आज देश की राजनीति जगत में काफी हलचल है। आजम खान को जहां सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है तो वहीं सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट अब कल सुनवाई करेगी। साथ ही शीर्ष न्यायालय ने निचली अदालत की कार्यवाही पर कल तक रोक लगा दी है। वहीं आठवें वेतन आयोग को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है। मनोरंजन जगत की बात करें तो विक्रम' के ट्रेलर को हिंदी में भी रिलीज कर दिया है। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत की अहम खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम पूरा
- फोटो : अमर उजाला
बनारस की चर्चित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी। इसके साथ शीर्ष कोर्ट ने वाराणसी की निचली कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह तब तक इस मामले में सुनवाई न करे और न ही कोई आदेश जारी करे।
यहां पढ़ें पूरी जानकारी...
मथुरा पुलिस फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण में जिला जज राजीव भारती की अदालत के द्वारा एक महत्वपूर्ण फैसले में श्रीकृष्ण विराजमान की याचिका को स्वीकार कर लिया है। वाद की स्वीकारोक्ति को लेकर पिछले करीब डेढ़ साल से जिला जज की अदालत में रिवीजन में सुनवाई चल रही थी। आज जिला जल की अदालत ने इसे स्वीकार कर लिया है।
यहां जानें अब आगे क्या होगा...
नवजोत सिद्धू।
- फोटो : फाइल
पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 34 साल पुराने रोड रेज मामले में सिद्धू को एक साल जेल की सजा दी गई है। कारावास सश्रम होगा। सिद्धू को पंजाब पुलिस हिरासत में लेगी।
जानिए क्या था वो पूरा मामला...
सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए।
- फोटो : ANI
पंजाब के दिग्गज नेताओं में शामिल सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। उत्तर प्रदेश के रामपुर के कोतवाली थाने से जुड़े एक मामले में उन्हें यह राहत मिली है। तो अब क्या जेल से बाहर आएंगे आजम खान, यहां जानें...
सातवां वेतन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
आठवें वेतन आयोग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कोई नया वेतन आयोग लाए जाने की तैयारी नहीं है। यानी उन्हें सातवें वेतन आयोग के आधार पर ही वेतन मिलता रहेगा।
यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 में लीग मैच खत्म होने की कगार पर हैं और प्लेऑफ की दौड़ रोचक हो गई है। बुधवार को लखनऊ के खिलाफ दो रन से हारने के बाद कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई और चेन्नई के बाद कोलकाता प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है।
यहां जानें पूरा समीकरण...
विक्रम फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम का तमिल ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और अब विक्रम' के ट्रेलर को हिंदी में भी रिलीज कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...