फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज मनाया जाएगा भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाईदूज; झारखंड के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे शाह

Sun, 03 Nov 2024 07:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन को भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी बहनें भाई को रोली और अक्षत का टीका करते हुए, उसकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके अलावा वह चुनावी राज्य में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह शनिवार रात ही झारखंड की राजधानी रांची पहुंच चुके हैं। इसके अलावा, पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। साथ ही बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। बाबा केदार की डोली छह माह की शीतकालीन पूजा के लिए 5 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। आज दिन में 12 बजे के आसपास यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद हो जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat - फोटो : अमर उजाला
आज मनाया जाएगा भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाईदूज
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन को भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी बहनें भाई को रोली और अक्षत का टीका करते हुए, उसकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे - फोटो : ANI

झारखंड चुनाव के लिए आज भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके अलावा वह चुनावी राज्य में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह शनिवार रात ही झारखंड की राजधानी रांची पहुंच चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट
पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। साथ ही बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। बाबा केदार की डोली छह माह की शीतकालीन पूजा के लिए 5 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। आज दिन में 12 बजे के आसपास यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

संसद भवन - फोटो : ANI

25 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र
18वीं लोकसभा का पहला शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होने वाला है जो कि 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार की योजना संविधान दिवस पर पुराने संसद भवन जिसे संविधान सदन का नाम दिया गया है। सत्र के दौरान महत्वपूर्ण वक्फ विधेयक और एक देश-एक चुनाव विधेयक पेश किया जाएगा। दोनों विधेयकों पर विपक्ष के तीखे रुख के कारण सत्र में हंगामे की स्थिति पैदा होने के अनुमान हैं। पढ़ें पूरी खबर...

इस्राइल ने लेबनान पर किए हवाई हमले (फाइल) - फोटो : ANI

हिजबुल्ला का एक और शीर्ष कमांडर ढेर, IDF ने किया फाउर को मारने का दावा
इस्राइली सेना ने शनिवार को हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर जाफर खादर फाउर की मौत का दावा किया। सेना ने कहा कि उसने हिजबुल्ला की नासिर ब्रिगेड रॉकेट इकाई के शीर्ष कमांडर फाउर को दक्षिणी लेबनान में मार डाला है। सेना के मुताबिक, फाउर अक्तूबर 2023 से इस्राइल पर कई हमलों के लिए जिम्मेदार था। हालांकि, हिजबुल्ला ने फाउर की मौत पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में 8 से 14 नवंबर तक 11 रैलियां करेंगे पीएम मोदी
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। वहीं दूसरी ओर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा और महायुति की राह आसान बनाने के लिए कई सारी रैलियां करने वाले है। भाजपा नेताओं के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 8 से 14 नवंबर तक महाराष्ट्र में कुल 11 रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बैसाखी से पहले बंद होगा पाकिस्तान जाने वाली रावी नदी का पानी - फोटो : एएनआई

बैसाखी से पहले बंद होगा पाकिस्तान जाने वाला रावी नदी का पानी
वर्ष 2025 की बैसाखी तक पाकिस्तान को व्यर्थ बहने वाला रावी दरिया का पानी पूरी तरह से नियंत्रित हो जाएगा। इसके साथ ही देश की महत्वकांक्षीय परियोजनाओं में एक शाहपुर कंडी बांध परियोजना से अगले खरीफ सीजन में जम्मू-कश्मीर के कठुआ और सांबा जिले के खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलना शुरू हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

मुड में देश के सबसे ऊंचे हवाईअड्डे का निर्माण लगभग पूरा - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी लद्दाख में देश का सबसे ऊंचा हवाईअड्डा तैयार
पूर्वी लद्दाख के न्योमा स्थित मुड में देश के सबसे ऊंचे हवाईअड्डे का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। समुद्र तल से 13,700 फीट की ऊंचाई पर बना यह हवाईअड्डा चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से केवल 35 किलोमीटर दूर स्थित है। इसे क्षेत्र में भारत की सैन्य रसद और संचालन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : एएनआई
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने दी इस्राइल और अमेरिका को धमकी
मध्य पूर्व में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को इस्राइल और अमेरिका को धमकी दी। खामेनेई ने कहा कि ईरान और उसके सहयोगियों पर हमले जारी रहे तो दोनों देशों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

मुहम्मद यूनुस और शेख हसीना - फोटो : एएनआई

बांग्लादेश में अब भी भय का माहौल, हसीना सरकार के तख्तापलट से व्यापार में बड़ा नुकसान
पड़ोसी देश बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के करीब दो महीने बीत गए हैं, लेकिन बांग्लादेश में आज भी भय का माहौल है। सबसे ज्यादा असर व्यापार पर पड़ रहा है। भारत के साथ व्यापार में बड़ी कमी आई है। चेंगड़ाबांधा सीमा चौकी से पहले हर दिन करीब छह से सात सौ ट्रक बांग्लादेश जाते थे लेकिन अब यह संख्या घट कर दो सौ के करीब रह गई है। भारत के ही नहीं बल्कि बांग्लादेश के नागरिक भी स्वीकारते हैं कि शेख हसीना की सरकार बेहतर थी। बांग्लादेश लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा था। सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर रह रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें