फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से भारत-US व्यापार वार्ता व IPL का दूसरा चरण; नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास; आम जनजीवन पर मौसम की मार

Sat, 17 May 2025 06:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर आगे बढ़ने के लिए शनिवार से वाशिंगटन में मंत्री स्तरीय वार्ताएं शुरू होंगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल चार दिवसीय दौरे के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीयर के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा, रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले के साथ ही आईपीएल 2025 का रोमांच एक बार फिर शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन सीजफायर के एलान के बाद बोर्ड ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। इसके अलावा, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया और अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया। इसके बावजूद नीरज डायमंड लीग का दोहा चरण नहीं जीत सके। उन्हें जर्मनी के जूलियन वेबर ने हराया जिन्होंने छठे प्रयास में  91.06 मीटर का थ्रो किया। इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू से उत्तर प्रदेश और राजस्थान से मध्य प्रदेश तक अगले तीन दिन लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे धूल और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, आज भी हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच, ओडिशा में शुक्रवार को आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने से छह महिलाओं समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

 

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक और जेमिसन ग्रीयर के साथ पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई / एक्स@PiyushGoyal

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मंत्री स्तरीय वार्ता आज से
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर आगे बढ़ने के लिए शनिवार से वाशिंगटन में मंत्री स्तरीय वार्ताएं शुरू होंगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल चार दिवसीय दौरे के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीयर के साथ बातचीत करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान मुख्य वार्ताकारों को राजनीतिक मार्गदर्शन देने और पिछले दो महीनों में हुई प्रगति का आकलन किया जाएगा। 19 से 22 मई तक दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच विस्तृत चर्चा होगी। इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने से पहले दोनों देश अंतरिम व्यापार व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं। वार्ता में बाजार पहुंच, नियमों की उत्पत्ति और गैर-टैरिफ बाधाएं प्रमुख मुद्दे होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI/ANI/PTI

IPL 2025: स्थगित होने के बाद फिर शुरू होगा आईपीएल का रोमांच
रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले के साथ ही आईपीएल 2025 का रोमांच एक बार फिर शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन सीजफायर के एलान के बाद बोर्ड ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। पढ़ें पूरी खबर...

नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

90 मीटर से अधिक थ्रो के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे नीरज
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया और अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया। इसके बावजूद नीरज डायमंड लीग का दोहा चरण नहीं जीत सके। उन्हें जर्मनी के जूलियन वेबर ने हराया जिन्होंने छठे प्रयास में  91.06 मीटर का थ्रो किया। नीरज 90.23 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पढ़ें पूरी खबर...

मौसम की मार - फोटो : पीटीआई

जम्मू से UP, राजस्थान से मध्य प्रदेश तक दिखेगा लू का कहर
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू से उत्तर प्रदेश और राजस्थान से मध्य प्रदेश तक अगले तीन दिन लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे धूल और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, आज भी हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच, ओडिशा में शुक्रवार को आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने से छह महिलाओं समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल सुबह होगा जारी
 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) बहुत जल्द कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 इसी सप्ताह घोषित किया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजों की घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए नतीजे चेक कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Pollution - फोटो : ANI

Air Pollution : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में अचानक वृद्धि के बाद ग्रेप-1 लागू
वायु प्रदूषण के स्तर में अचानक वृद्धि के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले चरण के उपायों को लागू कर दिया है। दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें : आज यलो लाइन की टाइमिंग में है बदलाव
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यलो लाइन पर कश्मीरी गेट और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के बीच शनिवार 17 मई को सुबह होने वाले रखरखाव कार्य के कारण मेट्रो सेवाओं को नियंत्रित करने की घोषणा की है। सुबह 6:25 बजे तक इस खंड पर मेट्रो ट्रेनें 35 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। हालांकि, यलो लाइन के बाकी हिस्सों पर सामान्य सेवाएं जारी रहेंगी। डीएमआरसी ने बताया कि मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के बीच पहली ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

