फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज चिनाब पुल उद्घाटन; ट्रंप-मस्क टकराव बढ़ा; भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना; असम की बाढ़ से 7 लाख+ पीड़ित

Fri, 06 Jun 2025 07:21 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर शुक्रवार को इतिहास रचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को ऐतिहासिक सौगातें देंगे। चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे देश के मस्तक पर एक और नगीना जड़ जाएगा। वहीं टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हो गई। मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होने वाली टीम की कमान इस बार शुभमन गिल संभाल रहे हैं। पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया में इस बार करुण नायर को भी शामिल किया गया है। टीम इंडिया इंग्लैंड में जो टेस्ट मैच सीरीज खेलने गई है, यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल 2025-27 का हिस्सा है। एक तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र समेत नौ प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। कछार जिले में बराक नदी लाल निशान के पार हो चुकी है और सहायक नदियों में भी जलस्तर बेतहाशा बढ़ा हुआ है। असम में बाढ़ के कारण करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मणिपुर में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक रहे अरबपति उद्योगपति एलन मस्क अब उनकी नीतियों के मुखर आलोचक बन चुके हैं। बात यहां तक बढ़ गई है कि उन्होंने अपनी अंतरिक्ष परियोजनाओं को बंद करने का एलान कर दिया।  अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

विज्ञापन

आज PM राष्ट्र को समर्पित करेंगे बेमिसाल चिनाब पुल

चिनाब रेल ब्रिज - फोटो : PTI

जम्मू-कश्मीर शुक्रवार को इतिहास रचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को ऐतिहासिक सौगातें देंगे। चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे देश के मस्तक पर एक और नगीना जड़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

रूस और यूक्रेन संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। जहां ट्र्ंप ने कहा कि शायद यूक्रेन और रूस को थोड़ा लड़ने देना बेहतर है, फिर दोनों को अलग कर शांति की ओर बढ़ना चाहिए। ट्रंप ने ये बात जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ हुई बैठक के दौरान कही। जिस पर मर्ज ने जवाब दिया कि जर्मनी यूक्रेन के साथ खड़ा है और वह केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

असम-सिक्किम में बाढ़ का कहर: 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

असम में बाढ़। - फोटो : PTI
पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र समेत नौ प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। कछार जिले में बराक नदी लाल निशान के पार हो चुकी है और सहायक नदियों में भी जलस्तर बेतहाशा बढ़ा हुआ है। असम में बाढ़ के कारण करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मणिपुर में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पढ़ें पूरी खबर..

कप्तान गिल के साथ टीम इंडिया मुंबई से इंग्लैंड रवाना

इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हो गई। मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होने वाली टीम की कमान इस बार शुभमन गिल संभाल रहे हैं। पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया में इस बार करुण नायर को भी शामिल किया गया है। टीम इंडिया इंग्लैंड में जो टेस्ट मैच सीरीज खेलने गई है, यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल 2025-27 का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक रहे अरबपति उद्योगपति एलन मस्क अब उनकी नीतियों के मुखर आलोचक बन चुके हैं। बात यहां तक बढ़ गई है कि उन्होंने अपनी अंतरिक्ष परियोजनाओं को बंद करने का एलान कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

PAK के खिलाफ भारतीय शिष्टमंडल की कूटनीतिक मुहिम

विदेश दौरे पर रविशंकर प्रसाद नीत भारत का सर्वदलीय शिष्टमंडल - फोटो : पीटीआई

भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

केंद्र ने अधिकारियों के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति भत्ते में किया इजाफा

भत्ता। - फोटो : अमर उजाला।
कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के आदेश के अनुसार केंद्र ने कुछ श्रेणियों के अधिकारियों के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति भत्ते में इजाफा किया है। बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय सचिवालय (कार्यकाल के दौरान प्रतिनियुक्ति) भत्ते (सीडीटीए) की संशोधित दरें अखिल भारतीय सेवाओं और संगठित समूह ए केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों को केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत केंद्रीय सचिवालय में अवर सचिव, उप सचिव और निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति पर स्वीकार्य हैं। पढ़ें पूरी खबर...

भारत के साथ 1972 में हुए शिमला समझौते पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय बोला- अभी तक रद्द नहीं...

भारत-पाकिस्तान तनाव - फोटो : Adobe Stock

शिमला समझौते को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपना एजेंडा साफ किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत के साथ किसी भी द्विपक्षीय समझौते को रद्द करने का फिलहाल कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है। यह बयान उस समय आया है जब एक दिन पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि 1972 का शिमला समझौता अब अपनी वैधता खो चुका है। पढ़ें पूरी खबर..

महुआ ने अपनी शादी पर दी पहली प्रतिक्रिया

टीेएमसी सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : एक्स

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। आज सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हुईं थी। जिनमें महुआ और पिनाकी विवाह के पारंपरिक परिधान में नजर आए। हालांकि, दिनभर इन तस्वीरों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। गुरुवार शाम को महुआ ने एक्स के जरिए अपनी शादी की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर..

भागवत बोले- राजनीतिक दलों के बीच बनी रहनी चाहिए आपसी समझ

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान देश की राजनीतिक बिरादरी ने जो आपसी समझ दिखाई, वह बनी रहनी चाहिए और इसे स्थायी रूप ले लेना चाहिए। यह बात उन्होंने नागपुर में स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन के अवसर पर कही। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

सितारों से सजी महफिल, शाहिद-वरुण का ऑल इन ब्लैक लुक

अवॉर्ड नाइट - फोटो : सोशल मीडिया
आज स्टालिश अवॉर्ड नाइट है, जहां कई बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने अपनी प्रजेंस से माहौल को खुशनुमा बनाया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा, हिना खान और अवनीत कौर के अलावा भी कई सेलेब्स ने अपने शानदार लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें