असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि कैंसर के कारण पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। डीजीपी सिंह ने कहा कि अधिकारी की दुखद मौत से पूरा असम पुलिस परिवार गहरे शोक में है। 2009 के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी शिलादित्य चेतिया पत्नी की देखभाल के लिए पिछले चार महीने से छुट्टी पर थे। असम सरकार में सचिव बनने से पहले चेतिया ने राज्य के तिनसुकिया और शोणितपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्य किया था। पुलिस उनकी मौत के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बालासोर: 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित, कर्फ्यू अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया
ओडिशा सरकार ने बालासोर शहर में इंटरनेट सेवाओं को 48 घंटे के लिए निलंबित कर दिया। दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सोमवार को हुई झड़प में 10 लोग घायल हो गए थे। बालासोर के एसपी सागरिका नाथ ने कर्फ्यू के दौरान लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सोमवार की झड़प के बाद दंगा से संबंधित आरोपों में सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब तक 34 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालात नियंत्रित रखने के लिए 40 से ज़्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि शहर में आने-जाने के सभी छह रास्ते सील कर दिए गए हैं।
सरकारी नौकरी की चाह में प्रदर्शन; गुजरात में पुलिस ने 300 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया
गुजरात में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करीब 300 अभ्यर्थियों को गांधीनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये अभ्यर्थी परीक्षा पास कर चुके हैं, लेकिन अभी तक स्कूल शिक्षक के तौर पर नियुक्त नहीं हुए हैं। इन अभ्यर्थियों ने अपनी भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। गांधीनगर जिले के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि गुजरात कांग्रेस विधायक और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी को भी विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के कारण पुलिस ने हिरासत में लिया। महिलाओं सहित इन आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार द्वारा अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और शिक्षक योग्यता परीक्षा (टीएटी) पास की है।
विज्ञापन
उदलगुरी में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
असम पुलिस ने उदलगुरी शहर के शांतिपुर गांव में एक एके47 राइफल्स, मैगजीन और 668 कारतूस बरामद किया। उदलगुरी के एसपी पुश्किन जैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो लोग अवैध हथियार बेचने की कोशिश कर रहे हैं। उदलगुरी पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने आगे कहा, "जांच के दौरान हमें मालूम चला कि वे हथियार को शांतिपुर गांव के एक घर में छिपा कर रखे थे। हमने एक एके 47 राइफल, एक मैगजीन और 668 कारतूस बरामद किया। हमने मामला दर्ज कर लिया। आगे की जांच जारी है।"
मणिपुर में बंदूक-ग्रेनेड के साथ पकड़े गए तीन उग्रवादी
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से अत्याधुनिक हथियार जब्त किए गए। सोमवार की रात को जारी एक बयान में बताया गया कि राज्य की स्थिति नियंत्रण में है और न्याय व्यवस्था स्थापित करने के लिए सुरक्षा बल लगातार छापेमारी कर रहे हैं। कांगपोकपी जिले में एक अलग तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने एक 7.62 मिमी एके 56 असॉल्ट राइफल और एक पीटी, 22 राइफल, एक 12 इंच सिंगल-बोर बैरल गन, दो इंप्रोवाइज्ड प्रोजेक्टाइल लॉन्चर, एक चीनी हैंड ग्रेनेड, एक देश निर्मित हैंड ग्रेनेड, एक 51 मिमी मॉर्टल और गोला बारूद बरामद किया।
असम में बड़े पैमाने में ड्रग्स बरामद, पकड़े गए तीन लोग
असम के शिवसागर और कार्बी आंगलोंग जिले में दो अलग अलग अभियानों के तहत पुलिस ने बड़े पैमाने में ड्रग्स बरामद किया। इसकी कीमत 48 करोड़ बताई जा रही है। इस मामले में तीन ड्रग्स तस्करों को भी पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 399 साबुन के डिब्बे बरामद किए, जिसमें 4.6 किलो हेरोइन छिपाकर रखा गया था। वाहन से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
अमित शाह ने की आईटीबीपी की सराहना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक दल की सराहना की। दरअसल, आईटीबीपी की टीम ने14,800 फुट की ऊंचाई पर अपनी जान जोखिम में डालकर एक अमेरिकी पैराग्लाइडर का शव ढूंढने के लिए अभियान चलाया था।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "आईटीबीपी की 'माउंटेन रेस्क्यू टीम' ने हाल ही में लाहौल और स्पीति की दुर्गम चोटियों पर एक चुनौतीपूर्ण खोज अभियान चलाया और एक अमेरिकी नागरिक का शव वापस लेकर आए, जिनकी पैराग्लाइडिंग करते हुए एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।" उन्होंने आईटीबीपी की सराहना करते हुए कहा, "मानवता के प्रति आपका समर्पण प्रशंसनीय है।" गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें बहादुर हिमवीरों पर गर्व है। बता दें कि आईटीबीपी कर्मियों को हिमवीरों के नाम से जाना जाता है।
कार्यभार संभालने से पहले समर्थकों ने किया पवन कल्याण का स्वागत
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण का कार्यभार संभालने से पहले सचिवालय जाने के दौरान समर्थकों ने उनका स्वागत किय।
हिमाचल प्रदेश-बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के देहरा और रायगंज और पश्चिम बंगाल के बगदा में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़ेंगी।
असम में दो जजों ने गुवाहटी उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
असम में जस्टिस सुष्मिता फुकन खोउंड और जस्टिस मिताली ठाकुरिया ने मंगलवार को गुवाहटी उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने दोनों जजों को शपथ दिलाई। दोनों जज पहले अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। उन्हें पिछले सप्ताह राष्ट्रपति द्वारा स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। अदालत में अब 24 स्थायी न्यायाधीश हैं।
पत्नी की हत्या करने के बाद सीआईएसएफ अधिकारी ने की आत्महत्या
झारखंड के बोकारो में सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। यह घटना सीआईएसएफ अधिकारी के आधिकारिक क्वार्टर पर घटी। पती-पत्नी पश्चिम बंगाल के के पुरुलिया के रहने वाले थे। जांच में मालूम चला कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जो बाद में बढ़ गया था। दोनों की शादी 2008 में हुई थी।