फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज CJI का पद ग्रहण करेंगे जस्टिस गवई और पंजाब बोर्ड के 12वीं के नतीजे; पाकिस्तान का झूठ बेनकाब

Wed, 14 May 2025 06:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई आज पद संभालेंगे। इससे पहले बीते माह की 30 तारीख को कानून मंत्रालय ने जस्टिस गवई की भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। वहीं, 16 अप्रैल को सीजेआई खन्ना ने केंद्र सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा। वह 23 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द कक्षा 12वीं के नतीजों का एलान करने वाला है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना के मुताबिक, बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा बुधवार, 14 मई शाम 3 बजे के बाद जारी किया जाएगा। जो भी छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के सैन्य अड्डों और आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। भारतीय सेना इसके सबूत पहले दे चुकी हैं। मंगलवार को मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई की तस्वीरें जारी की हैं। मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा ली गई हालिया सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान के कई एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा है। तस्वीरों में चार पाकिस्तानी एयरबेस पर हुए को नुकसान दिखाया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

जस्टिस बीआर गवई आज बनेंगे भारत के नए मुख्य न्यायाधीश - फोटो : Amar Ujala

भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज पद ग्रहण करेंगे जस्टिस गवई
भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई आज पद संभालेंगे। इससे पहले बीते माह की 30 तारीख को कानून मंत्रालय ने जस्टिस गवई की भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। वहीं, 16 अप्रैल को सीजेआई खन्ना ने केंद्र सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा। वह 23 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। जस्टिस बीआर गवई साल 2016 में नोटबंदी को लेकर दिए गए फैसले का हिस्सा रहे। जिसमें कहा गया था कि सरकार को करेंसी को अवैध घोषित करने का अधिकार है। इसके अलावा जस्टिस गवई बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिए आदेश का भी हिस्सा रहे और इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर फैसला देने वाली पीठ का भी हिस्सा रहे। पढ़ें पूरी खबर...

PSEB 12th Result 2025 - फोटो : pseb.ac.in.

PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं के नतीजे
 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द कक्षा 12वीं के नतीजों का एलान करने वाला है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना के मुताबिक, बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा बुधवार, 14 मई शाम 3 बजे के बाद जारी किया जाएगा। जो भी छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान के सैन्य एयरबेस की तस्वीरें - फोटो : ANI

Operation Sindoor: विदेशी एजेंसी ने बेनकाब किया पाकिस्तान का झूठ
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के सैन्य अड्डों और आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। भारतीय सेना इसके सबूत पहले दे चुकी हैं। मंगलवार को मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई की तस्वीरें जारी की हैं। मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा ली गई हालिया सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान के कई एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा है। तस्वीरों में चार पाकिस्तानी एयरबेस पर हुए को नुकसान दिखाया गया है। जिसमें रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, सरगोधा में पीएएफ बेस मुशफ, भोलारी एयर बेस और जैकोबाबाद में पीएएफ बेस शाहबाज शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

file pic - फोटो : ANI

Lucknow: यूपी के चिड़ियाघर और लॉयन सफारी एक सप्ताह तक बंद
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर व गोरखपुर में स्थित चिड़ियाघर और इटावा का लॉयन सफारी एक सप्ताह के लिए लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं। गोरखपुर के चिड़ियाघर में 7 मई को मरी बाघिन की विसरा की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

Saudi Arabia: ट्रंप ने दोहराया भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कराने का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को रोकने के लिए 'सफलतापूर्वक एक ऐतिहासिक संघर्षविराम'करवाया। ट्रंप ने सऊदी अरब की राजधानी में सऊदी-अमेरिका निवेश मंच में कहा कि उनकी सबसे बड़ी कोशिश होगी कि वह दुनिया में शांति और एकता लाने वाले शख्स बनें। पढ़ें पूरी खबर...

UPSC - फोटो : Adobe Stock

UPSC New Chairman: पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के चेयरमैन नियुक्त
केंद्र सरकार ने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह पद 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त हो गया था। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कुमार केरल कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह 23 अगस्त, 2019 से 31 अक्तूबर, 2022 तक देश के रक्षा सचिव रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

भारत-पाकिस्तान तनाव - फोटो : Adobe Stock

Tension: भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भी भारतीय राजनयिक को घोषित किया अवांछित
पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को जासूसी में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में निष्कासित करने की भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने भी मंगलवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' (अवांछित व्यक्ति) घोषित किया। पाकिस्तान का आरोप है कि संबंधित अधिकारी अपनी राजनयिक जिम्मेदारियों के खिलाफ काम कर रहा था। संबंधित अधिकारी को 24 घंटे में पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की 450 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त अनुदान राशि रोकी। - फोटो : हार्वर्ड विश्वविद्यालय/पीटीआई

US: ट्रंप ने फिर रोकी हार्वर्ड की 450 मिलियन डॉलर की अनुदान राशि
ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को 450 मिलियन डॉलर (3,831 करोड़ रुपये) की अतिरिक्त अनुदान राशि की कटौती करने का फैसला किया है। एक संघीय यहूदी-विरोधी टास्क फोर्स ने मंगलवार को हार्वर्ड को पत्र लिखकर कहा है कि आठ संघीय एजेंसियों से अनुदान रद्द किए जा रहे हैं। ये पहले से ही ट्रंप प्रशासन की ओर से रोकी गई 2.2 बिलियन डॉलर (18,729 करोड़ रुपये) की फंडिंग से अलग है। पत्र में कहा गया कि हार्वर्ड भेदभाव और प्रदर्शन का अड्डा बन गया है। इसे अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को पुनः प्राप्त करने के लिए कठिन संघर्ष करना होगा। पत्र पर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग, और सामान्य सेवा प्रशासन के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। पढ़ें पूरी खबर...

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

SC: जज वर्मा पर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
नकदी बरामदगी विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इन हाउस समिति की जांच में उनके खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

पैट कमिंस - फोटो : ANI

IPL 2025: खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिए विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा बीसीसीआई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल फ्रेंचाइजी विदेशी क्रिकेट बोर्ड पर दबाव बना रही है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उनके खिलाड़ी आईपीएल 2025 के शेष मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहें। बीसीसीआई ने सोमवार को शेष मैचों का कार्यक्रम जारी किया था और 17 मई से यह लीग दोबारा शुरू होगी जिसे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें