प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गज, भारत में विदेशी मिशनों के प्रमुख सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे। एडवांटेज असम 2.0: निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025 की मेजबानी के लिए असम सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 25-26 फरवरी, 2025 को गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में होगा। वहीं दिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन उपराज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। मंगलवार को ठीक 11 बजे सदन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना अपनी सरकार से अवगत कराएंगे। कयास लगाया जा रहा है कि उपराज्यपाल भाजपा की सरकार के विकास कार्यों का रोड मैप पेश कर सकते हैं। यमुना सफाई को लेकर भी सदन में अपनी सरकार का पक्ष रखेंगे। इसे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राजनिवास पहुंचकर मुलाकात भी की। एक तरफ प्रख्यात संगीतज्ञ और वायलिन वादक डॉ. एन. राजम 28 फरवरी को अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगी। इस अवसर पर एन. राजम अपनी बेटी और सुपरिचित वायलिन वादक संगीता शंकर और अपनी नातिन रागिनी शंकर के साथ विशेष संगीत प्रस्तुति भी देंगी। कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के सभागार में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। प्रवेश निमंत्रण पत्र के आधार पर ही मिलेगा। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ जी-7 के नेताओं से बात की है। ट्रंप ने कहा कि जी-7 के सभी नेता चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन उपराज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। मंगलवार को ठीक 11 बजे सदन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना अपनी सरकार से अवगत कराएंगे। कयास लगाया जा रहा है कि उपराज्यपाल भाजपा की सरकार के विकास कार्यों का रोड मैप पेश कर सकते हैं। यमुना सफाई को लेकर भी सदन में अपनी सरकार का पक्ष रखेंगे। इसे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राजनिवास पहुंचकर मुलाकात भी की। पढ़ें पूरी खबर...
प्रख्यात संगीतज्ञ और वायलिन वादक डॉ. एन. राजम 28 फरवरी को अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगी। इस अवसर पर एन. राजम अपनी बेटी और सुपरिचित वायलिन वादक संगीता शंकर और अपनी नातिन रागिनी शंकर के साथ विशेष संगीत प्रस्तुति भी देंगी। कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के सभागार में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। प्रवेश निमंत्रण पत्र के आधार पर ही मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ जी-7 के नेताओं से बात की है। ट्रंप ने कहा कि जी-7 के सभी नेता चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो। पढ़ें पूरी खबर..
महाकुंभ में 63 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। इतनी भीड़ आने के बाद भी शहर की हवा गुणवत्ता के अनुरूप रही। मेला प्रशासन का दावा है कि इस दौरान प्रयागराज की हवा चंडीगढ़ से अच्छी रही। इतनी संख्या में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ और हजारों वाहनों की आवाजाही के बावजूद वायु गुणवत्ता खराब नहीं हुई है। लगातार 42 दिन से शहर वायु की गुणवत्ता को लेकर ग्रीन जोन में बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए आमजन के साथ ही भारी संख्या में साधु-संत आएंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक अखाड़ों के जुलूस निकलेंगे। इसके मद्देनजर मैदागिन से गोदौलिया चौराहे के बीच मंगलवार की रात 10 बजे से बुधवार की रात 11 बजे तक किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसी तरह मंगलवार की रात से बुधवार की रात तक काशी जोन के किसी भी थाना क्षेत्र में पैडल रिक्शा-मालवाहक वाहन नहीं चलेंगे। पढ़ें पूरी खबर..
भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर पर हमला करते हुए दावा किया कि उनका पार्टी में "हाशिये पर जाना" अपरिहार्य था। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि थरूर ने गांधी परिवार के "नामांकित" मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, यही कारण था कि उनका पार्टी में हाशिये पर जाना तय था। मालवीय ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस, गांधी परिवार की "स्वामित्व वाली कंपनी" के अलावा कुछ नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की कई अर्थव्यवस्थाओं को उच्च टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ेगा। उसके बाद दक्षिण कोरिया और थाईलैंड पर इस व्यापारिक प्रतिशोध का सर्वाधिक अधिक असर हो सकता है। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट ‘अमेरिकी व्यापार शुल्क से एशिया-प्रशांत अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ने की संभावना’ में कहा, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया जैसी अर्थव्यवस्थाओं का अमेरिका के प्रति आर्थिक जोखिम अपेक्षाकृत अधिक है। इसका अर्थ है कि अगर शुल्क लगाया गया तो इन पर सबसे अधिक आर्थिक प्रभाव होगा। भारत और जापान की अर्थव्यवस्थाएं घरेलू रूप से अधिक उन्मुख हैं, जिससे इन पर अमेरिकी टैरिफ का असर कुछ कम होगा। पढ़ें पूरी खबर..