फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महाकुंभ भगदड़ में कई हताहत; ISRO का ऐतिहासिक सौवां मिशन सफल; जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 29 Jan 2025 08:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

महाकुंभ में भगदड़ की खबर है। 15 लोग हताहत हुए हैंऔर कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। कुछ फिलहाल अखाड़े स्नान के लिए नहीं निकले हैं। अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है। इसके अलावा, भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के ऐतिहासिक 100वें मिशन की उल्टी गिनती मंगलवार तड़के शुरू हो गई। इस मिशन के तहत आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी रॉकेट के जरिए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-2 का प्रक्षेपण किया। लगभग 20 मिनट उपग्रह कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। इसके अलावा, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से वाराणसी समेत आसपास के जिलों के मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप निकली। जिसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते में पारा गिरेगा। जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ने वाली है। दूसरी तरफ प्रदूषण के स्तर में भी बहुत सुधार नहीं है और इस हफ्ते भी आज के आसपास ही एक्यूआई रहने का अनुमान है। सोमवार सुबह वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में कोहरा नजर आया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

राहत और बचाव का काम जारी... - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ में भगदड़ पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से ली जानकारी
महाकुंभ में भगदड़ की खबर है। 15 लोग हताहत हुए हैंऔर कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। कुछ फिलहाल अखाड़े स्नान के लिए नहीं निकले हैं। अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है। पढ़ें पूरी खबर...

इसरो का 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च - फोटो : इसरो यू-ट्यूब/अमर उजाला

एनवीएस-2 उपग्रह प्रक्षेपित हुआ; 100वें मिशन के साथ अंतरिक्ष संगठन ने रचा इतिहास
भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के ऐतिहासिक 100वें मिशन की उल्टी गिनती मंगलवार तड़के शुरू हो गई। इस मिशन के तहत आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी रॉकेट के जरिए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-2 का प्रक्षेपण किया। लगभग 20 मिनट उपग्रह कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

दिन में छाया हल्का कोहरा - फोटो : अमर उजाला

एक-दो दिनों में बूंदाबांदी के आसार, गिरेगा पारा
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से वाराणसी समेत आसपास के जिलों के मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप निकली। जिसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते में पारा गिरेगा। जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ने वाली है। दूसरी तरफ प्रदूषण के स्तर में भी बहुत सुधार नहीं है और इस हफ्ते भी आज के आसपास ही एक्यूआई रहने का अनुमान है। सोमवार सुबह वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में कोहरा नजर आया। पढ़ें पूरी खबर...
 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
7113 करोड़ की नकदी के साथ भाजपा सबसे अमीर दल
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा देश की सबसे अमीर पार्टी भी है। 31 मार्च, 2024 को भाजपा के पास 7,113.80 करोड़ रुपये की नकदी और जमा थी, जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास मात्र 857.15 करोड़ रुपये। इन दोनों दलों की ओर से चुनाव आयोग को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से यह जानकारी निकलकर सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...

सरकारी स्कूल में पढ़ते बच्चे - फोटो : एएनआई

ASER 2024: सरकारी स्कूलों में तीसरी तक पढ़ाई का स्तर बढ़ा
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और बुनियादी अंकगणित सीखने के स्तर में जबरदस्त सुधार हुआ है। सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को भी पछाड़ दिया है। यह बदलाव काफी हद तक सरकारी विद्यालयों में नामांकित बच्चों की सीखने की क्षमता में वृद्धि के कारण है। तीसरी कक्षा के बच्चों के पढ़ने के स्तर में काफी सुधार हुआ है और यह 27.1 फीसदी तक पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती के घातक प्रदर्शन पर भारी पड़ी इंग्लैंड की गेंदबाजी
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 26 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। बुधवार को राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेहमानों ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 145 रन ही बना सकी। इस तरह इंग्लैंड ने इस सीरीज में पहला मुकाबला अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। अब दोनों टीमें शुक्रवार (31 जनवरी) को पुणे में एक बार फिर आमने-सामने होंगी जिसमें टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लागत में कटौती के लिए छोटे शहरों में आक्रामक भर्तियां कर रहीं कंपनियां
देश की बड़ी कंपनियां लागत घटाने और प्रतिभाओं तक आसानी से पहुंचने के लिए अब लखनऊ एवं जोधपुर जैसे छोटे शहरों में कार्यालय खोल रही हैं और आक्रामक तरीके से भर्तियां भी कर रही हैं। कंपनियों के छोटे शहरों की ओर रुख करने की तीन बड़ी वजह हैं। पहला...इन शहरों में कम खर्च होता है। दूसरा...परिचालन लागत घटती है। तीसरा...कम वेतन पर अच्छे कर्मचारी मिल जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में संघीय अनुदानों, ऋणों पर राष्ट्रपति ट्रंप की रोक हटी
अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका दिया है। इसके तहत न्यायाधीश ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले को अस्थायी रूप से रोक दिया, जिसमें उन्होंने संघीय निधि (सरकारी पैसे) को रोकने की कोशिश की थी। देखा जाए तो ट्रंप प्रशासन यह तय करना चाहता था कि सरकारी धन का इस्तेमाल उनके कार्यकारी आदेशों के मुताबिक हो, जो प्रगतिशील नीतियों को खत्म करने के लिए थे। पढ़ें पूरी खबर...
 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शरीर में हानिकारक धातुओं का पता लगाएंगी नैनो मैटेरियल कोशिकाएं
मानव कोशिकाओं और पर्यावरण में हानिकारक धातुओं का पता लगाने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने नैनो मैटेरियल कोशिकाएं विकसित करने में सफलता हासिल की है। यह बीमारियों के उपचार और पर्यावरण निगरानी को बेहतर बनाकर धातु विषाक्तता की पहचान और प्रबंधन में मदद कर सकती है। वैज्ञानिकों की ओर से विकसित नैनो कणों काे पेरोव्स्काइट नैनोक्रिस्टल्स नामक विशेष सामग्री से निर्मित किया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

जेन्सन हुआंग, सीईओ एनवीडिया - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

DeepSeek: डीपसीक का झटका एनवीडिया को पड़ा भारी
चीन के एआई डेवलपर डीपसीक के वैश्विक शेयर बाजार में एक बड़ा भूचाल आ गया है। इसके असर से, दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों ने सोमवार को कुल 108 अरब डॉलर का नुकसान झेला। इसमें एनवीडिया के को-फाउंडर जेनसन हुआंग का नाम भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें