आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। वहीं मानसूनी बारिश से पूर्वोत्तर में आई बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। असम में ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 15 से अधिक छोटी-बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई राज्यों में बहुत बड़ा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। लगभग 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, हजारों मकान ध्वस्त या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब तक 43 लोगों की जान भी जा चुकी है। एक तरफ हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए। वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। पंजाब के कोच और सपोर्ट स्टाफ को रनर अप की शील्ड और आईपीएल लिमिटेड ए़डिशन वॉच भी मिले।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
कोहली की आरसीबी पहली बार बनी चैंपियन
आरसीबी की जीत का जश्न
- फोटो : PTI
आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे।
पढ़ें पूरी खबर..
पूर्वोत्तर में बाढ़ से और बिगड़े हालात: अब तक 43 मौतें, सात लाख लोग प्रभावित
असम में बारिश से बिगड़े हालात।
- फोटो : PTI
मानसूनी बारिश से पूर्वोत्तर में आई बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। असम में ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 15 से अधिक छोटी-बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई राज्यों में बहुत बड़ा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। लगभग 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, हजारों मकान ध्वस्त या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब तक 43 लोगों की जान भी जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर..
आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, खिलाड़ियों पर भी बरसे रुपये
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए। वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। पंजाब के कोच और सपोर्ट स्टाफ को रनर अप की शील्ड और आईपीएल लिमिटेड ए़डिशन वॉच भी मिले।
पढ़ें पूरी खबर...
चट्टानी इरादों को पहाड़ों ने दिया रास्ता, 400 मीटर की बाधा दूर करने में लगे चार साल
1
- फोटो : अमर उजाला
प्रलय की निस्तब्धता में सृष्टि का नवगान फिर फिर...ये पंक्तियां उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला लिंक प्रोजेक्ट (यूएसबीआरएल) को साकार करने वाले रेल अभियंताओं पर सटीक बैठती हैं। प्रोजेक्ट को अंजाम तक पहुंचाने वाले पूर्व सीईओ संदीप गुप्ता बताते हैं, जब इस काम को हम लोगों ने हाथ में लिया, तो मंजिलें धुंधली सी दिख रही थीं। कदम-कदम पर बाधाएं खड़ी थीं। मार्ग पर पड़ने वाले ऊंचे-ऊंचे पहाड़ संकल्पों को चुनौती दे रहे थे। इस सबको देखते हुए किसी ने कब्रिस्तान कहकर इस प्रोजेक्ट का मजाक उड़ाया, तो किसी ने पागलपन कहा। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति चुनाव में म्युंग ने हासिल की जीत
दक्षिण कोरिया में चुनाव
- फोटो : पीटीआई
दक्षिण कोरिया में समय से पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में लिबरल विपक्षी नेता ली जे म्युंग की जीत हो गई है। मुख्य रूढ़िवादी उम्मीदवार किम मून सू ने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी। बता दें कि यह चुनाव उस समय हुआ जब पूर्व रूढ़िवादी राष्ट्रपति यून सुक योल द्वारा अचानक मार्शल लॉ लागू किए जाने से देश में भारी राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी। बाद में यून को पद से हटा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर..
पीएम मोदी करेंगे एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के महावीर जयंती पार्क में पौधे लगाकर 'एक पेड़ मां के नाम 2025' अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों से इस अभियान में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन
- फोटो : ANI
ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने मंगलवार को पाकिस्तान को एक असफल राष्ट्र करार देते हुए उस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि पाकिस्तान में असल में सत्ता किसके पास है, लोकतंत्र के प्रतिनिधियों के या फिर सेना के जनरलों के? लंदन में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद ब्लैकमैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर..
एक था मोरवा : देश में पहली बार ध्वस्त होंगी 22 हजार इमारतें
मोरवा शहर
- फोटो : अमर उजाला
देश की ऊर्जा राजधानी सिंगरौली में एशिया का सबसे बड़ा नगरीय विस्थापन होने जा रहा है। यहां 30 हजार परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। देश में पहली बार ऐसा होगा, जब किसी कोयला खदान के लिए बसे-बसाए शहर को उजाड़ा जाएगा। यहां 22 हजार से ज्यादा इमारतें ध्वस्त की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...
आरसीबी की जीत के बाद बंगलूरू की सड़कों पर उमड़ा 'लाल समंदर'
आरसीबी ने ट्रॉफी जीती
- फोटो : ANI
जोश हेजलवुड ने जैसे ही मैच की आखिरी गेंद फेंकी, बंगलूरू की सड़कों पर लाल जर्सी पहने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के समर्थकों का मानो सैलाब उमड़ पड़ा और ‘आरसीबी और कोहली’ के शोर से आसमान गूंज गया। बड़े बड़े सितारों से सजी आरसीबी की टीम को पिछले 18 साल में यह मौका नहीं मिला था । कभी चेन्नई में जश्न मना तो कभी मुंबई में । कोलकाता, हैदराबाद और जयपुर में भी जीत का यह जश्न मनता आया लेकिन बंगलूरू में निराशा छाई रही।
पढ़ें पूरी खबर...
एलन मस्क ने ट्रंप के टैक्स और खर्च बिल को बताया घिनौना अभिशाप
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एक्स@whiteaglesoarng
अमेरिकी टेक अरबपति एलन मस्क ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से पेश किए गए विशाल टैक्स कट्स और खर्च बिल की आलोचना की। मस्क ने इसे घिनौना अभिशाप करार देते हुए कहा कि वह अब इसे और सहन नहीं कर सकते। मस्क का यह बयान तब आया है जब वह हाल ही में ट्रंप के एक प्रमुख सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका खत्म कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर..
जेएनयू में कुलपति कहलाएंगे कुलगुरु
जेएनयू, JNU
- फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
वामपंथियों के गढ़ माने जाने वाले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अब कुलपति को कुलगुरु कहा जाएगा। इस आशय का प्रस्ताव कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने कार्यकारी परिषद में पेश किया, जिस पर मुहर लगा दी गई। शैक्षणिक दस्तावेज (डिग्री व अन्य प्रमाणपत्र) व अन्य पत्राचार के लिए कुलगुरु शब्द का इस्तेमाल होगा। पढ़ें पूरी खबर..