फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, दिल्ली कूच करेगा किसानों का जत्था; सुर्खियां

Fri, 06 Dec 2024 06:23 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Top News: आज अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, दिल्ली कूच करेगा किसानों का जत्था; सुर्खियां 
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, किसान आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। पंजाब से कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए दिल्ली सीमा पर बैरिकेडिंग की गई है। उधर, फ्रांस में मिशेल बार्नियर के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्र के नाम संदेश में घोषणा की कि वह जल्द ही नए प्रधानमंत्री के नाम का एलान करेंगे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में भारत ने जलवायु संकट के लिए विकसित देशों को जिम्मेदार ठहराया है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पिंक बॉल से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X @BJP4India
आज अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पूर्वोत्तर भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके तहत पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक प्रथाओं की शृंखलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। पहली बार भारत मंडपम में 6 दिसंबर से आयोजित महोत्सव में पूर्वोत्तर के 250 से अधिक कारीगर और उद्यमी हस्तशिल्प, हथकरघा और कृषि-बागवानी उत्पादों तथा 34 जीआई टैग वाले उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में किसान आंदोलन - फोटो : संवाद
पंजाब के किसान दिल्ली जाने पर अड़े, हरियाणा में अर्द्धसैनिक बल तैनात
एमएसपी लागू करने व अन्य मांगों को लेकर 297 दिन से बॉर्डर पर डटे किसान शुक्रवार दोपहर एक बजे शंभू बाॅर्डर से पैदल दिल्ली कूच करेंगे। शंभू-खनाैरी बाॅर्डर पर करीब 10 हजार किसान जमा हो गए हैं। इन्हें रोकने के लिए हरियाणा ने दोनों बाॅर्डरों पर अर्द्धसैनिक बलों की 29 कंपनियां तैनात की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

लोकसभा - फोटो : X / @sansad_tv
लोकसभा: प्रियंका के आने से बदला सीट आवंटन बना विपक्षी गठबंधन की मुसीबत
नई लोकसभा में सीट आवंटन की प्रक्रिया ने इंडिया गठबंधन में दरार पैदा कर दी है। गठबंधन में शामिल सपा, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके कांग्रेस से नाराज हैं। तीनों दलों को लगता है कि गठबंधन की अगुवाई करने वाली कांग्रेस ने सीट आवंटन में उनकी बात नहीं रखी। इसी नाराजगी के कारण सपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदर्शन से दूरी बना ली। पढ़ें पूरी खबर

भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से एडिलेड में पिंक बॉल से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। पर्थ टेस्ट में शानदार जीत के साथ भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। अब उनकी नजर सीरीज में बढ़त बनाने पर टिकी होगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वापसी के लिए तैयार हैं। पहले मुकाबले में वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण शामिल नहीं हो सके थे। उनकी वापसी से प्लेइंग 11 में क्या बदलाव होंगे यह देखने वाली बात होगी। पढ़ें पूरी खबर

मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई
यूपी में कांग्रेस की प्रदेश सहित सभी जिला, शहर व ब्लॉक इकाइयां भंग, नए सिरे से होगा गठन
कांग्रेस की प्रदेश कमेटी, सभी जिला, शहर और ब्लॉक कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार देर रात कमेटी भंग करने का आदेश जारी कर दिया। अब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में सभी कमेटियां नए सिरे से गठित की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर

प्रदर्शन कर रहे किसान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आज दिल्ली कूच करेगा 101 किसानों का पैदल जत्था, जीरो प्वाइंट पर जुटेंगे आंदोलनकारी
जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे 34 किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर लुक्सर जेल भेज दिया। गुरुवार को भी जिले के विभिन्न इलाकों से प्रदर्शनकारी 43 किसान नेताओं को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। ऐसे में आज फिर किसान नेताओं को जेल भेजने के विरोध में किसान संगठन और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। पढ़ें पूरी खबर

झुग्गियों में लगी आग - फोटो : एएनआई
पूर्वी दिल्ली में रानी गार्डन की झुग्गियों में लगी आग, मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में रानी गार्डन की झुग्गियों में आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। अब तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई (फाइल)
फ्रांस: नए प्रधानमंत्री के नाम का एलान करेगें राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपित इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि वह अगले कुछ दिनों में नया प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे। यह घोषणा तब की गई, जब मिशेल बार्नियर ने इस्तीफा दिया है और उनकी सरकार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव से हटा दिया गया। मैक्रों ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में विपक्षी दलों की ओर से इस्तीफे की मांग को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि वह 2027 तक कार्यकाल के समाप्त होने तक राष्ट्रपति के रूप में अपने दायित्वों का पालन करते रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय। - फोटो : यूएन
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत ने जलवायु संकट के लिए विकसित देशों को ठहराया जिम्मेदार
भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में जलवायु संकट पर चल रही सुनवाई के दौरान विकसित देशों पर निशाना साधा। नई दिल्ली ने कहा कि इन देशों ने वैश्विक कार्बन बजट का ज्यादा हिस्सा इस्तेमाल किया, जलवायु वित्त का वादा पूरा नहीं किया और अब विकासशील देशों से उनके संसाधनों का उपयोग कम करने की मांग कर रहे हैं।आईसीजे में सुनवाई यह तय करने के लिए हो रही है कि देशों के पास जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कानूनी जिम्मेदारियां क्या हैं और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो इसके परिणाम क्या होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

नासा - फोटो : आईस्टॉक
चंद्रमा के चारों ओर पहली अंतरिक्ष यात्री उड़ान में होगी और देरी, नासा ने की घोषणा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा की है कि उसके अगले चंद्र मिशन में और देरी होगी। पहले योजना थी कि अंतरिक्ष यात्रियों को 2025 में चंद्रमा के चारों ओर भेजा जाएगा। लेकिन अब वह अप्रैल 2026 तक टल गई है। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर यात्रा करेंगे और फिर वापस धरती पर लौटेंगे। इस देरी के कारण नासा का वह मिशन भी अब 2027 तक टल जाएगा, जिसमें दो अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतरना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें