भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट में अब तक 43 पारियों में 11 शतक जड़े हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर रूट हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 55 पारियों में 10 शतक लगाए हैं। सर गैरी सोबर्स ने भारत के खिलाफ मात्र 30 पारियों में आठ शतक जड़े थे। वहीं, महान सर विवियन रिचर्ड्स ने 41 पारियों में आठ शतक लगाए थे। रिकी पोंटिंग भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 51 टेस्ट पारियों में आठ शतक जड़े थे।
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
| खिलाड़ी |
टेस्ट शतक |
पारियां |
| स्टीव स्मिथ |
11 |
43 |
| जो रूट |
10 |
55 |
| गैरी सोबर्स |
8 |
30 |
| विव रिचर्ड्स |
8 |
41 |
| रिकी पोंटिंग |
8 |
51 |
BGT सीरीज से फॉर्म में लौटे स्मिथ
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने से पहले तक स्मिथ ने इस साल पांच टेस्ट की 10 पारियों में 30.42 की औसत से 213 रन बनाए थे। इनमें सिर्फ एक अर्धशतक था। 91 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। वहीं, इस सीरीज के शुरू होने के बाद स्मिथ ने चार टेस्ट की छह पारियों में 52.60 की औसत से 264 रन बना लिए हैं। इनमें दो शतक शामिल हैं।
स्मिथ ने भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर रेड बॉल टेस्ट की पहली पारी में खूब रन बनाए हैं। टीम इंडिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर रेड बॉल टेस्ट में उनकी पारियां इस प्रकार रही हैं- 140 रन (इस टेस्ट में), 101 रन, 0, 36 रन, 131 रन, 0, 117 रन, 192 रन, 133 रन और 162* रन। खास बात तो यह है कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले स्मिथ के लिए यह साल बेहद खराब रहा था। उनके नाम इस साल टेस्ट में एक भी शतक नहीं था। हालांकि, उन्होंने साल खत्म होने तक जबरदस्त वापसी की और दो शतक जड़ दिए हैं। साल की शुरुआत स्मिथ ने बतौर ओपनर शुरू की थी। डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद स्मिथ को ओपनर के तौर पर प्रमोट किया गया था। हालांकि, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें चौथे नंबर पर भेजने का फैसला किया और यह फैसला हिट साबित हुआ है।
स्मिथ का यह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भी पांचवां टेस्ट शतक रहा। स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पांच में शामिल हैं। उन्होंने 11 शतक के अलावा पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। स्मिथ भारत के खिलाफ 55 से ऊपर की औसत से 2306 टेस्ट रन से ज्यादा बना चुके हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर रूट हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 30 टेस्ट में 2846 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 58.08 का रहा है। दूसरे नंबर पर 2555 रन के साथ रिकी पोंटिंग हैं। 2431 रन के साथ एलिस्टेयर कुक तीसरे स्थान पर हैं। सर क्लाइव लॉयड 2344 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। इनके बाद स्टीव स्मिथ का नंबर आता है।
भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
| बल्लेबाज |
मैच |
रन |
उच्चतम
स्कोर |
औसत |
100 |
50 |
| जो रूट |
30 |
2846 |
218 |
58.08 |
10 |
11 |
| रिकी पोंटिंग |
29 |
2555 |
257 |
54.36 |
8 |
12 |
| एलिस्टेयर कुक |
30 |
2431 |
294 |
47.66 |
7 |
9 |
| क्लाइव लॉयड |
28 |
2344 |
242* |
58.60 |
7 |
12 |
| स्टीव स्मिथ |
23* |
2306 |
192 |
64.05 |
11 |
5 |
स्मिथ ने मेलबर्न में पहले मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाई। फिर एलेक्स कैरी के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। इसके बाद कप्तान पैट कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। उनकी कमिंस अर्धशतक से चूक गए और 49 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हुई। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 311 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों को आज चार विकेट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने आज 163 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। आकाश दीप को दो विकेट मिले, जबकि सुंदर ने एक विकेट लिया। स्मिथ और कमिंस के अलावा सैम कोंस्टास ने 60 रन, उस्मान ख्वाजा ने 57 रन और लाबुशेन ने 72 रन बनाए थे।