फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महाकुंभ 2025 के लिए आज संगम पर गंगा पूजन करेंगे पीएम मोदी; संविधान दिवस पर लोकसभा में शुरू होगी बहस

Fri, 13 Dec 2024 07:52 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संगम पर जब पहुंचेंगे, तब अमृत काल लग चुका होगा। अमृत काल के सिद्धि योग में वह मानवता की अमूर्त धरोहर के तौर पर विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश का पूजन करेंगे। पूजन में उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटी पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी 55 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। वहीं तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के एक निजी अस्पताल में भीषण हादसा हो गया। यहां अस्पताल में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जिले के पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी लोग अस्पताल की लिफ्ट में बेहोश पाए गए थे। अस्पताल में आग कैसे लगी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देश में संविधान को अपनाए जाने के 75वें वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस शुरू होगी। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहस की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बहस का जवाब देंगे। गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में 16 दिसंबर को बहस की शुरुआत करेंगे। 17 को पीएम मोदी राज्यसभा में बहस का जवाब देंगे। लोकसभा के एजेंडे के अनुसार, संविधान पर विशेष चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी। विपक्ष की ओर से राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे। वहीं राज्यसभा में विपक्ष की ओर से खरगे बहस शुरू करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर..

विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंभ के लिए आज संगम पर गंगा पूजन करेंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संगम पर जब पहुंचेंगे, तब अमृत काल लग चुका होगा। अमृत काल के सिद्धि योग में वह मानवता की अमूर्त धरोहर के तौर पर विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश का पूजन करेंगे। पूजन में उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटी पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी 55 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Tamil Nadu: तमिलनाडु के डिंडीगुल में अस्पताल में लगी भीषण आग

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के एक निजी अस्पताल में भीषण हादसा हो गया। यहां अस्पताल में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जिले के पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी लोग अस्पताल की लिफ्ट में बेहोश पाए गए थे। अस्पताल में आग कैसे लगी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पढ़े पूरी खबर..

Loksabha: संविधान दिवस पर लोकसभा में आज शुरू होगी दो दिवसीय बहस

लोकसभा - फोटो : X / @sansad_tv

देश में संविधान को अपनाए जाने के 75वें वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस शुरू होगी। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहस की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बहस का जवाब देंगे। गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में 16 दिसंबर को बहस की शुरुआत करेंगे। 17 को पीएम मोदी राज्यसभा में बहस का जवाब देंगे। लोकसभा के एजेंडे के अनुसार, संविधान पर विशेष चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी। विपक्ष की ओर से राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे। वहीं राज्यसभा में विपक्ष की ओर से खरगे बहस शुरू करेंगे। पढ़े पूरी खबर...

'अमेरिका-यूरोप की यात्रा न करें, वरना..'; रूस ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : एएनआई

अमेरिका रूस के संबंधों में तनाव किसी से छिपा नहीं है। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से दोनों के बीच के रिश्ते सबसे निम्न स्तर पर हैं। इस बीच, रूस ने अपने नागरिकों को अमेरिका औप यूरोप की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। रूस ने अपने नागरिकों से साफ कहा है कि अमेरिका या यूरोप के कई देशों में जाने पर अमेरिकी अधिकारी उन्हें टारगेट कर सकते हैं। पढ़े पूरी खबर..

Israel-Hamas: गाजा पट्टी पर एक बार फिर इस्राइल का हवाई हमला

बेरूत में इस्राइली सेना का हमला जारी - फोटो : ANI
7 अक्टूबर 2023 को इस्राइल पर हमास के हमले के साथ शुरू हुआ इस्राइल-हमास युद्ध दिन-प्रतिदिन और खतरनाक होता हुआ जा रहा है। इसमें अभी तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच गुरुवार को गाजा पट्टी के मध्य मेंइस्राइल हवाई हमले में कम से कम 25 फलस्तीनी मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। पढ़े पूरी खबर...

Maharashtra: बीएमसी को लेकर एकनाथ शिंदे ने साफ किया रूख

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम - फोटो : PTI
महाराष्ट्र के सीएम से नए डिप्टी सीएम बने एकनाथ शिंदे ने अगले साल होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। शिंदे ने कहा कि शिवसेना अगले साल होने वाले बीएमसी चुनाव महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई को देश का सबसे बड़ा और विकसित नगर निगम बनाना है, और इसके लिए महायुति को बीएमसी का नियंत्रण उसी तरह संभालना होगा जैसे राज्य और केंद्र में है। पढ़े पूरी खबर...

आज छत्तीसगढ़ आएंगे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा

रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर  13 दिसंबर को प्रदेश में जनादेश परब मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दोपहर एक बजे से होगा। इसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई जायेगी। गुरुवार की देर शाम को बीजेपी नेताओं ने सभा स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पढ़े पूरी खबर...

Weather : कश्मीर के मैदानी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी

सोनमर्ग बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में वीरवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी सफेद चादर बिछने से पर्यटकों के बढ़ने की उम्मीद है। जोजिला पास पर बर्फ जमा होने से श्रीनगर-लेह राजमार्ग को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बांदीपोरा-गुरेज मार्ग, सिंथन टॉप और पुंछ के मुगल रोड से भी वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। प्रदेश में रात के पारे में सुधार हुआ है, लेकिन कड़ाके की ठंड जारी है। पढ़े पूरी खबर...

सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने गुकेश, 18 की उम्र में रच डाला इतिहास

डी गुकेश - फोटो : PTI
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने गुरुवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम दौर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। लिरेन को हराकर वह सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने इतिहास रच दिया। 6.5 अंको के साथ खेल की शुरुआत हुई थी। अंतिम मैच भी ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा था कि तभी लिरेन की एक गलती उनके लिए भारी पड़ गई और गुकेश को जीत दिला गई। भारतीय युवा स्टार ने लिरेन को 7.5-6-5 से हराकर विश्व खिताब अपने नाम किया। 12 साल के बाद किसी भारतीय ने इस खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की है। पढ़े पूरी खबर..
विज्ञापन

Sambhal Violence: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था

संभल में तैनात सुरक्षा बल - फोटो : संवाद

जुमे की नमाज को लेकर संभल में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और फोर्स का पहरा है। तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। जामा मस्जिद पर कड़ा पहरा रहेगा। अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें