फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: जम्मू-कश्मीर में आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार; PM मोदी महाराष्ट्र को देंगे 11 हजार करोड़ की सौगात

Sun, 29 Sep 2024 07:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दलों की नजर चुनाव लड़ रहे ऐसे निर्दलीय उम्मीदवारों पर टिकी हैं जो उनका खेल बिगाड़ सकते हैं। इन उम्मीदवारों को अपने हक में बैठाने के लिए दल दबाव बनाने में जुटे हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र को 11,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन भी शामिल हैं। पीएम को इसका उद्घाटन 26 सितंबर को करना था, लेकिन बारिश के कारण उनका पुणे दौरा रद्द हो गया था। उधर, हिजबुल्ला के सूत्रों ने बताया है कि हसन नसरल्ला के चचेरे भाई हाशेम सफीदीन को संगठन की कमान मिल सकती है। सफीदीन अभी हिजबुल्ला के राजनीतिक मामलों की देखरेख करता है। उसके संभावित उत्तराधिकारी होने की पूरी संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Jammu Kashmir - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर में आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दलों की नजर चुनाव लड़ रहे ऐसे निर्दलीय उम्मीदवारों पर टिकी हैं जो उनका खेल बिगाड़ सकते हैं। इन उम्मीदवारों अपने हक में बैठाने के लिए दल दबाव बनाने में जुटे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही कई सीटों पर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : @BJP4India
पीएम मोदी आज महाराष्ट्र को देंगे 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र को 11,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन भी शामिल हैं। पीएम को इसका उद्घाटन 26 सितंबर को करना था, लेकिन बारिश के कारण उनका पुणे दौरा रद्द हो गया था। पढ़ें पूरी खबर...

हसन नसरल्ला - फोटो : एएनआई
हसन नसरल्ला का चचेरा भाई सफीदीन हो सकता है हिजबुल्ला का अगला मुखिया 
हिजबुल्ला के सूत्रों ने बताया है कि नसरल्ला के चचेरे भाई हाशेम सफीदीन को संगठन की कमान मिल सकती है। सफीदीन अभी हिजबुल्ला के राजनीतिक मामलों की देखरेख करता है। उसके संभावित उत्तराधिकारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि, सफीदीन एक विवादास्पद व्यक्ति है, जिसे 2017 में अमेरिकी विदेश मंत्रालय आतंकवादी घोषित कर चुका है। उधर, अमेरिका ने हवाई हमलों पर चिंता जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
कुलगाम-कठुआ में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर; पुलिसकर्मी बलिदान
जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान से पहले शनिवार को कुलगाम व कठुआ के बिलावर इलाके में हुई दो मुठभेडों में दो आतंकी मार गिराए गए। ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गए जबकि एसएसपी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कठुआ में अभियान फिलहाल जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
IPL 2025: नीलामी से पहले शीर्ष परिषद का फैसला, छह खिलाड़ी रिटेन कर सकेंगी टीमें
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले शीर्ष परिषद की बैठक शनिवार को बेंगलुरु में हुई। इस बैठक में रिटेंशन सहित कई अन्य मुद्दों पर निर्णय लिया गया है। शीर्ष परिषद ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को पिछली टीमों में से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी है। इसमें नीलामी में एक राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड भी शामिल होगा। 2022 में आयोजित पिछली मेगा नीलामी में एक टीम को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नेपाल में बारिश से बिहार में और विकराल होगी बाढ़
नेपाल में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते बिहार पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कोसी, गंडक, बुढ़ी गंडक, कमला बलान, बागमती और गंगा समेत अन्य नदियों का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गया है। बीरपुर और वाल्मीकिनगर बैराज के फाटक खोलने पड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर...

एस. जयशंकर - फोटो : X/ Jaishankar
जयशंकर ने कहा पाकिस्तान के सीमा पार आतंकी मंसूबे सफल नहीं होंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान से दो टूक कहा कि भारत के खिलाफ सीमापार से चलाए जा रहे आतंकवाद की सजा उसे निश्चित रूप से भुगतनी होगी। जयशंकर ने कहा, दोनों देशों के बीच हल किया जाने वाला मुद्दा अब सिर्फ पाकिस्तान की ओर से अवैध रूप से कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना और आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना है। पढ़ें पूरी खबर...

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र: 26 नवंबर से पहले होंगे विधानसभा चुनाव, तिथियों का एलान जल्द
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम ने दो दिन तक महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद शनिवार को कहा कि राज्य में 26 नवंबर से पहले चुनाव कराया जाएगा। ऐसे में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखकर चुनाव तारीखों की जल्द घोषणा होने की संभावना है। इस दौरान आयोग ने तीन साल से एक ही पद पर जमे अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

इस्राइल-लेबनान (फाइल) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
इस्राइली हमले में हिजबुल्ला का आतंकी हसन खलील ढेर
बेरुत पर इस्राइली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला की मौत के बाद लेबनान बौखला गया है। अपने नेता की मौत का बदला लेने के लिए लेबनान ने इस्राइली क्षेत्र पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला शुरू कर दिया है, जिसके चलते येरुसलम के आसपास के क्षेत्रों में लगातार सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। लेबनान की तरफ से किए गए हमलों को देखते हुए तेल अवीव और आस-पास के शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार को बेरुत के दहिह जिले में इस्राइली हमले में वरिष्ठ हिजबुल्ला खुफिया समूह के आतंकवादी हसन खलील यासीन की मौत की घोषणा की है। बेरुत में आईडीएफ ने एक और हमले की घोषणा हिजबुल्ला नेता नसरल्ला की मौत के बाद की है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
आईपीएल में 2025 से 2027 तक बरकरार रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम
आईपीएल की शीर्ष परिषद ने शनिवार को बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को बरकरार रखने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित कुछ सीनियर क्रिकेटरों ने इस फैसले की दबी जुबान में आलोचना की थी जिसके बाद ऐसी चर्चा थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस नियम को हटा सकता है। हालांकि, शीर्ष परिषद ने इस नियम को 2025 से लेकर 2027 तक के लिए बरकरार रखा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें