फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र; किसानों का दिल्ली कूच टला और कश्मीर में तापमान 0 से नीचे

Sat, 07 Dec 2024 07:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

15वें महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से आहूत किया गया है। भाजपा विधायक कोलंबकर प्रोटेम स्पीकर के रूप में महाराष्ट्र के अन्य सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। वरिष्ठ भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर ने नवनिर्वाचित सदन के विशेष सत्र से एक दिन पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राज्य विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होगा। दूसरी तरफ, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली तक पैदल मार्च कर रहे पंजाब के किसानों को पंजाब-हरियाणा के बीच शंभू सीमा पर हरियाणा पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस व किसानों के बीच करीब ढाई घंटे चले टकराव में पुलिस ने मिर्ची स्प्रे व आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें 15 किसान घायल हो गए। 26 साल के किसान हरप्रीत सिंह की हालत नाजुक है। छह पुलिसकर्मी भी घायल हैं। संघर्ष बढ़ने के बाद किसान नेता सरवण सिंह पंधेर जत्थे के पास पहुंचे और किसानों को वापस ले गए। उन्होंने दिल्ली कूच स्थगित कर दिया। इसके अलावा, कश्मीर घाटी के सभी जिलों का पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। शीतलहर के साथ दांत कटकटा देने वाली सर्दी पड़ रही है। कोहरा जमने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से
15वें महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से आहूत किया गया है। भाजपा विधायक कोलंबकर प्रोटेम स्पीकर के रूप में महाराष्ट्र के अन्य सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। वरिष्ठ भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर ने नवनिर्वाचित सदन के विशेष सत्र से एक दिन पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राज्य विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर...

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर - फोटो : संवाद
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच टला
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली तक पैदल मार्च कर रहे पंजाब के किसानों को पंजाब-हरियाणा के बीच शंभू सीमा पर हरियाणा पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस व किसानों के बीच करीब ढाई घंटे चले टकराव में पुलिस ने मिर्ची स्प्रे व आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें 15 किसान घायल हो गए। 26 साल के किसान हरप्रीत सिंह की हालत नाजुक है। छह पुलिसकर्मी भी घायल हैं। संघर्ष बढ़ने के बाद किसान नेता सरवण सिंह पंधेर जत्थे के पास पहुंचे और किसानों को वापस ले गए। उन्होंने दिल्ली कूच स्थगित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
 

गुलमर्ग - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर घाटी के सभी जिलों में रात का तापमान 0 से नीचे
कश्मीर घाटी के सभी जिलों का पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। शीतलहर के साथ दांत कटकटा देने वाली सर्दी पड़ रही है। कोहरा जमने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जम्मू संभाग में भी रात के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से माइनस एक से माइनस छह डिग्री तक गिरा है। श्रीनगर में माइनस 4.1 डिग्री के साथ वीरवार की रात सीजन की सबसे सर्द बीती। जम्मू संभाग के बनिहाल में भी सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

कैबिनेट फैसलों को लेकर जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय
केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें तमाम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में 85 केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। ये विद्यालय उन जिलों खोले जाएंगे जिनको नवोदय विद्यालय योजना के तहत कवर नहीं किया गया है। इसके अलावा बैठक में हरियाणा से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो के 26.46 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी गई। पढ़ें पूरी खबर...
 

मोहम्मद सिराज - फोटो : X

मोहम्मद सिराज ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड! 181.6 Kmph की स्पीड से फेंकी गेंद
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में मोहम्मद सिराज ने 2.90 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि तेज गेंदबाज ने 181.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। हम यहां आपको इसकी सच्चाई बताएंगे। आइये जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

अजित पवार - फोटो : एएनआई

बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार की जब्त संपत्तियां की गईं मुक्त
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को शपथ लेने के अगले दिन ही बेनामी संपत्ति ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत मिली है। 2021 में बेनामी संपत्ति मामले में जब्त की गईं अजित पवार की संपत्तियों को मुक्त कर दिया गया है। दिल्ली में बेनामी संपत्ति लेनदेन रोकथाम अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेश के बाद आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की। न्यायाधिकरण ने अजित और उनके परिवार के खिलाफ बेनामी संपत्ति के स्वामित्व के आरोपों को खारिज कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर - फोटो : पीटीआई

भारत ने पाकिस्तान सरकार से मसूद अजहर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के प्रमुख मसूद अजहर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। भारत का यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि अजहर ने हाल ही में पाकिस्तान के बहावलपुर में एक सार्वजनिक सभा में भाषण दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

कनाडा के ओंटारियो में चाकूबाजी (प्रतीकात्मक) - फोटो : ANI

कनाडा में 22 वर्षीय भारतीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, साथी गिरफ्तार
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 22 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। एक झगड़े के दौरान छात्र की चाकू घोंपकर हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक छात्र के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर सेकेंड डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

जब्त की गई रकम - फोटो : एएनआई

Nashik Merchant Case: अहमदाबाद-मुंबई में सात जगहों पर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई जोन ने आज अहमदाबाद और मुंबई में सात जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने 13.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। ईडी ने यह कार्रवाई मालेगांव के नासिक मर्चेंट को-अपरेटिव बैंक (एनएमको बैंक) में हुई कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के कार्यकारी निदेशक डॉ. केवी सुब्रमण्यन - फोटो : एएनआई

IMF: अमेरिकी निवेशकों के लिए भारत का विकास एक मौका
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के कार्यकारी निदेशक डॉ. केवी सुब्रमण्यन ने कहा कि भारत के 2047 तक 55 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है और उसका विकास अमेरिकी निवेशकों के लिए अभूतपूर्व अवसर प्रदान करता है। सुब्रमण्यन ने यह बात अपनी नयी पुस्तक ‘इंडिया एट द रेट 100: एनविजनिंग टुमॉरोज इकोनॉमिक पावरहाउस’ के विमोचन के दौरान कही। पढ़ें पूरी खबर...

तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

 शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। दोनों सितारे विशाल भारद्वाज की एक्शन फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ में एक साथ दिखेंगे। अभिनेत्री ने विशाल की यह फिल्म साइन की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पहले से ही चल रहा है और यह फिल्म  6 जनवरी, 2025 से फ्लोर पर आने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए एक बड़ा स्टूडियो बनाया गया है, जो इसके विजन को पूरा करने में मदद करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

कमल अदवान अस्पताल में हुई तोड़फोड़ व बाहर मौजूद फलस्तीनी। - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

गाजा में अस्पताल में घुसी इस्राइली सेना, कर्मियों-विस्थापितों को हटाया
इस्राइली बलों पर शुक्रवार को उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में कमल अदवान अस्पताल पर हमला करने और लौटने से पहले कुछ कर्मचारियों और विस्थापितों को बाहर निकालने के आरोप लगे हैं। इस बीच यहां किए गए हवाई हमलों में मारे गए लोगों के शव बाहर सड़कों पर बिखरे हुए देखे गए। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें