फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अमर उजाला के संवाद में दिग्गजों का जमावड़ा; 28 घंटे का सफर कर ISS पहुंचे शुभांशु; पढ़ें सुर्खियां

Thu, 26 Jun 2025 09:19 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाला 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। सीएम मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में 'संवाद' में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटीं और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। चूंकि कार्यक्रम सीएम मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ, इसलिए उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर चर्चा की। वहीं भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य यात्री स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान 'ड्रैगन' के गुरुवार शाम अंतरिक्ष प्रयोगशाला से जुड़ने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए। अंतरिक्ष यान उस समय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा जब यह भारतीय समयानुसार अपराह्न 4:01 बजे उत्तरी अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजर रहा था। एक तरफ चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर अपना सख्त रुख साफ कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझा बयान पर साइन करने से इनकार कर दिया क्योंकि इसमें हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र तक नहीं था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। नतीजतन, एससीओ सम्मेलन के बाद कोई संयुक्त बयान जारी नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि तीन के घिरे होने की खबर है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का है।  अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
विज्ञापन

भोपाल में लगा जानी-मानी हस्तियों का जमावड़ा, 'संवाद' के मंच पर विकसित भारत पर मंथन

अमर उजाला संवाद में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाला 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। सीएम मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में 'संवाद' में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटीं और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर..

अमर उजाला में 'संवाद' में सीएम मोहन यादव ने किए बड़े एलान

सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को अमर उजाला संवाद का मंच सजा। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत तमाम जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और विभिन्न मुद्दों पर बात की। चूंकि कार्यक्रम सीएम मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ, इसलिए उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर..

28 घंटे का सफर कर ISS पहुंचे शुभांशु

एक्सिओम-4 मिशन - फोटो : पीटीआई
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य यात्री स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान 'ड्रैगन' के गुरुवार शाम अंतरिक्ष प्रयोगशाला से जुड़ने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए। अंतरिक्ष यान उस समय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा जब यह भारतीय समयानुसार अपराह्न 4:01 बजे उत्तरी अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

राजनाथ सिंह ने SCO में साझा बयान पर नहीं किए दस्तखत

एससीओ सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : PTI
चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर अपना सख्त रुख साफ कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझा बयान पर साइन करने से इनकार कर दिया क्योंकि इसमें हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र तक नहीं था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। नतीजतन, एससीओ सम्मेलन के बाद कोई संयुक्त बयान जारी नहीं किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

सुरक्षाबलों ने मार गिराया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी

जैश ए मोहम्मद का आतंकी ढेर - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि तीन के घिरे होने की खबर है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का है। पढ़ें पूरी खबर...

हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की दोस्त, 'विदेशी' का विरोध न हो- गृह मंत्री

अमित शाह - फोटो : एएनआई
गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र सरकार के राजभाषा विभाग की स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की विरोधी नहीं है, बल्कि सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है। शाह ने कहा कि किसी भी विदेशी भाषा का विरोध नहीं होना चाहिए, लेकिन हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में सोचने, बोलने के साथ-साथ अभिव्यक्त करने की भावना को प्रोत्साहित करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

क्या दोपहिया वाहनों से भी टोल वसूलेगी सरकार? नितिन गडकरी ने बताई सच्चाई

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरें वायरल होने लगीं। हालाकिं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर सफाई देते हुए इन खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि ये खबरें भ्रामक हैं और पूरी तरह से गलत हैं। पढ़ें पूरी खबर...

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए आर्चर इंग्लैंड टीम में शामिल

जोफ्रा आर्चर - फोटो : ANI
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया है। आर्चर चार साल में पहली बार टेस्ट टीम में शामिल हुए हैं। इंग्लैंड के पुरुष चयन समिति ने एजबेस्टन में दो जुलाई से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए आर्चर को शामिल किया है। आर्चर ने आखिरी बार फरवरी 2021 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेला था। पढ़ें पूरी खबर...

एअर इंडिया हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स की जांच जारी

एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एअर इंडिया हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स के जांच से जुड़ी जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने बताया है कि 24 जून को फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया और 25 जून को मेमोरी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया और इसका डेटा एएआईबी लैब में डाउनलोड किया गया। सीवीआर और एफडीआर डेटा का विश्लेषण जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अमर उजाला संवाद' में बोले रवि किशन- ‘ऑस्कर में पक्षपात होता है

अमर उजाला संवाद में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
भोपाल में अमर उजाला संवाद में पहुंचे अभिनेता रवि किशन ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान जब उनसे लापता लेडीज के ऑस्कर में पहुंचने और वहां जीत न पाने के अफसोस लेकर सवाल किया गया। इस पर रवि किशन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘ऑस्कर में पक्षपात होता है, हम लॉबी का शिकार हो जाते हैं। हमारे साथ भी ये ही हुआ, 'लापता लेडीज' लॉबी का शिकार हुई।’ पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें