महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून समय से 16 दिन पहले पहुंचने के साथ मई माह में सर्वाधिक बारिश का 107 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। भारी बारिश से मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से हजारों लोग जहां-तहां फंसे रहे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। एक तरफ कर्ज के बोझ तले दबे उत्तराखंड के परिवार के सात लोगों ने सोमवार रात पंचकूला में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
मुंबई में बारिश ने तोड़ा 107 साल का रिकॉर्ड
Mumbai Rains
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून समय से 16 दिन पहले पहुंचने के साथ मई माह में सर्वाधिक बारिश का 107 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। भारी बारिश से मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से हजारों लोग जहां-तहां फंसे रहे। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम का गुजरात दौरा: महात्मा मंदिर के कार्यक्रम में होंगे शामिल
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..
पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे भारतीय शिष्टमंडल
शशि थरूर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली से की मुलाकात ।
- फोटो : ani
भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार के सात लोगों ने की खुदकुशी
1
- फोटो : अमर उजाला
कर्ज के बोझ तले दबे उत्तराखंड के परिवार के सात लोगों ने सोमवार रात पंचकूला में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र में ई-बाइक टैक्सी सेवा के लिए मसौदा नियम जारी
Taxi
- फोटो : Freepik
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में ई-बाइक टैक्सी सेवाओं को लेकर नियमों का एक ड्राफ्ट (मसौदा) 22 मई को जारी किया है। इस मसौदे पर आम जनता और संबंधित पक्षों से पांच जून तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। यह ड्राफ्ट महाराष्ट्र बाइक टैक्सी नियम, 2025 नाम से जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर..
ईरान पहुंचे पाकिस्तानी पीएम शहबाज के बदले सुर
शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम
- फोटो : X @cmShehbaz
भारत के साथ हालिया संघर्ष में घुटने टेकने के 15 दिन बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने अब शांति वार्ता की इच्छा जताई है। ईरान के दौरे पर पहुंचे शहबाज ने कहा कि वो भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद, जल और व्यापार समेत सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर..
स्पीति में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर मुश्किल में पड़े सोनू सूद
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 के दौरान अपने नेक कामों के लिए तारीफ पाने वाले सोनू सूद अब इस लापरवाही के कारण आलोचना झेल रहे हैं। सोनू का बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास का गठन, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : mathura
मथुरा के वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर का प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जिम्मेदारी 'श्री बांके बिहारीजी मंदिर न्यास' संभालेगा। इसमें 11 ट्रस्टी नामित किए जाएंगे, जबकि अधिकतम 7 सदस्य पदेन हो सकेंगे। सरकारी और गैर सरकारी सभी सदस्य सनातन धर्म को मानने वाले होंगे। इस संबंध में सोमवार को राज्यपाल की ओर से अध्यादेश जारी कर दिया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि न्यास के जरिये मंदिर की धार्मिक या सांस्कृतिक परंपराओं में सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी।
पढ़ें पूरी खबर..
पंजाब किंग्स क्वालिफायर-1 में पहुंचने वाली पहली टीम
पंजाब बनाम मुंबई
- फोटो : IPL/BCCI
जोश इंग्लिश और प्रियांश आर्या की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश कर लिया। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 187 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पढ़ें पूरी खबर...
81 साल बाद मिले द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल चार सैनिकों के शव
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : FREEPIC
द्वितीय विश्व युद्ध में न्यू गिनी के प्रशांत द्वीप में 11 मार्च 1944 को दुश्मन की गोलीबारी ने अमेरिकी सेना के बी-24 बमवर्षक विमान हेवन कैन वेट को निशाना बनाया। हादसाग्रस्त होने से पहले इस विमान के सह-पायलट ने पास से उड़ रहे विमान को आखिरी सलामी दी। इसमें सवार सभी 11 सैनिक मारे गए और उनके अवशेषों को दोबारा हासिल न करने लायक होने का एलान कर दिया गया। आखिरकार अब 81 साल बाद इस विमान में सवार चार चालक दल के सदस्यों के अवशेष उनके गृहनगर लौटने का दिन भी आ गया।
पढ़ें पूरी खबर..