Supreme Court: झारखंड हाईकोर्ट ने दो साल बाद भी नहीं सुनाया फैसला; सुप्रीम कोर्ट फिर नाराज
झारखंड हाईकोर्ट ने होमगार्ड की नियुक्ति से संबंधित मामले में दो साल बाद भी फैसला नहीं सुनाया। फैसले में देरी पर तीन छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिस पर शीर्ष अदालत ने नाराजगी जताई है। वरिष्ठ वकील निखिल गोयल ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को बताया कि हाईकोर्ट की एकल पीठ ने पिछली बार 6 अप्रैल, 2023 को मामले की सुनवाई की थी। पीठ ने मौखिक रूप से कहा था कि वह इसे आदेश के लिए सुरक्षित रख रही है, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं सुनाया है। इस पर पीठ ने नाराजगी जताई। पढ़ें पूरी खबर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ (फाइल) - फोटो : एएनआई

Pakistan Peace Talk: पीएम शहबाज ने फिर छेड़ा कश्मीर राग
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के साथ वार्ता की गुहार लगाई है। हालांकि यह भी जोड़ा कि कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों पर बात होनी चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के लिए देश भर में आयोजित धन्यवाद दिवस (यौम ए तशाकुर) के मौके पर शहबाज ने कहा, भारत और पाकिस्तान ने तीन युद्ध लड़े और इससे कुछ हासिल नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

Sitapur News: दुष्कर्म मामले में सांसद राकेश राठौर पर आरोप तय
यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सांसद पर आरोप तय कर दिए हैं। सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 मई नियत की गई है। इस दिन पीड़िता की गवाही कोर्ट में होगी। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

UP: मथुरा के नौहझील में ईंट-भट्ठों पर पथाई कर रहे 90 बांग्लादेशी हिरासत में
मथुरा के थाना नौहझील पुलिस ने सत्यापन के दौरान ईंट-भट्ठों पर मजदूरी कर रहे महिला-पुरुष व बच्चों सहित 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। थाना क्षेत्र में सैकड़ों ईंट-भट्ठा संचालित हैं। इनमें बिहार, मध्यप्रदेश, असम सहित अन्य राज्यों के लोग ईंट-पथाई का काम करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गत दिनों क्राइम मीटिंग में संदिग्ध लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को खुफिया विभाग और पुलिस को सत्यापन के दौरान गांव खाजपुर स्थित मोदी ईंट भट्ठे की झुग्गी-झोपड़ियों में कुछ संदिग्ध मजदूर दिखे। पूछताछ में उन्होंने अपने आप को बंगाल का बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने स्वयं को बांग्लादेशी मुस्लिम बताया। पढ़ें पूरी खबर...

किंग चार्ल्स - फोटो : एक्स/@द रॉयल फैमिली

ब्रिटेन के अमीरों की सूची: किंग चार्ल्स की बढ़ी संपत्ति
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-तृतीय की संपत्ति पिछले एक साल में करीब 30 मिलियन पाउंड बढ़कर 640 मिलियन पाउंड तक पहुंच गई। संडे टाइम्स की शुक्रवार को सबसे अमीरों की सूची जारी की गई, जिसमें 76 वर्षीय सम्राट 20 स्थान ऊपर चढ़कर 238वें स्थान पर पहुंच गए। वह अब पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ती के साथ समान स्थिति में हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

Telecom: सरकार से मदद नहीं मिली तो बंद हो जाएगी वोडाफोन आइडिया
कर्ज संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया ने दूरसंचार विभाग से कहा, समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये पर सरकार से समय पर समर्थन नहीं मिला तो वह वित्त वर्ष 2025-26 के बाद परिचालन नहीं कर पाएगी। वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने 17 अप्रैल, 2025 को दूरसंचार विभाग (डॉट) को भेजे एक पत्र में खुद को नई जीवन रेखा देने का अनुरोध करते हुए कहा, कोई समर्थन नहीं मिलने पर उसकी वापसी असंभव हो जाएगी।वीआईएल के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने दूरसंचार सचिव को लिखे पत्र में कहा, एजीआर पर सरकार का समय पर समर्थन मिले बगैर कंपनी 2025-26 से आगे परिचालन नहीं कर पाएगी, क्योंकि बैंक से कर्ज नहीं मिलने पर वह निवेश योजना पर आगे नहीं बढ़ पाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें