन 20 न्यूजीलैंड 2016
एलेस्टर कुक 21 इंग्लैंड 2012
सौरव गांगुली 22 भारत 2000
विज्ञापन

नए कप्तान के नेतृत्व में खेलेगी वेस्टइंडीज टीम
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस बार अपने नए कप्तान निकोलस पूरन की अगुआई में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। आईपीएल 2022 के दौरान पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद पूरन को कप्तानी सौंपी गई थी। पूरन इस सीरीज को जीतकर इतिहास रचना चाहेंगे। वेस्टइंडीज की टीम ने 31 सालों से पाकिस्तान में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें