फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पाक को भारत की तैयारियों की जानकारी दे रहा था चीन; दलाई लामा पर रिजिजू के बयान से सरकार की दूरी

Fri, 04 Jul 2025 08:13 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (क्षमता विकास एवं संधारण) लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन पाकिस्तान को भारत की तैयारियों और अग्रिम मोर्चों पर हमारी तैनाती को लेकर इनपुट दे रहा था। वहीं भारत सरकार ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर दिए गए हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि सरकार धर्म और आस्था से जुड़े मामलों पर कोई रुख नहीं अपनाती है। वहीं सरकार ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से दिए गए बयानों से भी खुद को अलग कर लिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, हमने परम पूज्य दलाई लामा द्वारा दिए गए बयान की खबरें देखी हैं। एक तरफ  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मराठी भाषा पर गर्व करना गलत नहीं है। लेकिन अगर कोई भाषा के नाम पर गुंडागर्दी करता है, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी के साथ भाषा के आधार पर कोई मारपीट करता है, तो इसे भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बिहार में 1.5 करोड़ घरों में बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) की पहली यात्रा आज पूरी हो गई है और राज्य में चल रहे विशेष तीव्र पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 7,89,69,844 यानी लगभग 7.90 करोड़ मतदाताओं में से 87 प्रतिशत से अधिक नामांकन फॉर्म (यानी 6,86,17,932 फॉर्म) वितरित किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है।  अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 

विज्ञापन

PAK को भारत की तैयारियों का लाइव डाटा लीक कर रहा था चीन

उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (क्षमता विकास एवं संधारण) लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन पाकिस्तान को भारत की तैयारियों और अग्रिम मोर्चों पर हमारी तैनाती को लेकर इनपुट दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

दलाई लामा पर रिजिजू के बयान से सरकार की दूरी

दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
भारत सरकार ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर दिए गए हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि सरकार धर्म और आस्था से जुड़े मामलों पर कोई रुख नहीं अपनाती है। वहीं सरकार ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से दिए गए बयानों से भी खुद को अलग कर लिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, हमने परम पूज्य दलाई लामा द्वारा दिए गए बयान की खबरें देखी हैं। भारत सरकार आस्था और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करती और न ही कोई स्थिति अपनाती है। पढ़ें पूरी खबर..

सीएम फडणवीस बोले- मराठी पर गर्व करना गलत नहीं

देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मराठी भाषा पर गर्व करना गलत नहीं है। लेकिन अगर कोई भाषा के नाम पर गुंडागर्दी करता है, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी के साथ भाषा के आधार पर कोई मारपीट करता है, तो इसे भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

चुनाव आयोग का दावा- बिहार में 1.5 करोड़ घरों में पहुंचे बीएलओ

चुनाव आयोग - फोटो : PTI
बिहार में 1.5 करोड़ घरों में बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) की पहली यात्रा आज पूरी हो गई है और राज्य में चल रहे विशेष तीव्र पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 7,89,69,844 यानी लगभग 7.90 करोड़ मतदाताओं में से 87 प्रतिशत से अधिक नामांकन फॉर्म (यानी 6,86,17,932 फॉर्म) वितरित किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

अहमदाबाद में घटनास्थल से मिल कई शवों के अवशेष

अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI

अहमदाबाद में बीते 12 जून को हुए एअर इंडिया के विमान हादसे ने देशभर में लोगों को झकझोर कर रख दिया। हादसा इतना भयावह था कि इसमें लगभग 260 लोगों की मौत हो गई और मृतकों के पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग की मदद लेनी पड़ी। इसी सिलसिले में दुर्घटनास्थल से मिले कुछ और शव के अंग डीएनए जांच के बाद छह परिवारों को सौंपे गए हैं। यह जानकारी अहमदाबाद सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ राकेश जोशी ने शुक्रवार दी। पढ़ें पूरी खबर..

ईदगाह से जुड़ी संपत्ति को विवादित घोषित करने से कोर्ट का इनकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

Shri Krishna Temple Dispute : मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह से जुड़ी संपत्ति को विवादित घोषित करने से इनकार कर दिया। कोर्ट के इस फैसले से हिंदू पक्षकारों को झटका लगा है। न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की अदालत ने वादी महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दाखिल अर्जी खारिज कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एलान- मतदाता पुनरीक्षण का विरोध करेंगे

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी - फोटो : अमर उजाला

13वें कार्यकाल के लिए लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष औपचारिक तौर पर बन गए हैं। परंपरा के तहत इकलौता नामांकन होने के साथ ही उनका पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना औपचारिकता थी, लेकिन अब राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुक्रवार को पटना के एक होटल में हुई बैठक में इस कोरम को पूरा कर लिया गया। लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ पार्टी के बाकी दिग्गजों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। इसमें बिहार चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट बदलने और तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

शुभमन गिल को लेकर क्या बोले योगराज?

शुभमन गिल और योगराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टेस्ट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाकर कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। शुभमन गिल ने बतौर कप्तान 269 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ देश ही नहीं विदेश में भी हो रही है। शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करिअर का पहला दोहरा शतक लगाया है। उनकी इस दमदार पारी की वजह से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक पहाड़ जैसा 587 रन का स्कोर बनाया है। पढ़ें पूरी खबर..

भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया

सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया बनीं नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट - फोटो : ANI
भारतीय नौसेना ने इतिहास रच दिया है। सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को आधिकारिक रूप से नौसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल कर लिया गया है। वे इस स्ट्रीम में जगह पाने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। इससे महिला अधिकारियों के लिए लड़ाकू भूमिकाओं के द्वार खुल गए हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

पीएम का पोर्ट ऑफ स्पेन में गर्मजोशी से स्वागत

त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजन करते पीएम मोदी। - फोटो : एक्स/ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की सफल यात्रा के बाद कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। देश की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें