फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ट्रंप बोले- मैं नहीं चाहता एपल भारत में आईफोन बनाए; तुर्किये की कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द

Thu, 15 May 2025 07:23 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता का दावा करने वाले अपने बयान से अब पलट गए हैं। कतर में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को दूर में मदद की थी। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की बात देश के सामने रखने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने महिला सैन्य अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। एक तरफ विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने भारतीय हवाई अड्डे पर तुर्किये की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी।  यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश के जरिए दी गई। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक से बात की है और उनसे भारत में एपल के उत्पादन का विस्तार न करने के लिए कहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दोहा में एक कार्यक्रम में टिम कुक से कहा कि हमें आपके भारत में निर्माण करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में मध्यस्थता के बयान से पलटे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई वीडियो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता का दावा करने वाले अपने बयान से अब पलट गए हैं। कतर में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को दूर में मदद की थी। पढ़ें पूरी खबर...

सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर की जातिसूचक टिप्पणी

रामगोपाल यादव - फोटो : संवाद

समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की बात देश के सामने रखने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने महिला सैन्य अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसको लेकर उन पर निशाना साधा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

अब भारतीय हवाई अड्डों पर काम नहीं कर पाएगी तुर्किये की कंपनी सेलेबी

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने भारतीय हवाई अड्डे पर तुर्किये की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी।  यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश के जरिए दी गई। पढ़ें पूरी खबर..

ट्रंप ने की एक और गलतबयानी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक से बात की है और उनसे भारत में एपल के उत्पादन का विस्तार न करने के लिए कहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दोहा में एक कार्यक्रम में टिम कुक से कहा कि हमें आपके भारत में निर्माण करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

तुर्किये से दूरी बना रहे शिक्षण संस्थान, निलंबित किए जा रहे समझौते

तुर्किये के विश्वविद्यालयों के साथ किए समझौते निलंबित कर रहे देश के उच्च शिक्षण संस्थान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Boycott Turkey: भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष के बाद देश के प्रमुख शिक्षण संस्थान तुर्किये के साथ अपने शैक्षिक समझौतों को निलंबित कर रहे हैं। दरअसल, तुर्किये ने संघर्ष के दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया था, जिसके बाद भारत में तुर्किये का बहिष्कार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी नदीम को लेकर नीरज चोपड़ा का बयान

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम - फोटो : ANI
स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि वह और अरशद नदीम कभी करीबी दोस्त नहीं थे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने कहा कि हालिया संघर्ष के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चीजें पहले जैसी नहीं रहेंगी। पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अब स्थगित हो चुके एनसी क्लासिक भाला फेंक टूर्नामेंट में पाकिस्तान के नदीम को आमंत्रित करने के कारण नीरज को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर...

शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर बयान को बताया निजी राय

कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : एएनआई (फाइल)
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान तनाव या फिर संघर्ष विराम को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय थी, पार्टी की आधिकारिक राय नहीं। थरूर ने कहा कि मैंने जो कुछ भी कहा, वह एक भारतीय के तौर पर कहा। पढ़ें पूरी खबर...

बांके बिहारी मंदिर की धनराशि को कॉरिडोर बनाने पर खर्च कर सकेगी यूपी सरकार

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश सरकार वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की धनराशि (फंड) का उपयोग कॉरिडोर विकास के लिए कर सकेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को अनुमति देते हुए कहा कि वह इस धनराशि से कॉरिडोर के लिए मंदिर के आसपास पांच एकड़ भूमि खरीद सकती है। पढ़ें पूरी खबर..

मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

मंत्री विजय शाह की FIR पर हाईकोर्ट सख्त। - फोटो : अमर उजाला
महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। साथ ही एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। मंत्री विजय शाह के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जस्टिस अतुल श्रीधरन तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ के समक्ष गुरुवार को फिर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के आदेशानुसार मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर युगलपीठ ने नाराजगी व्यक्त की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की ओर से समयसीमा तय किए जाने पर राष्ट्रपति ने उठाए सवाल

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल 2025 को दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सवाल उठाए हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार बनाम राज्यपाल मामले में आदेश दिया था कि राज्यपालों और राष्ट्रपति को एक तय समय में उनके समक्ष पेश विधेयकों पर फैसला लेना होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें