फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: IMA का आज सभी अस्पतालों में 24 घंटे हड़ताल का एलान; देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार दिन बारिश

Sat, 17 Aug 2024 07:01 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के सभी अस्पतालों में 24 घंटे हड़ताल की घोषणा की है। मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में 24 घंटे हड़ताल की घोषणा की है।मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कम से कम चार दिन देश के अधिकांश हिस्सों में मध्य से लेकर भारी बारिश होगी और पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हो सकती हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज यानि 17 अगस्त को इस्राइल के लिए रवाना होंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह इस्राइल-हमास के बीच युद्ध विराम का प्रयास करेंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 10 साल बाद होने जा रहे हैं। इस बीच राज्य के माहौल और सियासत ने अनेक करवटें ली हैं। 
विज्ञापन


ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

कोलकाता की घटना के विरोध में जारी विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

Kolkata Case: आईएमए की 24 घंटे की हड़ताल आज 
कोलकाता की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में 24 घंटे हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान ओपीडी व मरीजों के ऑपरेशन नहीं होंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

मप्र में बारिश - फोटो : अमर उजाला

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कम से कम चार दिन देश के अधिकांश हिस्सों में मध्य से लेकर भारी बारिश होगी और पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हो सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई

US: अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन का इस्राइल दौरा आज
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज यानि 17 अगस्त को इस्राइल के लिए रवाना होंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह इस्राइल-हमास के बीच युद्ध विराम का प्रयास करेंगे, ताकि गाजा में बंधकों की रिहाई में मदद की जा सके। पढ़ें पूरी खबर...

लाल चौक - फोटो : पीटीआई

Jammu : जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होने जा रहा विधानसभा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 10 साल बाद होने जा रहे हैं। इस बीच राज्य के माहौल और सियासत ने अनेक करवटें ली हैं। इन्हीं दस वर्षों में राज्य ने धुर विरोधी विचारधारा वाले दलों भाजपा व पीडीपी को हाथ मिलाकर सरकार बनाते और चलाते देखा। पढ़ें पूरी खबर...

कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टर के साथ दरिंदगी के खिलाफ आक्रोश - फोटो : एएनआई

Kolkata Case: डॉक्टरों-अस्पताल की सुरक्षा के लिए IMA ने रखी पांच मांगें
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के बाद डॉक्टर सड़कों पर हैं। इस बीच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने डॉक्टरों और अस्पतालों की सुरक्षा के लिए सरकार के सामने पांच मांगें रखी हैं। इनमें एक केंद्रीय कानून की मांग प्रमुख है। पढ़ें पूरी खबर...

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन - फोटो : एएनआई

Jharkhand: भाजपा में आ सकते हैं चंपई सोरेन समेत कई झामुमो विधायक 
विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो को बड़ा झटका लग सकता है। राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन सहित पार्टी के कुछ विधायक जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

Jammu Kashmir : नए माहौल के पहले विधानसभा चुनाव पर टिकी देश-दुनिया की नजर 
जम्मू-कश्मीर में दस साल के अंतराल में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले माहौल के बीच नए जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। यह चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। पढ़ें पूरी खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

Lucknow : योगी आदित्यनाथ का रिकॉर्ड... यूपी में बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह लगातार 7 वर्ष 149 दिन तक पद पर रहने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी आदित्यनाथ वर्ष 2022 से यूपी विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

Gaza: दोहा में बैठक के बाद भी युद्धविराम पर सहमति नहीं
गाजा में इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध पर विराम लगाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई को लेकर कहा कि दोनों पक्ष समझौते को लेकर पहले से ज्यादा करीब हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

जेपी नड्डा की IMA प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक - फोटो : X / @JPNadda

NDA Meet: संसद में छोटे दलों के लिए अलग से तय होगा समय 
संसद में विषय विशेष पर होने वाली चर्चा में अब छोटे दलों के लिए अलग से समय निर्धारित होगा। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई राजग की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें