ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(DCGI) ने मंगलवार को 6-12 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' (Covaxin) को अनुमति (EUA) दे दी है। कोवाक्सिन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने तैयार किया है।
यहां पढ़ें विस्तृत जानकारी...
बच्चे की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
देश में नए कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 2483 नए संक्रमित मिले। इस दौरान सक्रिय केस में भी गिरावट आई। मौतों के आंकड़ों ने एक बार फिर चौंकाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा
- फोटो : ANI
हनुमान चालीसा विवाद मामले में गिरफ्तार चल रहे नवनीत और रवि राणा को फिलहाल मुंबई की सेशंस कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दोनों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट की ओर से सुनवाई को टाल दिया गया। अब इस मामले में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी कैबिनेट में सोमवार को कुल 10 प्रस्ताव आए, जिसमें से नौ प्रस्ताव पास हुए। अभी तक चीन से एचपीसीएल आयात करते थे। यह एक प्रकार का एथनॉल है। अब 10 लाख लीटर खुद यूपी बनाएगा। यह लैब से जुड़े कार्य मे उपयोग होता है।
यहां पढ़ें कैबिनेट ने और किन मु्द्दों पर लगाई मुहर...
टेक जगत के सबसे बड़े सौदे।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया। ये सौदा 44 अरब डॉलर में हुआ है यानी 3.37 लाख करोड़ रुपये में। टेक जगत में मस्क-ट्विटर डील अब तक की तीसरी सबसे बड़ी डील है। इससे पहले हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग सेक्टर में अपनी दस्तक देते हुए कैंडी क्रश गेम बनाने वाली कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड के साथ सबसे बड़ी डील की थी।
यहां देखें पूरी लिस्ट....
चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई की टीम पंजाब के 188 रन के लक्ष्य को हासिल करने से चूक गई। यह उसकी इस सीजन की छठी हार थी और उसके लिए अब प्ले ऑफ में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो गई है। मैच के बाद सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के ऑलराउंडर मोईन अली की चोट पर अपडेट साझा किया।
पढ़िए पूरी खबर...
अजान विवाद पर सुरेश वाडेकर
- फोटो : social media
इन दिनों पूरे देश में लाउडस्पीकर को लेकर सियासी जंग छिड़ी हुई है। महाराष्ट्र में ये मुद्दा कुछ ज्यादा ही गर्माया हुआ है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे ने तीन मई से पहले मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है। वह मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात भी कहते रहे हैं। उधर, निर्दलीय सांसद रवि राणा और उनकी पत्नी नवनीत राणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के चक्कर में हवालात पहुंच चुकी हैं। ऐसे में हनुमान चालीसा को तमाम मौकों पर गा चुके, इसकी रिकॉर्डिंग करवा चुके लोकप्रिय गायक सुरेश वाडेकर ने अजान के विरोध को ठीक नहीं बताया है।
पढ़िए गायक ने और क्या-क्या कहा...