फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महाराष्ट्र-झारखंड में मतगणना आज, पर्थ टेस्ट में भारत की जबरदस्त वापसी; GRAP-4 पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Sat, 23 Nov 2024 07:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। महाराष्ट्र में जीत का सेहरा किस गठबंधन के सिर बंधेगा और झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार की विदाई के बाद नई सरकार बनेगी या वे वापसी करेंगे? दोपहर होते-होते तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके अलावा, लोकसभा की वायनाड और नांदेड़ सीट पर हुए उपचुनाव व यूपी की नौ सीटों समेत 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे। दूसरी तरफ, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 150 रन पर सिमट गई थी। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया यहां भी धराशाई हो जाएगी। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाजों ने कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गजब प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 67 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। बुमराह ने अब तक चार विकेट लिए हैं। इनमें उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस के विकेट शामिल हैं। स्मिथ तो गोल्डन डक का शिकार हुए। वह पहली ही गेंद पर बुमराह के शिकार बने। वह एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 नतीजे - फोटो : अमर उजाला
जीत का सेहरा किस गठबंधन के सिर बंधेगा? आज फैसला, मतगणना आठ बजे शुरू होगी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत का सेहरा किस गठबंधन के सिर बंधेगा, इसका फैसला आज होगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर होते-होते तस्वीर साफ हो जाएगी। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति की वापसी की संभावना व्यक्त की गई है। जानिए महाराष्ट्र के मतगणना केंद्रों से लाइव अपडेट्स पढ़ें पूरी खबर...

झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे - फोटो : अमर उजाला
हेमंत सोरेन की वापसी या बदलेगी सरकार? फैसला आज
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार की विदाई के बाद नई सरकार बनेगी या वे वापसी करेंगे? इस सवाल का जवाब आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के बाद मिल जाएगा। दोपहर होते-होते 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिलने की तस्वीर साफ हो जाएगी। जानिए झारखंड के मतगणना केंद्रों से लाइव अपडेट्स पढ़ें पूरी खबर...

उपचुनाव मतगणना लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
वायनाड लोकसभा समेत 13 राज्य की 46 विधानसभा सीटों पर मतगणना आज
आज लोकसभा की वायनाड और नांदेड़ सीट पर हुए उपचुनाव व यूपी की नौ सीटों समेत 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे। इनमें एनसीआर की गाजियाबाद विधानसभा सीट भी है। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। जानिए लाइव अपडेट्स पढ़ें पूरी खबर...

बुमराह ने पहली ही गेंद पर स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया - फोटो : Twitter

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 150 रन पर सिमट गई थी। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया यहां भी धराशाई हो जाएगी। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाजों ने कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गजब प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 67 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। बुमराह ने अब तक चार विकेट लिए हैं। इनमें उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस के विकेट शामिल हैं। स्मिथ तो गोल्डन डक का शिकार हुए। वह पहली ही गेंद पर बुमराह के शिकार बने। वह एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई
दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कहर के बीच सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि सांसों के संकट से निपटने के लिए लागू GRAP-4 प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेंगे। इसमें रियायत दी जा सकती है या नहीं? इस पर 25 नवंबर को विचार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

कांग्रेस ने महाराष्ट्र-झारखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए
महाराष्ट्र और झारखंड के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। खरगे ने पार्टी नेताओं अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों पर नजर बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं,  तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड बतौर पर्यवेक्षकों बनाकर यह जिम्मेदारी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

SC: संविधान में समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्द जाेड़ने के केस में फैसला सुरक्षित
संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द शामिल किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर शीर्ष कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और अन्य द्वारा दायर याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई कर रही थी। इन याचिकाकर्ताओं ने इन दोनों शब्दों के संविधान में शामिल किए जाने के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। गौरतलब है कि 1976 में पारित 42वें संशोधन के बाद इन दोनों शब्दों को संविधान की प्रस्तावना में शामिल किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

US: हश मनी केस खारिज करने की अपील कर सकते हैं ट्रंप
एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए धन देने (हश मनी) के मामले में न्यूयॉर्क राज्य के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जुआन मर्चेन ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप को आपराधिक मामले को खारिज करने के लिए प्रस्ताव दायर करने की अनुमति दे दी। मर्चेन ने ट्रंप को अपना मामला खारिज करने के लिए प्रस्ताव दायर करने के लिए 2 दिसंबर की समय सीमा तय की है। साथ ही अभियोजकों को जवाब देने के लिए 9 दिसंबर तक का समय दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला

 अदाणी और भतीजे समेत आठ के प्रत्यर्पण की मांग कर सकता है अमेरिका
,236 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में न्यूयॉर्क की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी व भतीजे सागर समेत आठ अधिकारियों पर गिरफ्तारी व प्रत्यर्पण का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका के प्रमुख अटॉर्नी ने कहा, यह मामला काफी आगे बढ़ सकता है। आरोपियों की गिरफ्तारी व प्रत्यर्पण की कोशिश भी की जा सकती है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय व्हाइट हाउस ने कहा कि भारत के साथ उसके रिश्ते मजबूत नींव पर टिके हैं। अमेरिका भारतीय उद्योगपति अदाणी पर लगे रिश्वत के आरोपों से उत्पन्न स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

कॉप-29 में विकसित देशों के विरुद्ध प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। - फोटो : एजेंसी
COP 29: अमीर देश हर वर्ष जलवायु वित्त में करें 250 अरब डॉलर की मदद
अजरबैजान की राजधानी में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन कॉप-29 के अंतिम दिन जलवायु वित्त मसौदा पेश किया गया, जिसके तहत विकसित देशों को 2035 तक गरीब देशों की मदद के लिए प्रति वर्ष 250 अरब डॉलर देने का प्रस्ताव रखा गया। लांकि इस मसौदे का विकसित देशों ने आलोचना की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें