फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज यूपी विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस; कांगो की फिमी नदी में पलटी नाव, 25 लोगों की मौत

Wed, 18 Dec 2024 06:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा घेराव की व्यापक तैयारी की गई है। कई जिलों के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गए हैं। इस बीच पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव, दिनेश सिंह सहित दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं को नोटिस भेजा है। दूसरी तरफ, मध्य कांगो में मंगलवार को लोगों से खचाखच भरी एक नाव फिमी नदी में पलट गई। हादसे में बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। यह घटना कांगो की राजधानी किंशासा से उत्तर-पूर्व में स्थित इनोंगो शहर के पास हुई। हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों को मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने का डर है। इसके अलावा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। गाबा टेस्ट का आज पांचवां और आखिरी दिन है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते विधायक आराधना मिश्रा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस
कांग्रेस की ओर से 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव की व्यापक तैयारी की गई है। कई जिलों के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गए हैं। इस बीच पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव, दिनेश सिंह सहित दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं को नोटिस भेजा है। इन नेताओं के घर पर शाम से ही पुलिस का पहरा लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

कांगो की फिमी नदी में पलटी नाव, 25 लोगों की मौत
मध्य कांगो में मंगलवार को लोगों से खचाखच भरी एक नाव फिमी नदी में पलट गई। हादसे में बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। यह घटना कांगो की राजधानी किंशासा से उत्तर-पूर्व में स्थित इनोंगो शहर के पास हुई। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों को मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने का डर है। पढ़ें पूरी खबर...

आकाश दीप और बुमराह - फोटो : BCCI
गाबा में 260 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। गाबा टेस्ट का आज पांचवां और आखिरी दिन है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। पढ़ें पूरी खबर...

कश्मीर में ठंड प्रचंड। - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर से कंधमाल तक भीषण ठंड, बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाकों का पारा गिरा
गुजरते दिसंबर के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पहाड़ से लेकर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है और शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के विरोध में आज कटड़ा बंद, तय होगी रणनीति
ताराकोट रेापवे परियेाजना के विरोध में आज कटड़ा बंद रहेगा। संघर्ष समिति ने धर्मनगरी से चरण पादुका तक सभी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है। श्री माता वैष्णो देवी संर्घष समिति ने बंद को लेकर कल मुनादी करवाई और दुकानदारों से समर्थन मांगा। समिति ने माता वैष्णो देवी मार्ग पर कार्य करने वाले मजदूरों से काम बंद रखने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर...
 

मोहल्ला कछवायन स्थित मंदिर - फोटो : अमर उजाला

संभल में 32 साल से बंद प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के खोले गए कपाट
बाबरी विध्वंस के बाद 1992 में संभल में हुए दंगे के बाद से बंद मोहल्ला कछवायन स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर को 32 साल के बाद मंगलवार को प्रशासन ने खुलवा दिया है। मंदिर की साफ सफाई के बाद लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। मंदिर की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

21 दिनों के लिए बदरीनाथ हाईवे बंद, जानें किस रास्ते से गुजरेंगे वाहन
बदरीनाथ हाईवे पर बीते बरसात के मौसम के दौरान भूस्खलन से 400 मीटर हिस्से में मलबा आ गया था। तब से हाईवे किनारे मलबा पड़ा है और आवाजाही वनवे हो रही थी। अब इस 400 मीटर हिस्से से मलबे का निस्तारण किया जाएगा। ऐसे में बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में 18 दिसंबर से तीन सप्ताह तक आवाजाही बंद रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

लापता लेडीज - फोटो : Instagram/ Kiran Rao

'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 की दौड़ से बाहर
97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'लापता लेडीज' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है। किरण राव द्वारा निर्देशित यह फिल्म अंतिम 15 फिल्मों की सूची में शामिल नहीं हो पाई। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने फिल्म के बाहर होने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर...

मेटा - फोटो : ANI

डाटा उल्लंघन मामले में मेटा पर 2239 करोड़ का जुर्माना
यूरोपीय संघ की गोपनीयता निगरानी संस्थाओं ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच फेसबुक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी मेटा पर 2,239 करोड़ रुपये (25.1 करोड़ यूरो) का जुर्माना लगाया। फेसबुक पर 2018 के डाटा उल्लंघन की जांच के बाद यह जुर्माना लगाया गया, जिससे लाखों खाते प्रभावित हुए थे। आयरलैंड के डाटा संरक्षण आयोग ने उल्लंघन की अपनी जांच पूरी करने के बाद जुर्माना लगाया। इस उल्लंघन में हैकर्स ने फेसबुक के कोड में बग का फायदा उठाकर उपयोगकर्ता के खातों तक पहुंच हासिल की। इससे हैकरों को डिजिटल चाबी की चोरी करने में मदद मिली, जिसे एक्सेस टोकन के रूप में जाना जाता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

कालकाजी - फोटो : अमर उजाला

कालकाजी में भाजपा-आप में मुकाबला टाई... कांग्रेस ने हैट्रिक लगाई
दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट की विधानसभा कालका जी में तीन पर काबिज होकर कांग्रेस ने हैट्रिक लगाई है। सहयोगी शिरोमणि अकाली के साथ भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला टाई रहा है। इन दलों के पास यह सीट दो-दो बार रही। इस वक्त मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। इस तरह पहली बार इस सीट ने दिल्ली को मुख्यमंत्री दिया है। बतौर तीसरी महिला मुख्यमंत्री वह दिल्ली की सत्ता संभाल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें