फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज यूपी के 75 जिलों में PCS प्रारंभिक परीक्षा; ब्राजील हादसे में 38 की मौत, माली में 20 की हत्या

Sun, 22 Dec 2024 07:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2024 रविवार को उत्तर प्रदेश के 1331 केंद्रों पर होगी। पहली बार यह सभी 75 जिलों में होने जा रही है। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे व दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। पहले सत्र में सामान्य अध्ययन व दूसरे सत्र में सीसैट का पेपर होगा। उधर, ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 38 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य के लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद 13 अन्य घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी और उसमें 45 यात्री के सवार होने की बात बताई जा रही है। इसके अलावा, माली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध जिहादियों ने शुक्रवार को माली के उग्रवाद प्रभावित मोप्ती क्षेत्र के गांवों पर हमला किया, जिसमें 20 से अधिक लोग मारे गए। सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने दिन और शाम को बांदीगरा क्षेत्र के छह गांवों में लूटपाट की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
यूपी के 75 जिलों में PCS प्रारंभिक परीक्षा आज
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2024 रविवार को प्रदेश के 1331 केंद्रों पर होगी। पहली बार यह सभी 75 जिलों में होने जा रही है। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे व दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। पहले सत्र में सामान्य अध्ययन व दूसरे सत्र में सीसैट का पेपर होगा। पढ़ें पूरी खबर...

ब्राजील में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी ब्राजील में ट्रक और यात्री बस की भिड़ंत में 38 लोगों की मौत
ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 38 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य के लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद 13 अन्य घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी और उसमें 45 यात्री के सवार होने की बात बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

माली में जिहादियों का बड़ा हमला - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम अफ्रीका के मध्य माली में संदिग्ध जिहादी हमला, 20 लोगों की नृशंस हत्या
माली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध जिहादियों ने शुक्रवार को माली के उग्रवाद प्रभावित मोप्ती क्षेत्र के गांवों पर हमला किया, जिसमें 20 से अधिक लोग मारे गए। सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने दिन और शाम को बांदीगरा क्षेत्र के छह गांवों में लूटपाट की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI

भारत अपने फैसलों पर वीटो की इजाजत नहीं दे सकता: एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत कभी भी दूसरों को अपनी पसंद पर वीटो करने की अनुमति नहीं दे सकता है और वह अपने राष्ट्रीय हित और वैश्विक भलाई के लिए जो भी सही होगा, उसे बिना डरे करेगा। विदेश मंत्री ने कहा कि जब भारत वैश्विक स्तर पर और गहराई से जुड़ता है, तो उसके परिणाम गहरे होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत की समृद्ध विरासत से दुनिया को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब भारतीय अपने पर गर्व करें। पढ़ें पूरी खबर...
 

पीएम नरेंद्र मोदी के कुवैत दौरे की झलकियां - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा, 43 साल बाद आया ऐतिहासिक लम्हा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज कुवैत पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी के कुवैत पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह दिखा। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है। पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने स्वयं कुवैत दौरे की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। पढ़ें पूरी खबर...

जीएसटी परिषद् की बैठक - फोटो : x.com/@nsitharamanoffc

 बीमा पर कर कटौती फिलहाल नहीं, जीन थेरेपी में छूट
जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा,अगर आप पुराने वाहन खरीदने को इच्छुक हैं तो अब इस पर 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। पहले यह दर 12 फीसदी थी। हालांकि, यह दर तब लागू होगी, जब किसी कंपनी से आप खरीद रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को बेच रहा है तो कोई टैक्स नहीं लगेगा। नई ईवी पर पहले की तरह पांच फीसदी जीएसटी की दर लागू रहेगी। इसी के साथ यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि लोन की शर्त नहीं मानने वाले ग्राहकों पर बैंक या वित्तीय संस्थान कोई जुर्माना लगाते हैं तो अब उस पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। जीवन व स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम, विमानन ईंधन और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर टैक्स को कम करने का फैसला जनवरी की बैठक में होगा। पढ़ें पूरी खबर...

देवेंद्र सरकार में विभागों का बंटवारा - फोटो : ANI

देवेंद्र सरकार में विभागों का बंटवारा; फडणवीस को गृह तो अजित को वित्त
महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के एक हफ्ते बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास गृह मंत्रालय रहेगा। जबकि शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास विभाग का जिम्मा मिला है। वहीं एनसीपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार के खाते में फिर से वित्त मंत्रालय आया है। पढ़ें पूरी खबर...

Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

ईमेल आईडी हैक कर यूके की कंपनी से 1.55 करोड़ की ठगी
यूनाइटेड किंगडम की एक कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर 1 करोड़ 55 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नोएडा स्थित जर्मनी की कंपनी के साथ यह साइबर फ्रॉड हुआ है। ठगी की रकम कई विदेशी बैंक खातों में भेजी गई है। इस मामले में कंपनी की तरफ से पुलिस से शिकायत की गई। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

WhatsApp - फोटो : FREEPIK

व्हाट्सएप के पक्ष में अमेरिकी अदालत का फैसला
एक अमेरिकी अदालत के न्यायाधीश ने शुक्रवार को मेटा प्लेटफॉर्म्स के व्हाट्सएप के पक्ष में फैसला सुनाया। इस फैसले में इस्राइल की स्पाइवेयर कंपनी एनएसओ ग्रुप को अनधिकृत निगरानी के लिए व्हाट्सएप में स्पाइवेयर स्थापित करने का दोषी पाया गया। कैलिफोर्निया के ओकलैंड में अमेरिकी जिला न्यायाधीश फिलिस हैमिल्टन ने व्हाट्सएप के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए एनएसओ ग्रुप को हैकिंग और अनुबंध उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विदाई से पहले बाइडन ने दी बड़ी राहत, 55 हजार छात्रों के लोन माफ
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जाते-जाते छात्रों और पेशेवरों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने 55 हजार अमेरिकी छात्रों के लोन माफ करने की घोषणा की है। इससे छात्रों का लगभग 4.28 अरब डॉलर (करीब 36 हजार करोड़ रुपये) का कर्ज खत्म हो जाएगा। व्हाइट हाउस की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि बाइडन ने छात्रों के अलावा अन्य अमेरिकी नागिरकों के कर्ज भी माफ करने का फैसला किया है। इसमें शिक्षक, नर्स, अन्य सेवाएं देने वाले कर्मी, वकील, पुलिस आदि शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें