प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद आज पहली बार बिहार में गया के दौरे पर हैं। वे यहां सेना के विशेष विमान से आएंगे। इसके बाद पीएम राजगीर के लिए रवाना होंगे। वहीं, भारत पहुंचे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि तिब्बत को जल्द ही आजाद देश की मान्यता मिल जाएगी। अमेरिकी संसद के निचले सदन में प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही इस पर राष्ट्रपति हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर और पूर्वी भारत में प्रचंड गर्मी से हाहाकार मचा है। बीते 15-20 दिनों से उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा समेत ज्यादातर राज्यों में दिन का तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच बरकरार है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : X/@narendramodi
आज गया आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद आज पहली बार बिहार में गया के दौरे पर हैं। वे यहां सेना के विशेष विमान से आएंगे। इसके बाद पीएम राजगीर के लिए रवाना होंगे। जहां वे राजगीर अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह नालंदा विश्वविद्यालय के नव निर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उसके साथ ही गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार को गया के सीनियर एसपी आशीष भारती गया एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ बैठक कर सभी हालातों से निपटने के निर्देश दिए। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी को गया आने के कारण जिला पुलिस और जिला प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर...
तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा
- फोटो : संवाद
भारत पहुंचे यूएस प्रतिनिधिमंडल की दलाईलामा से मुलाकात आज
भारत पहुंचे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि तिब्बत को जल्द ही आजाद देश की मान्यता मिल जाएगी। अमेरिकी संसद के निचले सदन में प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही इस पर राष्ट्रपति हस्ताक्षर करेंगे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बुधवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात करेगा। अमेरिका के इस रुख से बौखलाए चीन ने कहा, अमेरिका दुनिया को गलत संकेत भेजना बंद करे। दलाई लामा धर्म की आड़ में चीन विरोधी अभियान चला रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
मौसम समाचार।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर और पूर्वी भारत में प्रचंड गर्मी से हाहाकार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर और पूर्वी भारत में प्रचंड गर्मी से हाहाकार मचा है। बीते 15-20 दिनों से उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा समेत ज्यादातर राज्यों में दिन का तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच बरकरार है। दिल्ली में हालत यह है कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे ही पारा 34.8 डिग्री पहुंच गया। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी है। लू के थपेड़ों से अभी कम से कम 10 दिन तक किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह (फाइल)
- फोटो : एएनआई
भाजपा का ही होगा लोकसभा अध्यक्ष, टीडीपी भी सहमत
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी लोकसभा अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष तय करने की मांग करने वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने भी मंगलवार को भाजपा के उम्मीदवार को समर्थन देने पर हामी भर दी है। टीडीपी के इतर राजग के सभी सहयोगी दल पहले ही भाजपा की ओर से तय उम्मीदवार को समर्थन देने पर हामी भर चुके हैं। भाजपा अब इस पद के लिए अपनी ओर से तय नाम के संबंध में सहयोगी दलों को सूचित करेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
पोस्ट ऑफिस (फाइल)
- फोटो : Istock
भारत में नया डाक कानून लागू
भारत में नया डाक कानून मंगलवार से लागू हो गया है। भारत सरकार ने डाकघर अधिनियम, 2023 के प्रावधानों को प्रभावी करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिनियम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक नागरिक केंद्रित सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए एक सरल विधायी ढांचा तैयार करना है, जिससे जीवनयापन में आसानी हो।
पढ़ें पूरी खबर...
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। नीरज ने ओलंपिक से पहले हुए इन खेलों में 85.97 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। नीरज के अलावा फिनलैंड के टोनी केरानेन ने 84.19 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक और ओलिवियर हेलांडर ने 83.96 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला विधेयक पारित
थाईलैंड की सीनेट ने मंगलवार को विवाह समानता विधेयक पारित किया। यह बिल अभी औपचारिक अनुमोदन के लिए राजा महा वजिरालोंगकोर्न के पास जाएगा, जहां से इसे स्वीकृति मिलने की अधिक संभावना है। शाही राजपत्र में प्रकाशित होने के 120 दिन बाद यह बिल कानून बन जाएगा। यदि कानून लागू हो जाता है तो ताइवान और नैपाल के बाद, थाईलैंड समलैंकि विवाह की अनुमति देने वाला तीसरा एशियाई देश होगा। वहीं, विधेयक पारित होने से थाईलैंड समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दक्षिण पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में कई राउंड गोलीबारी, एक की मौत
दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में मंगलवार रात कई राउंड गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने आपसी रंजिश में गोलीबारी की आशंका जताई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर...
बीएमसी मुख्यालय
- फोटो : ANI
बीएमसी मुख्यालय सहित मुंबई के 50 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी
बीएमसी मुख्यालय सहित मुंबई के करीब 50 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात शख्स द्वारा मंगलवार को ई-मेल आईडी पर धमकी भरे मेल भेजे गए। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बीएमसी अधिकारियों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने बीएमसी मुख्यालय सहित अस्पतालों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की कि धमकी भरे ईमेल वीपीएन नेटवर्क का उपयोग करके भेजे गए थे। पुलिस ने कहा कि भेजने वाले की पहचान और धमकी का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस की इस मामले में आगे की जांच जारी है। हालांकि, इससे पहले देश के 41 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, ये फर्जी निकलीं।
पढ़ें पूरी खबर...
हिमाचल में महसूस हुए भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
ईरान में 4.9 तीव्रता के भूकंप से चार लोगों की मौत, 120 घायल
ईरान के उत्तरपूर्वी शहर कशमार में मंगलवार को आए भूकंप से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, 120 लोग घायल हो गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई। कसमार के गवर्नर हाजातुल्लाह शरीयतमादारी ने भूकंप से हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भूकंप दोपहर 1:24 बजे आया। शरीयतमादारी ने कहा, 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप से शहरी और ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर जर्जर इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
पढ़ें पूरी खबर...