इमरान खान आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि आज शाम देश के नाम संबोधन में एलान कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग भी बुलाई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गुरुवार को उन्होंने कहा था कि कल शाम को राष्ट्र को संबोधित करूंगा। देश के लिए मेरा संदेश है कि आखिरी गेंद तक पाकिस्तान के लिए मुकाबला करूंगा।
यहां पढ़िए हर अपडेट....
rahul gandhi met sharad yadav today
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर राजद नेता शरद यादव से मिलने दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचे। राहुल गांधी ने कहा कि बीते दो-तीन सालों से सच छिपाया जा रहा है, लेकिन धीरे-धीरे सच सामने आएगा। ऐसा ही श्रीलंका में हुआ वहां सच सामने आया। भारत में भी सच सामने आएगा।
यहां पढ़ें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शरद यादव ने क्या-क्या कहा...
ओमिक्रॉन की लहर से बाहर आने के बाद पहली बार दिल्ली संक्रमण की एक नई लहर की ओर बढ़ रही है। बीते सात दिन में पहली बार सबसे अधिक लोग एक दिन में कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही दैनिक संक्रमण दर 1.60 फीसदी पार हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले में एक नया मोड़ आ गया है। इस घटना में अब हनी ट्रैप का भी मामला सामने आया है। यह खुलासा एटीएस की पूछताछ में हुआ है। मुर्तजा ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
यहां पढ़िए डिलेट रिपोर्ट्स....
एटीएम पिन 4 अंकों के क्यों होते हैं
- फोटो : Pixabay
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के नतीजों को सामने रखते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब देश के सभी बैंकों में कार्डलैस कैश विदड्राल सुविधा दी जाएगी।
पढ़िए पूरी जानकारी...
आईपीएल 2022 का 16वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल में पहली बार आमने-सामने होंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
रणबीर कपूर - आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूर्य के मीन मल मास के खत्म होते ही 15 अप्रैल को शादी करने जा रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर अब मुंबई पुलिस की खुफिया शाखा के अलावा स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें भी टिक गई हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फ्लैट्स के अलावा आर के हाउस की भी सघन निगरानी की जा रही है।
यहां पढ़िए पूरी खबर...