फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: किसानों का दिल्ली कूच का एलान; उप चुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बैठक

Wed, 17 Jul 2024 07:10 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर पिछले फरवरी माह से डटे किसानों ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। यूपी में उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ आज बैठक करेंगे।
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर पिछले फरवरी माह से डटे किसानों ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के सदस्य जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि वह शंभू बॉर्डर के खुलते ही दिल्ली के लिए कूच कर देंगे। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मींदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो उठी है। 15 अगस्त पर आतंकी या फिर खालिस्तानी हमले की संभावनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओमान के तट पर सोमवार को एक तेल टैंकर के पलटने से 16 लोगों का चालक दल लापता हो गया। इस चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई शामिल थे। देश के समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

चंडीगढ़ में किसान संगठनों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

किसानों का दिल्ली कूच का एलान, आज अंबाला एसपी कार्यालय का घेराव
पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर पिछले फरवरी माह से डटे किसानों ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के सदस्य जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि वह शंभू बॉर्डर के खुलते ही दिल्ली के लिए कूच कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप की रैली के दौरान गोली चली - फोटो : एएनआई / सीएनएन

Alert: दिल्ली पुलिस आयुक्त को अमेरिका की तरह अटैक की आशंका
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मींदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो उठी है। 15 अगस्त पर आतंकी या फिर खालिस्तानी हमले की संभावनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा हमें सतर्क रहना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Weather: आज कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

तेल टैंकर पलटा - फोटो : एएनआई (फाइल)

Oman: तेल टैंकर पलटने से चालक दल के 16 सदस्य लापता, 13 भारतीय भी शामिल
ओमान के तट पर सोमवार को एक तेल टैंकर के पलटने से 16 लोगों का चालक दल लापता हो गया। इस चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई शामिल थे। देश के समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने यह जानकारी दी।  पढ़ें पूरी खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई

Lucknow : उप चुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें उन मंत्रियों को खास तौर पर बुलाया गया है जिनकी ड्यूटी इन सीटों पर लगाई गई है। वे चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन - फोटो : ANI

Biden vs Trump: बाइडन बोले- 'ट्रंप का दौर अश्वेत अमेरिकियों के लिए नरक
अमेरिका में जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव का समय करीब आ रहा है, दोनों प्रतिद्वंद्वी खेमों- डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। नेवादा में एक सभा के दौरान डेमोक्रेट नेता और राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, हमारी राजनीति हिंसा से जुड़ी है, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें सच बोलना बंद कर देना चाहिए।  पढ़ें पूरी खबर...

दालें (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई (फाइल)

Pulses: दालों की सट्टेबाजी व मुनाफाखोरी करने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने खुदरा विक्रेताओं को दालों पर लाभ मार्जिन घटाने को कहा है। सरकार ने कहा, पिछले एक महीने में प्रमुख थोक बाजारों में दालों की कीमतों में करीब चार फीसदी की गिरावट के बावजूद खुदरा बाजारों में दाम नहीं घटे हैं। ऐसे में खुदरा विक्रेता उचित लाभ मार्जिन वसूलें। पढ़ें पूरी खबर...

Medical, Doctor - फोटो : istock

Odisha: कटक अस्पताल के हाउस सर्जनों ने आज से काम बंद करने का किया एलान 
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में काम करने वाले 250 हाउस सर्जनों ने बुधवार से अनिश्चितकाल के लिए काम बंद करने एलान किया। उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...

Supreme Court - फोटो : PTI
SC: बसपा के पूर्व विधायक पर ट्रायल कोर्ट का निर्णय खारिज 
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई आरोपी विधायक के रूप में निर्वाचित हो गया, तो इसका मतलब यह नहीं हो सकता कि आम जनता में उसकी अच्छी छवि है। अच्छी छवि के आधार पर किसी विधायक के खिलाफ मुकदमा वापस लेना जनहित में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

पीएम मोदी - फोटो : ANI

नीति आयोग का पुनर्गठन: मोदी अध्यक्ष बने रहेंगे, उपाध्यक्ष-पूर्णकालिक सदस्यों में बदलाव नहीं
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने मंत्रिपरिषद में बदलाव के बाद नीति आयोग का भी पुनर्गठन किया है। नए संशोधन के बाद प्रधानमंत्री पुनर्गठित आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं उपाध्यक्ष और अन्य पूर्णकालिक सदस्यों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें