स्पेन के पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से अचनाक बाढ़ आ गई। इसमें कई वाहन बह गए। एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई तथा रेल लाइन व राजमार्ग पर आवागन बाधित हो गए। गांवों की गलियां नदियों में तब्दील हो गई हैं। बाढ़ में कम से कम 95 लोगों के मारे जाने की सूचना है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने देश में बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दूसरी तरफ, कनाडा भारत को बदनाम करने की कोई कोशिश नहीं छोड़ रहा है। ट्रूडो सरकार के एक मंत्री ने दावा किया कि, कनाडा में सिख अलगाववादियों पर एक्शन का आदेश अमित शाह की ओर से दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के विदेश उप-मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को एक संसदीय पैनल में यह बयान दिया था। मॉरिसन ने संसदीय पैनल के सामने यह भी स्वीकार किया कि, उन्होंने ही अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को बताया था कि इस मामले में भारत के गृह मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा, आज दीपावली का शुभ पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार एक प्रमुख त्योहार है। पूरे देश में इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर घरों को रोशनी और दीयों से सजाया जाता है और सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आती हैं और जिन घरों में साफ-सफाई, पूजा-पाठ और मंत्रोचार होता है, वहां पर निवास करने लगती हैं। इसलिए दिवाली की शाम महालक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस बार दीपावली पर क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
स्पेन में अचानक आई बाढ़ में अब तक 95 लोगों की मौत; मालगाड़ी बेपटरी
स्पेन के पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से अचनाक बाढ़ आ गई। इसमें कई वाहन बह गए। एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई तथा रेल लाइन व राजमार्ग पर आवागन बाधित हो गए। गांवों की गलियां नदियों में तब्दील हो गई हैं। बाढ़ में कम से कम 95 लोगों के मारे जाने की सूचना है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने देश में बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...
कनाडा की भारत के खिलाफ नई साजिश, सिख अलगाववादियों की हत्या में अब शाह का नाम घसीटा
कनाडा भारत को बदनाम करने की कोई कोशिश नहीं छोड़ रहा है। ट्रूडो सरकार के एक मंत्री ने दावा किया कि, कनाडा में सिख अलगाववादियों पर एक्शन का आदेश अमित शाह की ओर से दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के विदेश उप-मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को एक संसदीय पैनल में यह बयान दिया था। मॉरिसन ने संसदीय पैनल के सामने यह भी स्वीकार किया कि, उन्होंने ही अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को बताया था कि इस मामले में भारत के गृह मंत्री शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
दिवाली पर कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त ? जानिए तिथि और पूजा विधि
आज दीपावली का शुभ पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार एक प्रमुख त्योहार है। पूरे देश में इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर घरों को रोशनी और दीयों से सजाया जाता है और सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आती हैं और जिन घरों में साफ-सफाई, पूजा-पाठ और मंत्रोचार होता है, वहां पर निवास करने लगती हैं। इसलिए दिवाली की शाम महालक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस बार दीपावली पर क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त। पढ़ें पूरी खबर...
अधिकांश घरों में पूजन आज, दुकानों में लक्ष्मी-गणेश से कामना कल
राजधानी में दिवाली का त्योहार मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। इस त्योहार को मुख्य रूप से लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए जाना जाता है, जिसमें लोग धन की देवी लक्ष्मी की आराधना करते हैं। इस बार घरों में बृहस्पतिवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन और शुक्रवार को दुकानों में पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, शनिवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। जबकि रविवार को भैया दूज मनाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
केंद्र सरकार ने पेंशनरों को दिया दिवाली तोहफा, मिलेगी डीआर की एक अतिरिक्त किस्त
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को पेंशनधारियों को महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त देने का आदेश जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 अक्टूबर को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनधारकों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त की मंजूरी दी थी। यह वृद्धि एक जुलाई, 2024 से की गयी थी। पहली जुलाई से देय महंगाई भत्ते की दर अब 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
दीपोत्सव: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज
अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर दो रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हुए। 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की। इसी के साथ 25 लाख 12 हजार 585 दीप जले। रामलला की मौजूदगी में पहले दीपोत्सव पर इस बार योगी सरकार ने अनूठी पहल की। पहली बार 1121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू मैया की आरती की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम अविरल सरयू तीरे बने घाट पर मैया की आरती की। 1121 वेदाचार्य एक ही रंग के परिधान में एक स्वर में सरयू मैया की आरती करते रहे। इसमें एक तरफ जहां आध्यात्मिकता का रंग था, वहीं दूसरी तरफ यह अनूठा आयोजन जनमानस में योगी सरकार की छवि को और निखार रहा था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी घोषणा भी की। पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र में भाजपा के प्रचार के लिए मोदी-शाह-योगी की 43 रैलियां
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक माहौल अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने चुनाव प्रचार की पूरी रूपरेखा तैयार कर कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में 15 जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
840 टन प्याज पहुंचा दिल्ली, कीमतें घटने की उम्मीद बढ़ी
प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने की बहु-आयामी रणनीति के तहत सरकार ने इसकी आपूर्ति बढ़ाई है। सरकार ने बुधवार को कहा कि रेल के माध्यम से लगभग 840 टन बफर प्याज दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा है। 20 अक्टूबर को कांडा एक्सप्रेस के माध्यम से 1,600 टन प्याज के दिल्ली पहुंचने के बाद रेल परिवहन से यह दूसरी बड़ी आपूर्ति है। पढ़ें पूरी खबर...
अस्थमा के एक तिहाई मामलों में प्रदूषण के महीन कण जिम्मेदार
वायु प्रदूषण फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित करता है। यह अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज(सीओपीडी) को बढ़ाने के साथ श्वसन तंत्र के संक्रमण और फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ाता है। वायु प्रदूषण से दिल के दौरे का खतरा भी बढ़ता है। इससे कोरोनरी धमनी रोग और आघात होता है। एक वैश्विक अध्ययन से पता चला है कि अस्थमा के करीब एक तिहाई मामले लम्बे समय तक प्रदूषण के महीन कणों के सम्पर्क में रहने से जुड़े हैं। पीएम 2.5 में हर 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की वृद्धि के साथ बच्चों में अस्थमा का खतरा 21.4 फीसदी और वयस्कों में 7.1 फीसदी बढ़ जाता है। पढ़ें पूरी खबर...