भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति सामान्य होने पर मंगलवार को बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच शाम साढ़े छह बजे रिट्रीट सेरेमनी होगी। इसके अलावा फेंसिंग पर लगे गेट किसानों के लिए खोल दिए गए हैं ताकि फेंसिंग पार जमीन पर खेती कर सके। उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के अलावा फेंसिंग पर लगे गेट भी बंद कर दिए गए थे। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल की एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में वापसी होने जा रही है, जिसके लिए वो मंगलवार सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाएंगे। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की सांविधानिक वैधता को चुनौती वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगा और इस मामले में अंतरिम आदेश भी पारित कर सकता है। वहीं केरल सरकार ने इन याचिकाओं में हस्तक्षेप करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जहां दूसरी तरफ दो वर्षों के अंतराल के बाद, मणिपुर के उखरूल जिले के शिरुई गांव में शिरुई लिली महोत्सव का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार को राज्यपाल अजय भल्ला करेंगे। सोमवार को राज्यपाल ने शिरुई गांव जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम के मद्देनजर उखरुल और शिरुई गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
आज से अटारी समेत तीनों बॉर्डर पर फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी।
- फोटो : संवाद
भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति सामान्य होने पर मंगलवार को बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच शाम साढ़े छह बजे रिट्रीट सेरेमनी होगी। इसके अलावा फेंसिंग पर लगे गेट किसानों के लिए खोल दिए गए हैं ताकि फेंसिंग पार जमीन पर खेती कर सके।
पढ़ें पूरी खबर..
आज फडणवीस कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे NCP नेता भुजबल
छगन भुजबल, वरिष्ठ एनसीपी नेता
- फोटो : पीटीआई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल की एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में वापसी होने जा रही है, जिसके लिए वो मंगलवार सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बनीं लखनऊ
लखनऊ बनाम हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इस तरह ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए।
पढ़ें पूरी खबर..
वक्फ मामले में आज आ सकता है अंतरिम आदेश
सुप्रीम कोर्ट (फाइल)
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की सांविधानिक वैधता को चुनौती वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगा और इस मामले में अंतरिम आदेश भी पारित कर सकता है। वहीं केरल सरकार ने इन याचिकाओं में हस्तक्षेप करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राज्य सरकार ने कहा कि 2025 का संशोधन मूल वक्फ अधिनियम, 1995 के दायरे से भटक गया है और वक्फ संपत्ति रखने वाली इसकी मुस्लिम आबादी को वास्तविक आशंका है कि संशोधन संविधान के तहत उनके मौलिक अधिकारों को प्रभावित करेगा और उनकी वक्फ संपत्तियों की प्रकृति को बदल देगा। पढ़ें पूरी खबर...
मणिपुर में भारी सुरक्षा के बीच उखरुल में शिरुई लिली महोत्सव का आगाज आज
उखरुल में शिरुई लिली महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
दो वर्षों के अंतराल के बाद, मणिपुर के उखरूल जिले के शिरुई गांव में शिरुई लिली महोत्सव का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार को राज्यपाल अजय भल्ला करेंगे। सोमवार को राज्यपाल ने शिरुई गांव जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम के मद्देनजर उखरुल और शिरुई गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव का इस बार का थीम है, "मानवता के लिए सौंदर्य", जिसका उद्देश्य सामाजिक चेतना के साथ सौंदर्य को जोड़ना, प्रेम, भाईचारा और शांति का संदेश देना है।
पढ़ें पूरी खबर..
यूके-फ्रांस और कनाडा ने इस्राइल को दी धमकी
गाजा में इस्राइली हमले
- फोटो : पीटीआई
इस्राइल ने गाजा में अपने युद्ध को और तेज कर दिया है। गाजा पट्टी में ताजा इस्राइली हमलों में रात भर और रविवार तक कम से कम 103 लोग मारे गए है। इस बीच, यू.के., फ्रांस और कनाडा ने इस्लाइल को धमकी दी है। इन तीनों देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि अगर इस्राइल गाजा और वेस्ट बैंक में अपनी गतिविधियों को कम नहीं करता है तो उसके खिलाफ प्रतिबंधों सहित "ठोस कार्रवाई" की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर..
US-Russia: ट्रंप-पुतिन के बीच दो घंटे फोन पर चर्चा
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की है। ट्रंप के साथ दो घंटे से अधिक देर तक हुई बातचीत में पुतिन ने कहा कि, दोनों देशों के बीच समझौते के बाद युद्धविराम संभव है। उन्होंने वार्ता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया है।
पढ़ें पूरी खबर..
निजी निवेश के लिए खुलेगा परमाणु ऊर्जा क्षेत्र
परमाणु ऊर्जा संयंत्र
- फोटो : पीआईबी
केंद्र सरकार देश के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले कानूनों में महत्वपूर्ण संशोधन करने पर विचार कर रही है। ऐसा करने के पीछे सरकार की मंशा परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करना और निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए सरकार संसद के आगामी मानसून सत्र में संशोधन पेश कर सकती है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन करना है ताकि ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके।
पढ़ें पूरी खबर...
रानीनांगल गांव के 60 गोदामों में भीषण आग, लपटों से आसमान लाल
आग बुझाते दमकल कर्मी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के गांव रानीनागल स्थित पुराने कपड़े के करीब 60 गोदामों में सोमवार की शाम तेज हवाओं के बीच आग भड़क गई। करीब दो किमी तक धुएं का गुबार आसमान में दिखाई देने लगा। आग को काबू में करने के लिए मुरादाबाद के अलावा रामपुर से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं।
पढ़ें पूरी खबर...
US की तरह पाकिस्तान भारत को सौंपे हाफिज-साजिद मीर जैसे आतंकी- जेपी सिंह
इस्राइल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह
- फोटो : एक्स@adgpi
इस्राइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जोर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ रुका है, खत्म नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से मांग की कि वह हाफिज सईद, साजिद मीर और जकीउर रहमान लखवी जैसे वांछित आतंकियों को भारत को सौंपे, ठीक वैसे ही जैसे अमेरिका ने मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को सौंपा। पढ़ें पूरी खबर...
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले सैन्य अधिकारी
ऑपरेशन सिंदूर
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना के अधिकारी ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बात की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक योजनाबद्ध और लक्ष्य आधारित कार्रवाई थी, जिसका मकसद दुश्मन की आतंकवादी गतिविधियों और घुसपैठ में मदद करने वाली चौकियों को पूरी तरह खत्म करना था।
पढ़ें पूरी खबर...
अब खुलेंगे पाक जासूस ज्योति के राज: NIA ने सात घंटे की पूछताछ
jyoti malhotra
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने करीब सात घंटे तक पूछताछ की। एजेंसी की टीम उससे पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े लिंक खंगालने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में उससे कई सवाल किए। पहलगाम की घटना के दौरान वह कहां थी और जनवरी में पहलगाम जाने का क्या मकसद था। इस बारे में एजेंसी ने सवाल किए।
पढ़ें पूरी खबर..