6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। वहीं भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बुधवार रात की गई एयर स्ट्राइक में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना की इस कार्रवाई को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, सेना ने हमारा मस्तक उंचा किया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें सही समय पर सटीकता के साथ ध्वस्त किया। आज देश भर में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। बता दें कि, इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों को निर्देश जारी किया गया था। जिसके बाद आज देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई और मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल किया जा रहा है।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
कंधार से पहलगाम तक 25 मिनट में 25 साल का हिसाब बराबर
ऑपरेशन सिंदूर
- फोटो : एएनआई
6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। उनके दिमाग में जहर भरा जाता था। ऑपरेशन सिंदूर में यह खास ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों, रिहाइशी इलाकों और आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे। इस पराक्रम के तहत नष्ट किए गए आतंकी ठिकानों के बारे में बारी-बारी से जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर..
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का एलान
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते हुए अपने संन्यास का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर..
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब @DefenceMinIndia
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बुधवार रात की गई एयर स्ट्राइक में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना की इस कार्रवाई को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, सेना ने हमारा मस्तक उंचा किया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें सही समय पर सटीकता के साथ ध्वस्त किया। पढ़ें पूरी खबर..
दिल्ली से लेकर मुंबई तक देश भर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल जारी
देश भर में मॉक ड्रिल जारी
- फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में बढ़ते तनाव और संभावित हमले की आशंका के मद्देनजर आज देश भर में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। बता दें कि, इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों को निर्देश जारी किया गया था। जिसके बाद आज देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई और मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल किया जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में अलर्ट: 200 से अधिक उड़ानें रद्द
फ्लाइट
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन सिंदूर के बाद फ्लाइट ऑपरेशन्स पर भारी असर पड़ा है। अब तक 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अकेले इंडिगो ने लगभग 165 फ्लाइट कैंसिल की हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से भी 35 से ज्यादा फ्लाइट्स (23 डिपार्चर, 8 अराइवल और 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स) रद्द कर दी गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
पाक सेना की गोलीबारी में पुंछ में दस नागरिकों की मौत
गोलीबारी में घायल हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना ने रातभर दर्जनों अग्रिम गांवों पर गोलाबारी की, जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत दस लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। सभी सात मौतें पुंछ में हुई हैं, गोलीबारी में सबसे ज्यादा प्रभावित पुंछ ही हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी और उरी में गोलीबारी की है। गोलीबारी में घरों को भी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन जल गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास आम कश्मीरी नागरिकों को निशाना बनाया है। तोपखाने की गोलाबारी में एक कश्मीरी नागरिक का पूरा घर जलकर खाक हो गया।
पढ़ें पूरी खबर...
सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को सेवा विस्तार
सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद
- फोटो : पीटीआई
केंद्र सरकार ने सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद के कार्यकाल का विस्तार किया है। सरकार ने उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया है। इससे पहले सोमवार को अगले सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए पीएमओ में बैठक हुई थी। जिसमें मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर
देश के अंदर नक्सलवाद पर स्ट्राइक: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच छत्तीसगढ़ में 18 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ नक्सल एनकांउटर
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की विशाल और दुर्गम पहाड़ियों में पिछले दो सप्ताह से सुरक्षा बलों द्वारा बड़े स्तर पर नक्सल-विरोधी ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार देर रात एक बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों ने 18 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा बढ़ सकता है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
लीग जारी रहेगी पर धर्मशाला एयरपोर्ट बंद होने से कैसे यात्रा करेंगी टीमें?
पंजाब किंग्स
- फोटो : ANI
आईपीएल 2025 अपने नियमित कार्यक्रम के मुताबिक जारी रहेगा, लेकिन पंजाब किंग्स समेत अन्य टीमों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के बाद धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस वजह से उन आईपीएल टीमों को यात्रा करने में दिक्कत आएगी, जिन्हें वहां पर खेलना है। धर्मशाला पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है और वहां पर अभी भी दो और मैच खेले जाने हैं।
पढें पूरी खबर..
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने दिखाया असली रंग
माहिरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@mahirahkhan
15 दिन पहले पाकिस्तान के आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम पर आतंकी हमला किया था, जिसमें 26 भारतीय मासूमों की जान चली गई थी। अब भारत ने जवाबी कार्रवाई में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है, इस ऑपरेशन की सराहना पूरा देश कर रहा है। इसी बीच पाकिस्तानियों को यह घटना रास नहीं आ रही है, जिस कड़ी में पाक एक्ट्रेस माहिरा खान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ अपना जहर उगला है। पढ़ें पूरी खबर..
सोने ने छुआ एक लाख का आंकड़ा, सीमा पर तनाव के बीच ₹1000 की उछाल
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : PTI
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। सोना 1000 रुपये चढ़कर एक लाख 750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सोने का बंद भाव 99750 रुपये था। यह बढ़त निवेशकों की तरफ से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदने के कारण आई है।
पढ़ें पूरी खबर..