सैन्य भर्ती में जाति व धर्म प्रमाण पत्र मांगे जाने पर सेना ने सफाई दी है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि अग्निपथ योजना के तहत सैन्य भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले भी जाति व धर्म प्रमाण पत्र मांगा जाता रहा है। दरअसल, अग्निपथ योजना के लिए जाति व धर्म प्रमाण पत्र मांगे जाने पर सियासत शुरू हो गई थी।
यहां पढ़ें पूरा सियासी बवाल
केंद्र सरकार द्वारा लाई गई सेना की नई भर्ती योजना 'अग्निपथ' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ योजना से जुड़ी सभी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा
- फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रॉस कर भारत में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने पकड़ा है। जिसके बाद एनआईए समेत तमाम जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि वह नुपुर शर्मा को मारने के लिए भारत आया था। 24 वर्षीय रिजवान अशरफ पाकिस्तान के पंजाब स्थित भाऊद्दीन जिले का रहने वाला है।
यहां पढ़ें पूरी जानकारी...
udaipur like attack in bihar
- फोटो : social media
नुपुर शर्मा मामले को लेकर राजस्थान के उदयपुर व महाराष्ट्र के अमरावती के बाद अब बिहार के सीतामढ़ी में भी हमले की वैसी ही घटना सामने आई है। नुपुर का विवादित वीडियो देखने को लेकर एक युवक को चाकू से गोद दिया गया। हालांकि पुलिस ने इसे नुपुर से जुड़ा हमला मानने से इनकार किया है।
यहां पूढ़ें पूरा मामला...
रुपया मंगलवार को पहली बार 80 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को पार कर गया है। रुपये में पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मुद्रा मंगलवार को अपने पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 79.9775 से गिरकर मंगलवार को शुरूआती बाजार में 80.0175 रुपये प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।
यहां पढ़ें ताजा जानकारी...
गीता फोगाट अब पेरिस ओलंपिक में पदक जीतना चाहती हैं
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से बातचीत में गीता ने बताया कि हर बार पदक जीतना उनके लिए सुखद एहसास होता है और वह जब तक संभव है, तब तक पदक जीतना चाहती हैं। इसी वजह से वापसी के लिए बेकरार हैं।
यहां पढ़ें पूरा इंटरव्यू...
ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन और ललित मोदी इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। वह इन दिनों ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आलीशान जीवन जी रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि
ललित मोदी और सुष्मिता सेन की नेटवर्थ कितनी है।