फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महाराष्ट्र के पालघर में PM मोदी का दौरा आज; 31 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 30 Aug 2024 07:13 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की वाधवन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे। दुनियाभर के करीब 60 फीसदी लोग इस बात से परेशान हैं कि उन्हें स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की वाधवन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को भी संबोधित करेंगे। गुजरात में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से कई शहरों में बाढ़ आ गई है। बिजली कनेक्शन टूटने से लोग कई दिनों से अंधेरे में हैं। राज्य में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ और बारिश से जूझ रहे गुजरात पर अब चक्रवात असना का खतरा मंडरा रहा है। अगस्त महीने में एक दुर्लभ मौसम संबंधी घटना के तहत गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में शुक्रवार को अरब सागर में चक्रवात के बनने और ओमान तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। दुनियाभर के करीब 60 फीसदी लोग इस बात से परेशान हैं कि उन्हें स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इससे उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है और उन्हें बीमारियां घेर रही हैं। 
विज्ञापन

ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
PM Modi Visit: महाराष्ट्र के पालघर में पीएम मोदी का दौरा आज 
श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने उत्तरी जाफना के पास तीन श्रीलंकाई द्वीपों पर हाइब्रिड बिजली परियोजनाओं के लिए पहला भुगतान बृहस्पतिवार को सौंपा। ये परियोजनाएं डेल्फ्ट, नैनातिवु और अनलाईतिवु द्वीपों में 1.1 करोड़ डॉलर की भारतीय अनुदान सहायता के तहत क्रियान्वित की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

गुजरात के अधिकांश शहरों में बारिश की मार - फोटो : अमर उजाला

Weather: 31 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट
गुजरात में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से कई शहरों में बाढ़ आ गई है। बिजली कनेक्शन टूटने से लोग कई दिनों से अंधेरे में हैं। राज्य में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 7 राष्ट्रीय राजमार्ग, 66 राज्य राजमार्ग, 92 अन्य सड़कें और 774 पंचायत सड़कें मिलाकर 939 सड़कें बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर...

गुजरात में बाढ़। - फोटो : पीटीआई

Cyclone Asna: अब गुजरात पर चक्रवात असना का खतरा 
बाढ़ और बारिश से जूझ रहे गुजरात पर अब चक्रवात असना का खतरा मंडरा रहा है। अगस्त महीने में एक दुर्लभ मौसम संबंधी घटना के तहत गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में शुक्रवार को अरब सागर में चक्रवात के बनने और ओमान तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हल भेंट करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। - फोटो : संवाद

Haryana Elections : भाजपा के 55 सीटों पर प्रत्याशी तय, तीन मंत्रियों और 15 विधायकों के कटेंगे टिकट
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। शुक्रवार को भाजपा पहली सूची जारी सकती है। बैठक में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

डॉक्टर ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

IMA On Doctors Safety: 'भारत में रात की पाली में 35% डॉक्टरों को असुरक्षा का अहसास' 
भारत में रात की पाली में ड्यूटी करने वाले एक तिहाई डॉक्टर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। ये बात आईएमए के एक अध्ययन में सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...

पीने का पानी - फोटो : एएनआई

वैश्विक संकट: दुनियाभर में 60 फीसदी लोगों के पास साफ पानी नहीं
दुनियाभर के करीब 60 फीसदी लोग इस बात से परेशान हैं कि उन्हें स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इससे उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है और उन्हें बीमारियां घेर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)
 India-US: पीएम मोदी के दौरे से पूर्व भारत-अमेरिका में रणनीतिक वार्ता
अमेरिका में भारत के नए राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा के लिए विदेश उप-मंत्री (प्रबंधन-संसाधन) रिचर्ड वर्मा से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर...

सर्गेई लावरोव - फोटो : एएनआई

Russia: रूस ने 92 और अमेरिकियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, इनमें पत्रकार-अधिकारी और कुछ व्यापारी शामिल
रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसने 92 और अमेरिकी नागरिकों का देश में प्रवेश रोक दिया है। इनमें रूस में काम कर चुके कुछ पत्रकार, अधिकारी और कुछ व्यापारी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

रवीना टंडन इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Raveena Tandon Interview: कम खाना बढ़ती उम्र की सबसे अच्छी औषधि
90 के दशक की जिन नायिकाओं ने ओटीटी आने के बाद अपने नए लटकों झटकों से अपने पुराने प्रशंसकों को फिर से लुभाया है, उनमें रवीना टंडन नंबर वन हैं। अब उनकी बेटी राशा भी हीरोइन बनने की राह पर है। उनकी दो गोद ली हुई बेटियां भी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

डेनमार्क - फोटो : ANI

Denmark: 'हथियार तस्करी के आरोपी को डेनमार्क से भारत प्रत्यार्पित नहीं कर सकते' 
डेनमार्क की एक अदालत ने 29 साल पुराने हथियार तस्करी मामले के आरोपी नील्स होल्क (62) को भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। होल्क ने 1995 में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक मालवाहक विमान से असॉल्ट राइफलें, रॉकेट लांचर और मिसाइलें पहुंचाने की बात स्वीकार की थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें