फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान जैसा महासंयोग; उत्तर भारत में बारिश- बर्फबारी का कहर, यलो अलर्ट जारी

Sat, 22 Feb 2025 06:59 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

महाकुंभ में तीन अमृत स्नान के बाद महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान जैसा महासंयोग बन रहा है। 26 फरवरी को ग्रहों की युतियां त्रिवेणी के तट पर स्नान करने वालों के लिए बेहद खास होंगी। त्रिग्रही के साथ ही बुधादित्य योग और चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण का भी संगम होगा। चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में 31 सालों के बाद बुधादित्य और त्रिग्रही योग में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी और श्रद्धालु त्रिवेणी के तट पर स्नान करेंगे। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड भी बढ़ गई है। शनिवार को बिहार समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 13 राज्यों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। एक तरफ हरियाणा पंजाब की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज किसानों की केंद्र के साथ बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी। दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इस मामले में बैठक बुलाई है। इसमें योजना के तहत पंजीकरण समेत दूसरी औपचारिकताओं को पूरा करने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इसमें बनी सहमति के बाद सरकार इसको लागू करने के बारे में एलान करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान जैसा महासंयोग, 26 फरवरी को वर्षों के बाद बुधादित्य और त्रिग्रही योग

महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : पीटीआई

महाकुंभ में तीन अमृत स्नान के बाद महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान जैसा महासंयोग बन रहा है। 26 फरवरी को ग्रहों की युतियां त्रिवेणी के तट पर स्नान करने वालों के लिए बेहद खास होंगी। त्रिग्रही के साथ ही बुधादित्य योग और चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण का भी संगम होगा। चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में 31 सालों के बाद बुधादित्य और त्रिग्रही योग में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी और श्रद्धालु त्रिवेणी के तट पर स्नान करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

तापमान में दर्ज की गई गिरावट: कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी; बिहार समेत 13 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तर पश्चिमी भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड भी बढ़ गई है। शनिवार को बिहार समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 13 राज्यों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। पढें पूरी खबर..

Delhi : पूर्व सीएम केजरीवाल-आतिशी और उनके मंत्रियों के निजी स्टाफ हटाए गए

सचिवालय पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही पूर्व सीएम आतिशी और उनके मंत्रियों के निजी स्टाफ को हटा दिया गया है। उन अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनके मूल विभागों में वापस भेजने का आदेश दिया गया है, जिन्हें आप सरकार में दूसरी जगह नियुक्त किया गया था। पढ़ें पूरी खबर..

किसानों की केंद्र के साथ वार्ता आज : बैठक बेनतीजा रही तो क्या होगा अगला प्लान?

शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा पंजाब की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज किसानों की केंद्र के साथ बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी। पढ़ें पूरी खबर...

₹2500 वाली स्कीम पर बड़ा अपडेट : महिला सम्मान योजना पर CM रेखा गुप्ता ने आज बुलाई बैठक

रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इस मामले में बैठक बुलाई है। इसमें योजना के तहत पंजीकरण समेत दूसरी औपचारिकताओं को पूरा करने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इसमें बनी सहमति के बाद सरकार इसको लागू करने के बारे में एलान करेगी। पढ़ें पूरी खबर..

US: काश पटेल ने ली FBI निदेशक की शपथ

काश पटेल - फोटो : अमर उजाला

भारतीय मूल के काश पटेल ने शुक्रवार को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक के रूप में शपथ ली। साथ ही उन्होंने इस अवसर को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया। एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि मैं अमेरिकी सपने को जी रहा हूं। आप पहली पीढ़ी के एक भारतीय से बात कर रहे हैं जो पृथ्वी पर सबसे महान राष्ट्र की कानून प्रवर्तन एजेंसी का नेतृत्व करने वाला है। ऐसा कहीं और नहीं हो सकता। पढ़ें पूरी खबर..

युद्ध स्तर पर हो रही सफाई: इस साल छठ महापर्व पर यमुना में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

युद्ध स्तर पर हो रही यमुना की सफाई - फोटो : ANI

दिल्ली की नई सरकार के सबसे प्रमुख कामों में यमुना की सफाई प्राथमिकता में है। नदी की सफाई के लिए संबंधित विभागों की ओर से कार्ययोजना भी बना ली गई। शुरुआती तौर पर मशीनों से कचरों की सफाई भी शुरू हो गई है। वहीं सरकार का कहना है कि इस साल छठ महापर्व में श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगाएंगे। इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर साफ-सफाई के लिए काम शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर यमुना की सफाई पर प्रधानमंत्री कार्यालय भी निगरानी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : वांछित आरोपी अख्तर का वीडियो वायरल, एशिया से बाहर होने का दावा

बाबा सिद्दीकी। - फोटो : एक्स/बाबा सिद्दीकी

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी जिशान अख्तर का एक वीडियो हाल ही में वायरल हो गया है। इस वीडियो ने देशभर में खलबली मचा रखी है, जिसमें मुख्य आरोपी यह दावा करता हुआ नजर आ रहा है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने उसे भारत से भागने में मदद की। वीडियो में जिशान यह भी कहता है कि वह अब एशिया से बाहर है और अपने दुश्मनों को धमकी दे रहा है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर मुंबई पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पढें पूरी खबर..

सराहना: जीव विज्ञानी पूर्णिमा को वुमन ऑफ द ईयर का सम्मान

पूर्णिमा देवी बर्मन, भारतीय जीवविज्ञानी और वन्यजीव संरक्षणकर्ता - फोटो : time.com/collection/women-of-the-year/

टाइम मैगजीन की इस वर्ष की ‘वुमन ऑफ द ईयर’ सूची में एक भारतीय जीवविज्ञानी एवं वन्यजीव संरक्षणकर्ता पूर्णिमा देवी बर्मन का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री निकोल किडमैन और फ्रांस की गिसेल पेलिकॉट के साथ 13 महिलाओं की 2025 की इस सूची में 45 वर्षीय बर्मन एकमात्र भारतीय महिला हैं। बर्मन के काम की बदौलत, वर्ष 2023 में धेनुक (एक प्रकार का पक्षी) को अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के वर्गीकरण के तहत लुप्तप्राय स्थिति से हटाकर ‘निकट संकटग्रस्त’ श्रेणी में लाया गया। पढें पूरी खबर..

अमीरों को लगा झटका: दुनिया में मस्क के बाद सबसे ज्यादा घटी अदाणी की संपत्ति

गौतम अदाणी - फोटो : amarujala.com

दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल के कारण इस साल अब तक शीर्ष अमीरों की संपत्तियों में भारी गिरावट आई है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति में टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क के बाद दूसरी सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

RCB vs MI: मुंबई इंडियंस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर चौथी जीत, अमनजोत ने मचाया धमाल

आरसीबी बनाम मुंबई - फोटो : WPL
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। अब टीम के खाते में चार अंक हैं और नेट रनरेट +0.610 हो गया है। वहीं, आरसीबी तीन मैचों में दो जीत के साथ के साथ शीर्ष पर है। शुक्रवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए और एक गेंद के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को पहली शिकस्त मिली है। पढें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें