तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टेस्ट से संन्यास की चर्चाएं होने लगीं, जिसकी खबरें कुछ मीडिया चैनलों ने प्रकाशित कीं। इन पर अनुभवी गेंदबाज का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इन संस्थानों को जमकर लताड़ लगाई और साफ कर दिया कि वह अभी संन्यास नहीं लेंगे।
भारतीय टीम को एक हफ्ते में दो झटके लगे हैं। रोहित शर्मा ने सात मई और विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। इसके बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टेस्ट से संन्यास की चर्चाएं होने लगीं, जिसकी खबरें कुछ मीडिया चैनलों ने प्रकाशित कीं। इन पर अनुभवी गेंदबाज का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इन संस्थानों को जमकर लताड़ लगाई और साफ कर दिया कि वह अभी संन्यास नहीं लेंगे।