फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी आज भाजपा मुख्यालय का दौरा कर सकते हैं; नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Thu, 18 Jul 2024 07:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को शाम 6 बजे नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय का दौरा कर सकते हैं। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं। दूसरी तरफ, विवादों में घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा। इनमें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा स्थानांतरण की मांग करने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, पुरी रत्न भंडार को आज फिर से खोला जाएगा। जिसके बाद कीमती आभूषणों को मंदिर में अस्थायी कोषागार में स्थानांतरित किया जाएगा। हालांकि इस दौरान भक्तों के मंदिर में प्रवेश पर रोक रहेगी। यह जानकारी  श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी आज भाजपा मुख्यालय का दौरा कर सकते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को शाम 6 बजे नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय का दौरा कर सकते हैं। वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।  इसमें क्लर्क, चपरासी और ऐसे अन्य कार्यकर्ता शामिल भी हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई
नीट पेपर लीक में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
विवादों में घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा। इनमें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा स्थानांतरण की मांग करने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं। मुकदमेबाजी की बहुलता से बचने के लिए एनईईटी-यूजी विवाद पर विभिन्न उच्च न्यायालयों में इसके खिलाफ लंबित मामले शीर्ष अदालत में लंबित हैं। पढ़ें पूरी खबर...

श्री जगन्नाथ मंदिर - फोटो : Amar Ujala
आज फिर खोला जाएगा पुरी रत्न भंडार, कीमती सामान होंगे स्थानांतरित
पुरी रत्न भंडार को आज फिर से खोला जाएगा। जिसके बाद कीमती आभूषणों को मंदिर में अस्थायी कोषागार में स्थानांतरित किया जाएगा। हालांकि इस दौरान भक्तों के मंदिर में प्रवेश पर रोक रहेगी। यह जानकारी  श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने दी है। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद
हरियाणा के 300 विद्यार्थियों को आज किया जाएगा सम्मानित
कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बूते हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में अव्वल रहने वाले मेधावियों को अमर उजाला सम्मानित करेगा। मेधावियों को यह सम्मान कर्णनगरी करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कर कमलों से मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक से केरल तक आंधी-तूफान का अलर्ट
पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसूनी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और पहाड़ी नदियों में उफान से तमाम रास्ते बंद पड़े हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर गुजरात तक नदियां खतरनाक स्तर पर बह रही हैं और कई गांव जलमग्न हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड से लेकर असम और कर्नाटक से केरल तक आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज से रेड अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)
दो साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर कोविड पॉजिटिव
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लास वेगास में यूनिडोसयूएस सम्मेलन में भाषण से पहले उनका कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें वे संक्रमित पाए गए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने इस बारे में जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप गोली लगने के बाद रिपब्लिकन कन्वेन्शन में पहुंचे - फोटो : एएनआई
US: संसदीय समिति का सीक्रेट सर्विस चीफ को समन
पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के मामले में अमेरिकी संसदीय कमेटी ने बड़ा कदम उठाया है। कमेटी ने सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल को एक सम्मन जारी किया है। इस समन में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश को लेकर सोमवार को होने वाली  पहली सुनवाई में पेश होने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि शनिवार को हुए हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे, लेकिन इसने अमेरिकी राजनीति में भूचाल ला दिया। पूरे देश में ट्रंप को लेकर सहानुभूति की लहर चल पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर...

पूजा खेडकर - फोटो : अमर उजाला
प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर के पिता की बढ़ी मुश्किलें
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के बाद अब उनके पिता दिलीप खेडकर की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। दिलीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पुणे इकाई को एक शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में खुली जांच की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : एएनआई
हम किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करने को तैयार: लावरोव
अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव से पहले रूस ने यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करने के लिए तैयार है, लेकिन तब, जब वह नेता न्यायसंगत हो और पारस्परिक रूप से सम्मानजनक बातचीत में शामिल होने का इच्छुक हो। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Doda Encounter - फोटो : पीटीआई

डोडा हमले में शामिल आतंकियों ने अफगानिस्तान में लिया प्रशिक्षण
डोडा के जंगल में सेना पर हमला करने वाले आतंकियों का अफगानिस्तान से प्रशिक्षण लेने का शक है। इन दहशतगर्दों के काम करने के तरीके भी उनसे मिलते-जुलते हैं। ये आतंकी हमला करने के लिए सबसे पहले क्षेत्र के सबसे ऊंचाई वाले हिस्से पर कब्जा करते हैं। जैसे वे डोडा के जंगल में 9 हजार फुट की ऊंचाई पर बैठे हुए हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि हमला करने के लिए चीन निर्मित ग्रेनेड, अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना द्वारा छोड़ी गई असालट राइफल एम 16 कारबाइन गन, स्टील की गोलियां इस्तेमाल की गईं हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें