फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की पीएम मोदी के साथ बैठक आज; गुजरात में मनाया जाएगा विकास सप्ताह

Mon, 07 Oct 2024 05:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के तेवर भारत के प्रति अब नरम पड़ते दिख रहे हैं। भारत के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर करने के इरादे से राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रविवार को दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्तूबर, 2001 को गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और इसी के साथ विकास की राजनीति का एक नया अध्याय शुरू हुआ। 7 अक्तूबर 2001 से गुजरात के विकास की जो अविरत यात्रा शुरू हुई थी, वह सोमवार, 7 अक्तूबर 2024 को 23 वर्ष पूरे करने जा रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में विकास की राजनीति का नया अध्याय रचा है। इधर, अमृतसर एयरपोर्ट से तीन अक्तूबर को गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह के प्रमुख सदस्य जतिंदर सिंह गिल की निशानदेही पर पंजाब पुलिस के स्पेशल सेल ने अमृतसर के सीमावर्ती गांव नेपाल से 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है। इसके अलावा, हरियाणा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश भाजपा ने एलान किया है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में बिजली-पानी सब्सिडी के लाभ मध्य वर्ग तक भी पहुंचेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : पीटीआई
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की पीएम मोदी के साथ बैठक आज
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के तेवर भारत के प्रति अब नरम पड़ते दिख रहे हैं।भारत के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर करने के इरादे से राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रविवार को दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। पढ़ें पूरी खबर...

आज से गुजरात में मनाया जाएगा विकास सप्ताह - फोटो : अमर उजाला

आज से गुजरात में मनाया जाएगा विकास सप्ताह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और इसी के साथ विकास की राजनीति का एक नया अध्याय शुरू हुआ। 7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के विकास की जो अविरत यात्रा शुरू हुई थी, वह सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 को 23 वर्ष पूरे करने जा रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में विकास की राजनीति का नया अध्याय रचा है। साल 2001 में 7 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी के राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर अब तक के 23 वर्षों की संकल्प सिद्धि की गाथा को जन-जन में उजागर करने के लिए हर साल 7 से 15 अक्टूबर, 2024 के दौरान विकास सप्ताह मनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
5000 करोड़ ड्रग्स केस: अमृतसर में 10 करोड़ की कोकीन बरामद
अमृतसर एयरपोर्ट से तीन अक्तूबर को गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह के प्रमुख सदस्य जतिंदर सिंह गिल की निशानदेही पर पंजाब पुलिस के स्पेशल सेल ने अमृतसर के सीमावर्ती गांव नेपाल से 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली भाजपा द्वारा आयोजित धन्यवाद मोदी रैली को सम्बोधित करते प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में भाजपा ने पेश किया चुनाव का खाका
हरियाणा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश भाजपा ने एलान किया है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में बिजली-पानी सब्सिडी के लाभ मध्य वर्ग तक भी पहुंचेगा। पढ़ें पूरी खबर...

भाजपा। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में बागी-निर्दलीयों और छोटे दलों पर भाजपा की नजर
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनावों के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे, लेकिन एग्जिट पोल अनुमान सामने आने के बाद से ही भाजपा की सक्रियता बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा की उम्मीद दूसरे दलों, निर्दलीयों और बागी उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर टिकी है। हालांकि, उन्हें साधने की कवायद तभी शुरू होगी जब पार्टी सूबे में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरेगी। इसी तरह, हरियाणा में भी पार्टी की उम्मीदें त्रिशंकु जनादेश पर टिकी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

गाजा का खान यूनिस शहर खंडहर में तब्दील - फोटो : सोशल मीडिया
गाजा में युद्ध का एक साल, 1.63 लाख से अधिक इमारतें मलबे में हुईं तब्दील
इस्राइल-हमास युद्ध की वजह से फलस्तीन का गाजा शहर मलबों के ढेर में तब्दील हो गया है। पिछले एक साल में इस शहर में 4.2 करोड़ टन से अधिक मलबा जमा हो गया है। इसमें टूटी और ध्वस्त दोनों इमारतें शामिल हैं। चिंता की बात है कि मलबा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

इस्राइल ने लेबनान पर किए हवाई हमले (फाइल) - फोटो : ANI
ईरानी अधिकारी बोले- बेरूत हमले के बाद से कुद्स फोर्स प्रमुख कानी लापता
ईरान की कुद्स फोर्स के प्रमुख इस्माइल कानी बेरूत पर हमले के बाद से संपर्क में नहीं हैं। दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों ने बताया कि कानी पिछले महीने इस्राइली हवाई हमले में हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला की हत्या के बाद लेबनान गए थे। हमले के बाद से कानी का कोई पता नहीं चला है। पढ़ें पूरी खबर...

कैला भट्टा के पीएसी चौक पर तैनात भारी पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
डासना बवाल: हंगामा करने के मामले में दो और युवक गिरफ्तार
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और शिव शक्ति धाम मंदिर, डासना के महंत यति नरसिंहानंद के बयान के बाद मंदिर के बाहर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों समीर व फरमान निवासी मसूरी को गिरफ्तार किया है। मामले में वेव सिटी और कोतवाली थाना पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस वीडियो और फोटो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस 100 से ज्यादा सोशल मीडिया के ग्रुपों पर भी नजर बनाए हुए है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X/@BJP4India
UP: महाकुंभ से पहले पीएम मोदी करेंगे अक्षयवट कॉरिडोर का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अक्षयवट कॉरिडोर सौंदर्यीकरण योजना का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि महाकुंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। मोदी 10 से 15 दिसंबर के बीच प्रयागराज आ सकते हैं। इसके बाद यह श्रद्धालुओं और आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

बिग बॉस के विनर रह चुके हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
‘बिग बॉस’ के विजेता रह चुके हैं ये सितारे, देखें पूरी लिस्ट
छह अक्टूबर से बिग बॉस सीजन 18 शुरू हो रहा है। हर साल की तरह नए लोग और नई थीम के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए यह तैयार है। इस सीजन को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस टीवी का सबसे बहुप्रतीक्षित शो है। इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह रहता है। रविवार की रात एक ग्रैंड प्रीमियर के साथ इसकी शुरुआत होने जा रही है। आज हम बिग बॉस के सभी सीजन के विजेताओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जो इस शो का हिस्सा बनें और ट्रॉफी अपने नाम की। आइए जानते हैं पहले सीजन से लेकर 17वें सीजन के विनर्स के बारे में… पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें