फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कल होगा पूर्व PM मनमोहन का अंतिम संस्कार; इन दस राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Fri, 27 Dec 2024 08:04 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ निचले स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में जारी है। इसकी वजह से शुक्रवार और शनिवार को अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से भारी नमी आएगी। इसके चलते पंजाब, हरियाणा सहित 10 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इससे ठंड और बढ़ेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जारी है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। शुक्रवार को इस टेस्ट का दूसरा दिन है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। छह दिनों के अमेरिकी दौरे पर गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के प्रमुख जेक सुलिवन से मुलाकात की। जहां दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस मुलाकात के बारे में जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बुधवार वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से मिलकर अच्छा लगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

कल होगा पूर्व PM मनमोहन का अंतिम संस्कार

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह का निधन - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। 

Winter: सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा-पंजाब समेत...

नए साल से पहले मौसम का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ निचले स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में जारी है। इसकी वजह से शुक्रवार और शनिवार को अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से भारी नमी आएगी। इसके चलते पंजाब, हरियाणा सहित 10 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इससे ठंड और बढ़ेगी। पढ़े पूरी खबर...

IND vs AUS Live Score: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट का दूसरा दिन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जारी है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। शुक्रवार को इस टेस्ट का दूसरा दिन है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पढ़े पूरी खबर..

Jaishankar US Visit: एस जयशंकर ने अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से की मुलाकात

जयशंकर ने अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से की मुलाकात - फोटो : एक्स@DrSJaishankar

छह दिनों के अमेरिकी दौरे पर गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के प्रमुख जेक सुलिवन से मुलाकात की। जहां दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस मुलाकात के बारे में जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बुधवार वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से मिलकर अच्छा लगा। पढ़े पूरी खबर..

शिक्षक भर्ती घोटाला: अर्पिता के फ्लैट से मिले 50 करोड़ बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ के ही थे

पार्थ चटर्जी - फोटो : एएनआई (फाइल)

प. बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत 54 लोगों (कुछ कंपनियों और संस्थाएं भी शामिल) के खिलाफ बृहस्पतिवार को कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट स्थित विशेष अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। लगभग सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद हुए। पढ़े पूरी खबर...

IND vs AUS: मेलबर्न में दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया

भारतीय टीम - फोटो : BCCI

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह नहीं रहे। गुरुवार को 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। इसी कड़ी में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेल रहे भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर बांह में काली पट्टी बांधकर उतरे। पढ़े पूरी खबर..

ED: 262 कनाडाई कॉलेजों का भारत के दो मानव तस्करी गिरोहों से था करार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रवर्तन निदेशालय कनाडा की सीमा से भारतीयों की तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में पाया कि 262 कनाडाई कॉलेजों ने मानव तस्करी करने वाले दो भारतीय गिरोहों से करार किया था। यह जांच गुजरात के डिंगुचा गांव के रहने वाले चार सदस्यीय भारतीय परिवार की मौत से जुड़ी है। चारों की 19 जनवरी, 2022 को अवैध रूप से कनाडा-अमेरिका सीमा पार करने की कोशिश करते समय अत्यधिक ठंड से मौत हो गई थी। पढ़े पूरी खबर..

Israel: इस्राइली अटॉर्नी जनरल ने पीएम नेतन्याहू की पत्नी के खिलाफ जांच के दिए आदेश

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू - फोटो : ANI
इस्राइली के अटॉर्नी जनरल ने पुलिस को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश दिया है। पीएम नेतन्याहू की पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने राजनीतिक विरोधियों और नेतन्याहू के भ्रष्टाचार के मुकदमे में एक गवाह को परेशान किया। पढ़े पूरी खबर..

BPSC TRE PGT RESULT : तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE 3.0) के पीजीटी का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने एक साथ 29 विषयों के रिजल्ट जारी किये हैं। शिक्षक अपना रिजल्ट बीपीएससी के वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर चेक कर सकते हैं। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन

Manmohan Singh: आर्थिक संकट के बीच देश को गिरवी रखना पड़ा था सोना

डॉ मनमोहन सिंह - फोटो : amarujala.com

देश के आर्थिक उदारीकरण का चेहरा रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार 26 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आज शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1991 से 1996 के बीच वे देश के वित्त मंत्री रहे थे। देश का प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री रहने के अलावा डॉ मनमोहन सिंह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर भी रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में साल 1991 में ऐसे समय पर कार्यभार संभाला था जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में महज दो महीने का रिजर्व शेष बचा था। उस गंभीर परिस्थिति में देश को अपने आयात का खर्च चुकाने के लिए अपना सोना विदेश में गिरवी रखना पड़ा था। उस गंभीर दौर में डॉ. सिंह ने वित्त मंत्री के अपने कार्यकाल के दौरान 1991 में आर्थिक उदारीकरण शुरू किया और अर्थव्यवस्था को कठिनाइयों से निकालने में सफल रहे। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें