फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मानसून पर IMD का अहम अपडेट; आज से भारत लौटेगा सर्वदलीय शिष्टमंडल; अहमदाबाद में IPL फाइनल; सुर्खियां

Tue, 03 Jun 2025 09:12 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से लगभग आठ दिन पहले आने के बाद ठिठक गया है। अब इसके 11 जून से फिर गति पकड़ने की उम्मीद है। इस बीच, जहां तक मानसून पहुंचा है वहां भारी बारिश हो रही है। इनमें दक्षिण भारत के केरल और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्य शामिल हैं। वहीं भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सतनाम सिंह संधू और रेखा शर्मा ने कहा कि हम आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने में सफल रहे। सभी देशों ने आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता के रूख का समर्थन किया। प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के वित्तपोषण पर अंकुश लगाने के लिए पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे सूची में वापस लाने पर जोर दिया। वहीं आईपीएल 2025 का सीजन अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। इस सीजन अब तक 73 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस बार खिताब के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जिन्होंने हाल ही में टेस्ट प्रारूप से संन्यास का एलान किया था। एक तरफ नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की पुस्तकों का बड़े पैमाने पर देशभर के स्कूलों में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, एक चौंकाने वाले मामले में पांच लाख नकली पाठ्यपुस्तकों की पहचान कर पुलिस के पास मामला दर्ज कराया गया है। बीते 14 माह में हुई यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में हुई है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

Weather: IMD ने मानसून पर दिया बड़ा अपडेट, 5 जून तक बारिश की चेतावनी

मौसम की मार से बड़ी संख्या में प्रभावित हुए लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से लगभग आठ दिन पहले आने के बाद ठिठक गया है। अब इसके 11 जून से फिर गति पकड़ने की उम्मीद है। इस बीच, जहां तक मानसून पहुंचा है वहां भारी बारिश हो रही है। इनमें दक्षिण भारत के केरल और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्य शामिल हैं। पूर्वोत्तर में खासतौर पर ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जून तक पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इससे स्थिति के और खराब होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला?

आरसीबी बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 का सीजन अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। इस सीजन अब तक 73 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस बार खिताब के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जिन्होंने हाल ही में टेस्ट प्रारूप से संन्यास का एलान किया था। पढ़ें पूरी खबर..

सर्वदलीय शिष्टमंडल भारत लौटकर जयशंकर-PM मोदी से मिलेगा

ब्राजील में शशि थरूर की अगुवाई वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल - फोटो : पीटीआई

भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर....

14 महीने, 29 FIR... अब तक 20 करोड़ की किताबें-मशीन जब्त

एनसीईआरटी की पुस्तकों के हिंदी नाम पर विवाद - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की पुस्तकों का बड़े पैमाने पर देशभर के स्कूलों में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, एक चौंकाने वाले मामले में पांच लाख नकली पाठ्यपुस्तकों की पहचान कर पुलिस के पास मामला दर्ज कराया गया है। बीते 14 माह में हुई यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

छंटनी पर अड़ी ट्रंप सरकार बोली- अदालत फैसला करे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार की तरफ से लिए गए दो बड़े फैसलों पर अब अदालतों ने रोक लगा दी है। इसमें पहला मामला फेडरल कर्मचारियों की बड़े स्तर पर की जा रही छंटनी से जुड़ा है। ट्रंप प्रशासन ने सरकारी कामकाज को छोटा करने और कर्मचारियों की संख्या घटाने के लिए एक आदेश जारी किया था। लेकिन कैलिफोर्निया की जज सुसान इल्सटन ने इस फैसले पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी छंटनी के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर..

राजा के शव से पर्स-मोबाइल और चेन गायब

कपल और सर्चिंग टीम - फोटो : अमर उजाला
शिलांग में लापता हुए इंदौर के दंपति में से पति राजा रघुवंशी का शव सोमवार को एक गहरी खाई से बरामद हुआ है, जबकि उनकी पत्नी सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। राजा का शव करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में मिला, जो सड़ चुका था और उससे तेज बदबू आ रही थी। पढ़ें पूरी खबर..

चार लाख फर्जी छात्रों के नाम पर घोटाला... छह साल बाद भी जांच पूरी नहीं

कुटुंब प्रधान न्यायाधीश ने सुनाया अहम फैसला - अपनी मर्जी से पति से पृथक रहने वाली पत्नी को भरण

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के छह साल पूर्व जारी आदेश के बाद भी सीबीआई हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कथित तौर पर करीब चार लाख फर्जी विद्यार्थियों के नाम पर सरकारी फंड की बंदरबांट की जांच पूरी नहीं कर पाई है। सीबीआई ने जांच के लिए कोर्ट से कुछ और समय की मांग की है। हाईकोर्ट ने चार महीने की मोहलत दी है। पढ़ें पूरी खबर..

पश्चिम बंगाल में ओबीसी सूची में 76 नई जातियां शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल को लेकर कई अहम फैसले लिए। राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग (WBCBC) की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए 76 नई जातियों को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की सूची में शामिल करने का फैसला किया है, जिसके बाद अब राज्य में ओबीसी जातियों की कुल संख्या 140 हो जाएगी, जो पहले 64 थी। पढ़ें पूरी खबर..

सलमान खुर्शीद का विदेश में राजनयिक मिशन पर रहस्यमयी पोस्ट

सलमान खुर्शीद, नेता कांग्रेस - फोटो : ANI
कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद इन दिनों भारत की ओर से एक कूटनीतिक मिशन पर विदेशों में हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के लिए वह मलयेशिया में हैं। इससे पहले वह इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर की यात्रा कर चुके हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में चिंता जताई। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा, 'जब हम आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर हैं और भारत का संदेश दुनिया को दे रहे हैं, तब यह देखना दुखद है कि देश में कुछ लोग राजनीतिक वफादारियों का हिसाब-किताब कर रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?' पढ़ें पूरी खबर...

नैनीताल: भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें व मकान जलकर राख

भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें और मकान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में भवाली के देवी मंदिर के पास सोमवार की रात 8 बजे शॉर्ट सर्किट से पांच दुकानों और उनके ऊपर बने मकान भीषण आग से जलकर राख हो गए। एक दुकान में लगी आग ने चार और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और मुख्य बाजार आग की लपटों से धधक उठी। प्रथम तल पर दुकानों में लगी आग ने दुकानों के ऊपर मकानों को भी राख कर दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। आग लगने के काफी देर बाद तक यहां फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे मगर तब तक लाखों रुपयों नुकसान हो चुका था। पढ़ें पूरी खबर..

'ईरानी एलपीजी के साथ संबंध होने की बात बेबुनियाद...', अदाणी समूह ने खारिज की रिपोर्ट

अदाणी समूह के प्रोजेक्ट का श्रीलंका में विरोध - फोटो : एएनआई

अदाणी समूह ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें उनके ईरानी एलपीजी से जुड़े होने और अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का शक जताया गया था। समूह ने कहा कि उनका एलपीजी कारोबार बहुत छोटा है और सभी व्यापार भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार होता है। साथ ही वह ईरान से कोई माल नहीं लाते और ईरानी जहाजों को अपने बंदरगाहों पर अनुमति नहीं देते। पढ़ें पूरी खबर...

'धुरंधर' के सेट से रणवीर सिंह-संजय दत्त का लीक हुआ वीडियो

रणवीर सिंह और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' से उनका और संजय दत्त का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रणवीर का यह लुक उनकी पुरानी फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार की याद दिलाता है। वहीं संजय का लुक भी काफी दमदार नजर आया। पढ़ें पूरी खबर..

राम मंदिर में आज दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा समारोह

राम मंदिर - फोटो : ANI
श्रीराम जन्मभूमि में तीन जून को सुबह 6:30 बजे से दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो गई है। तीन जून से शुरू होकर पांच जून तक चलने वाले इस समारोह में राम जन्मभूमि के पहले तल पर राम दरबार, परकोटा के छह मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा, साथ में शेषावतार मंदिर, इन आठ मंदिरों में देव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर को सुंदर रोशनी से सजाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

भारत में लॉन्च हुआ पहला स्वदेशी भाषा AI मॉडल

BharatGen - फोटो : एजेंसी
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारतीय भाषाओं के लिए स्वदेशी रूप से विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मल्टीमॉडल वृहद भाषा मॉडल (एलएलएम) भारत जेन का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें